Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा-तीसा मार्ग पर मलबा अनलोड करते पलटा टिप्पर-खाई में गिरा, दो लोग घायल

लोगों ने निजी वाहन से पहुंचाया तीसा अस्पताल

तीसा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के उपमंडल चुराह में गुरुवार को एक सड़क हादसा पेश आया है। चंबा-तीसा मार्ग पर सड़क के काम में जुटा एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तीसा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट में निर्दलीय विधायक इस्तीफे के मामले में बहस पूरी- पढ़ें खबर

 

घायलों में चालक जाकिर हुसैन पुत्र पीर मोहम्मद (49) गांव ढान्जू डाकघर खुशनगरी और शाम लाल पुत्र पुरषोतम (59) गांव पलनोटी डाकघर खुशनगरी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, चंबा-तीसा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बारिश के कारण आए मलबे को हटाने का काम चल रहा है। टिप्पर में मलबे को डालकर डंपिग साइट पर अनलोड किया जा रहा था।

गगल : गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित दो की गई जान

 

आज दोपहर करीब दो बजे टिप्पर से मलबा अनलोड किया जा रहा था उसी समय अचानक टिप्पर पलट गया और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

टिप्पर पलटते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे। टिप्पर में मौजूद दोनों घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहन से तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई।

मंडी से पंडोह के बीच तीन दिन एक घंटा बंद रहेगा नेशनल हाईवे, आदेश जारी 

 

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के बयान कलमबद्ध किए साथ ही अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

 

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें
Breaking : कांगड़ा जिला में इस दिन पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक

कांगड़ा में कार के डैशबोर्ड से हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार- योल निवासी

HAS प्रारंभिक परीक्षा 30 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू का भी शेड्यूल जारी

हिमाचल : 12वीं के छात्रों को राहत, शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला- पढ़ें खबर

हिमाचल : अभी ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, मई की इस डेट के बाद करेगी तंग

हिमाचल : आगनबाड़ी वर्कर्स की बेटियां 12वीं में टॉपर, ये है सपना
हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा जिला में क्या है रास्तों का हाल, कौन से मार्ग अवरुद्ध, यहां पढ़ें डिटेल

चंबा। भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ आदि आने के कारण चंबा जिला में कई मार्ग अभी भी बंद हैं। चंबा जिला में सोमवार शाम 4 बजे तक कौन-कौन से मार्ग बंद हैं उनकी जानकारी आपको देते हैं ….

1. चंबा से भरमौर मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध है

2. हल्के वाहन के लिए चम्बा से किहार मार्ग खुला है

3. चंबा से चौरी वाया जोत कुट के पास अवरुद्ध है

4. चंबा से तीसा तक नकरोड़ के पास अवरुद्ध है

5. चंबा से खज्जियार तक मियाड़ी गाला के पास अवरुद्ध है

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से लगातार जारी भारी बारिश के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। आगे भी हिमाचल में भारी बारिश की संभावना है।

किसी भी अनहोनी से लोगों को सुरक्षित रखने और मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता के लिए हिमाचल सरकार ने संबंधित जिलों और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में कृपया इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। नंबर की लिस्ट नीचे दी गई है ….

मंडी : थुनाग बाजार में सड़क पर आया सैलाब, मलबे के साथ बहने लगे बड़े-बड़े पेड़, देखें वीडियो

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

शिमला में बारिश का कहर : कहीं गिरा मकान कहीं गिरा पेड़, कौन से रोड प्रभावित पढ़ें डिटेल

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

Breaking : कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

शिमला : बारिश का कहर, भूस्खलन से गिरा मकान, पति-पत्नी, बेटे की दबकर मौत

 

 

हिमाचल में 10 व 11 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

हिमाचल में भारी बरसात : कौन सा रोड कहां हैं बंद, यहां पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन, कुलदीप पठानिया बने विस अध्यक्ष

भटियात विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक

धर्मशाला। हिमाचल की सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन हुई है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी चयन सर्वसम्मति के साथ हुआ है। बुधवार को कुलदीप पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया था।

आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुलदीप पठानिया के चयन के लिए प्रस्ताव सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तो हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर धनी राम शांडिल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसका समर्थन किया। इसके बाद नए चुने गए विधानसभा अध्यक्ष को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।

हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

बता दें कि पूर्व जयराम सरकार में चंबा जिला से चुनकर आए विधायक हंस राज को डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। हंसराज चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस बार चंबा जिला को अध्यक्ष पद मिला है और कुलदीप पठानिया अध्यक्ष चुने गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पांच बार भटियात विधानसभा क्षेत्र से जीतें हैं। इसमें तीन बार कांग्रेस तो 2 बार आजाद जीते हैं। उन्होंने 1985 में कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

1990 में वह चुनाव हार गए। 1993 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी और शिव कुमार को प्रत्याशी बनाया। कुलदीप पठानिया ने आजाद ताल ठोक दी। वह आजाद चुनाव जीत गए। 1998 में फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव हार गए। 2003 में कांग्रेस ने फिर शिव कुमार को चुनावी मैदान में उतारा और भाजपा ने किशोरी लाल को टिकट दी।

कुलदीप पठानिया एक बार फिर कांग्रेस से बगावत कर गए और आजाद चुनावी मैदान में कूद गए। भाजपा में भी बगावत हुई और भूपेंद्र सिंह चौहान आजाद चुनावी मैदान में उतर गए। 2003 के चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला आजाद प्रत्याशियों के बीच ही रहा और कुलदीप सिंह पठानिया ने बाजी मारी।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

2007 में मुकाबला कुलदीप सिंह पठानिया और भूपेंद्र सिंह चौहान के बीच रहा। बस फर्क इतना था कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिक्रम सिंह जरयाल को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने फिर कुलदीप पठानिया पर भरोसा जताया। पर कुलदीप पठानिया चुनाव जीत नहीं पाए।

2017 में भी कुलदीप पठानिया को बिक्रम सिंह जरयाल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2022 के चुनाव में कुलदीप पठानिया ने एक बार फिर वापसी की और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। अब वह हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें