Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Shimla State News

हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने पहली बार में ही रचा इतिहास, गोवा में जीता सोना

37वीं राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा को 40-20 से शिकस्त दी
शिमला। हिमाचल की महिला कबड्डी टीम के साथ ही महिला हैंडबॉल टीम ने भी गोवा में दमखम दिखाया है। गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम ने भी फाइनल में हरियाणा को 40-20 से शिकस्त दी।
Video Story : हिमाचल की बेटियों ने जीता सोना, गोवा में मनाया जश्न, नाटी पे लगी फराटी
हिमाचल ने पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। पहली बार में ही स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में मेनिका 9, भावना ने 8,  मिताली ने 6, निधि-शिवानी ने 5-5, गुलशन व प्रियंका ने 3-3 और पायल ने एक गोल किया।
हिमाचल के डिपुओं में राशन के दाम बढ़ाने को लेकर जयराम ठाकुर की बड़ी बात
गौरतलब है कि हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन पर कुछ लोग काफी उंगलियां उठा रहे थे, लेकिन पहली बार क्वालीफाई करने के बाद स्वर्ण पदक जीतकर टीम ने अपनी कोच को सही साबित किया है।
बता दें कि हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। सिरमौर की पुष्पा राणा की अगुवाई में हिमाचल की टीम ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को 32-23 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच पहले हॉफ में मुकाबला काफी कड़ा रहा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत में सुधार, जल्द लौटेंगे शिमला
स्कोर 12-12 की बराबरी पर था। दूसरे हॉफ में हिमाचल कबड्डी टीम की खिलाड़ी हरियाणा पर भारी पड़ीं। पुष्पा के दो सुपर रेड ने हरियाणा की टीम को चारों खाने चित कर दिया। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में 3 व दूसरे में 5 अंक प्राप्त किए।
किन्नौर-रामपुर मार्ग पर सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद, ये है वजह
गोवा में चल रहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लगातार 4  मैच में  जीत दर्ज की। हिमाचल की टीम ने पहले मैच में महाराष्ट्र को 44-23, दूसरे में उत्तर प्रदेश को 52-22 और  तीसरे मुकाबले में राजस्थान को 36-23 से मात दी। सेमीफाइनल में हिमाचल और पंजाब की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। हिमाचल की टीम ने पंजाब को 48-30 से हराया।

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ
लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास : पहली बार जीता एशिया कप

नई दिल्ली। भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने पहली बार ये टूर्नामेंट अपने नाम किया है। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी।

टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया।

हिमाचल की बेटी वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया।

दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

ऊना में हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू, स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आया चपेट में

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर भूस्खलन, बनाला के पास मार्ग अवरुद्ध

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ