Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत में सुधार, जल्द लौटेंगे शिमला

आईसीयू से बाहर आए, प्राइवेट वार्ड में रखा गया

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द शिमला लौटेंगे। उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। सीएम सुक्खू दो दिन में शिमला लौट सकते हैं। यह जानकारी सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी है। नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है और वे एक-दो दिन में शिमला लौट आएंगे।

कांगड़ा जिला में जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग 20 नवंबर से 

 

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पांच दिन पहले ही आईसीयू से बाहर आ गए हैं। अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। नॉर्मल तौर पर खाने-पीने के अलावा ई-ऑफिस से जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जरूरी काम व फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

ICC World Cup : वानखेड़े में आया तूफान, ग्लेन मैक्सवेल वन मैन आर्मी- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया

इसी के साथ नरेश चौहान ने कहा कि आपदा से जो प्रदेश का नुकसान हुआ हे उसके आकलन के लिए केंद्र सरकार की टीमों ने कई बार प्रदेश का दौरा किया और हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार से प्रदेश को मदद मिलेगी लेकिन प्रदेश को केंद्र सरकार से अभी तक कोई भी मदद नहीं मिली है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के लोगों को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की क्या सहायता की है।

केंद्र सरकार को चाहिए था कि इस भीषण आपदा से निपटने के लिए प्रदेश की सहायता करते। प्रधानमंत्री जिस तरह से हिमाचल से लगाव की बात करते हैं वे लगाव अब कहां गया और वे अब क्यों प्रदेश की सहायता नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संसाधनों से प्रदेश के लोगों की आपदा में मदद की और आपदा से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान की है।

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

इसके अलावा नरेश चौहान ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी घोटाले मे प्रदेश सरकार ने पूरी तत्परता से काम करके इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और इस घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारियां की। प्रदेश सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी, सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

कांगड़ा : BSF जवान बलबीर चंद की ये हसरत हमेशा के लिए रह गई अधूरी

 

 

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *