Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

आरएस बाली ने दिखाई हरी झंडी
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने  शनिवार को पालमपुर टी-बड होटल से अंब तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस अवसर पर आरएस बाली ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत सेवा के शुरू होने से पालमपुर आने वाले पर्यटकों व लोगों को वंदे भारत ट्रेन से कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि इस वोल्वो बस से वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले पर्यटकों व लोगों पालमपुर आने जाने की रोजाना सुविधा मिलेगी।  हिमाचल के लोगों को शिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विकास निगम की ओर से यह तोहफा दिया है।
आरएस बाली ने कहा कि यह बस आज जब हमसे वापस आएगी तो इसको डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हरी झंडी देकर पालमपुर को रवाना करेंगे। उन्होंने कहा यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे नगरोटा- कांगड़ा – चिंतपूर्णी होकर 11 बजे अंब पहुंचेगी।
बैजनाथ : सीपीएस किशोरी लाल ने ठुकराए अटैची, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया इनाम
उसके उपरांत यह बस अंब से सुबह 11:30 बजे पालमपुर की ओर रवाना होगी और 2 बजे पालमपुर पहुंचेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बस में प्रति सीट 600 रुपये किराया निर्धारित किया है। हरी झंडी देने के उपरांत पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली स्वंय इस बस में सवार होकर गए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर कही यह बात-पढ़ें
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक  राजीव कुमार, आयुक्त नगर निगम पालमपुर, आशीष शर्मा, डिविजनल मैनेजर एचआरटीसी पंकज चड्ढा, सहायक महाप्रबंधक धर्मशाला कंपलेक्स नवदीप थापा, सहायक महाप्रबंधक ट्रांसपोर्ट और विली पार्क पर्यटन निगम, सहायक महाप्रबंधक पालमपुर कंपलेक्स कैलाश ठाकुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : पालमपुर से दौड़ेगी वंदे भारत बस, अंब तक चलेगी- ये रहेगी टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर रहा शुरू
कांगड़ा। हिमाचल में वंदे भारत बस सेवा का आगाज कल यानी 9 मार्च, 2024 को पालमपुर से होगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली पालमपुर में सुबह  8  बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे
यह पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है। सेवा का उद्देश्य  वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेसवार्ता में दी है।
शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
प्रेसवार्ता में आरएस बाली ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च 2024 को पालमपुर से सुबह 8  बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11 : 30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। ये वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी, जिसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
इसी के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
उन्होंने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 फीसदी छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 फीसदी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे।
हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना में भीषण अग्निकांड : झुग्गी में भड़की आग, दो बच्चे-दो किशोर जिंदा जले

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर जताया दुख

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। बुधवार रात थाना अंब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण अग्निकांड में दो किशोर और दो बच्चे जिंदा जल गए। मरने वालों की उम्र 6 से 17 साल थी।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की जान गई है।

हिमाचल : बद्दी में गिरा निर्माणाधीन शोरूम का लेंटल, पांच मजदूर दबे

एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि अंब में बुधवार देर रात बिहार के गांव नंदा पुरी जिला दरभंगा निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की झुग्गी में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर दो किशोर औऱ दो बच्चों की जान चली गई। हादसा रात करीब 12 बजे पेश आया है।

तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बहाल, फंसे वाहन निकाले

इस दर्दनाक हादसे में नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास भोलू कुमार (7) पुत्र रमेश दास, शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी निवासी नंदापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटार थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार और सोनू कुमार (17) पुत्र काली दास निवासी पौड़ी डाकराम जिला दरभंगा बिहार की मौके पर जलने से मौत हो गई। आग में जलकर 30 हजार रुपए भी राख हो गए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला तैयार, पहली से 5 मार्च तक होगा

आग लगाने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अंब से फायरमैन लकी कुमार, होमगार्ड शमीन कुमार, ड्राइवर तरसेम लाल फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से बचाया। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा,  “अति दुःखद । ज़िला ऊना मे अंब के “बणे दी हट्टी” के पास आगजनी में 6 से 17 साल के चार बच्चों की जिंदा जल कर मरने की खबर से दुःखी हूँ। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति ।”

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें