Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

Breaking : बैजनाथ से चलेगी वंदे भारत बस, बीड़ लेंडिंग साइट को 50 लाख

आरएस बाली ने की घोषणा, शिवरात्रि महोत्सव में की शिरकत

बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने कहा कि बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के 1 करोड़ जारी किया गया है।
आर एस बाली रविवार को राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि थे।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में बीड बिलिंग ऐसा स्थान, जिसे प्रकृति ने पैरागलिडिंग के लिए दुनिया की सबसे सुंदर साइट बनाया है। उन्होंने बीड़ में लेंडिंग साइट के विकास के लिए पर्यटन की ओर से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

आरएस बाली ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वंदे भारत बस सेवा पालमपुर से अंब तक आरंभ की है। इस बस सुविधा को अब बैजनाथ से चलाया जाएगा।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के सभी होटलों में ऑफ सीजन में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों तथा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। पर्यटन सीजन में भी यह छूट 30 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा जिन पत्रकारों की मान्यता नहीं है, उन पर भी विचार किया जाएगा।

आरएस बाली ने कहा कि बैजनाथ शिव मंदिर में उनकी तथा उनके परिवार अटूट आस्था और विश्वास है और इस कार्यक्रम शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

महोत्सव समिति की ओर से आरएस बाली को एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों सहित अपूर्व शर्मा , अशोक कुमार, गोपाल सूद , राज वर्मा, हास्य कलाकार हरवंश अरोड़ा , नीतीश राजपूत सहित लोक कलाकार धीरज शर्मा ने प्रस्तुति दी। हार्मनी ऑफ पाइनस दूसरी सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आर्कषण रहे।

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

आरएस बाली ने दिखाई हरी झंडी
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने  शनिवार को पालमपुर टी-बड होटल से अंब तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस अवसर पर आरएस बाली ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत सेवा के शुरू होने से पालमपुर आने वाले पर्यटकों व लोगों को वंदे भारत ट्रेन से कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि इस वोल्वो बस से वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले पर्यटकों व लोगों पालमपुर आने जाने की रोजाना सुविधा मिलेगी।  हिमाचल के लोगों को शिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विकास निगम की ओर से यह तोहफा दिया है।
आरएस बाली ने कहा कि यह बस आज जब हमसे वापस आएगी तो इसको डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हरी झंडी देकर पालमपुर को रवाना करेंगे। उन्होंने कहा यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे नगरोटा- कांगड़ा – चिंतपूर्णी होकर 11 बजे अंब पहुंचेगी।
बैजनाथ : सीपीएस किशोरी लाल ने ठुकराए अटैची, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया इनाम
उसके उपरांत यह बस अंब से सुबह 11:30 बजे पालमपुर की ओर रवाना होगी और 2 बजे पालमपुर पहुंचेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बस में प्रति सीट 600 रुपये किराया निर्धारित किया है। हरी झंडी देने के उपरांत पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली स्वंय इस बस में सवार होकर गए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर कही यह बात-पढ़ें
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक  राजीव कुमार, आयुक्त नगर निगम पालमपुर, आशीष शर्मा, डिविजनल मैनेजर एचआरटीसी पंकज चड्ढा, सहायक महाप्रबंधक धर्मशाला कंपलेक्स नवदीप थापा, सहायक महाप्रबंधक ट्रांसपोर्ट और विली पार्क पर्यटन निगम, सहायक महाप्रबंधक पालमपुर कंपलेक्स कैलाश ठाकुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : पालमपुर से दौड़ेगी वंदे भारत बस, अंब तक चलेगी- ये रहेगी टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर रहा शुरू
कांगड़ा। हिमाचल में वंदे भारत बस सेवा का आगाज कल यानी 9 मार्च, 2024 को पालमपुर से होगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली पालमपुर में सुबह  8  बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे
यह पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है। सेवा का उद्देश्य  वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेसवार्ता में दी है।
शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
प्रेसवार्ता में आरएस बाली ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च 2024 को पालमपुर से सुबह 8  बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11 : 30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। ये वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी, जिसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
इसी के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
उन्होंने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 फीसदी छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 फीसदी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे।