Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला : आपदा के दौरान किया बेहतरीन कार्य, अब इन्हें मिलेगा सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे सम्मानित

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया आपदा के दौरान बेहतरीन सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, वालंटियर्स तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों को भी सम्मानित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए डीसी डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि डीडीएमए के रोबिन कुमार, भानु शर्मा, रंधीर सिंह, रोहित शर्मा, राजेश गौतम, सन्नी पंजला, नीतिश राणा, अभनीत सिंह, मुकेश कुमार, अतुल कुमार, भूपिंद्र सिंह, आरती शर्मा को नवाजा जाएगा।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार
वालंटियर्स अविनीश कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार और एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर प्रेम कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार एसडीआरएफ के डीएसपी सुनील राणा, इंडियन आर्मी से रामवीर सिंह, हरजीत सिंह, जरनैल सिंह, ख्याली राम, अनिल यादव तथा पर्वतारोहण के क्षेत्र में श्याम लाल, रवि कुमार, भाग सिंह, कमल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले राजस्व विभाग के रे के नायब तहसीलदार रमेश चंद, पटवारी हरदेव सिंह, पटवारी शुभम कालिया, इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जाग्रति फांउडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट, वसुधैव कुटुम्बकम के मेघा शर्मा, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ तुषार सैणी, टीबी चैंपियन बबित कुमार, 108 से ईएमटी विकास, सिविल हॉस्पिटल नगरोटा बगवां तथा एमएमएस रोटरी आई हॉस्पिटल मारंडा को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

हिमाचल : अब स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई जाएगी निर्वाचन शिक्षा

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान
धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें
शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र: हिमाचल मिशन डिनोटिफाई के मुद्दे पर सदन में हो रही चर्चा

विपक्ष नियम 67 के तहत लाया स्थगन प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में हिमाचल में संस्थानों को डिनोटिफाई करने को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने डिनोटिफाई संस्थानों पर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी और अन्य विधायकों ने प्रस्ताव दिया।

कांगड़ा में शुरू हुई जियो 5जी सर्विस, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि संस्थानों को बंद करने का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन
है। नियम 67 में किसी विशेष परिस्थिति में ही चर्चा की जाती है। वहीं,
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष की मांग स्वीकार करते हुए चर्चा के लिए सहमति जताई।

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए आज के बिजनेस को सस्पेंड कर नियम 67 के तहत संस्थानों को बंद करने को लेकर चर्चा के लिए समय दिया। अब सदन में संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इससे साफ है कि आज का दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। हिमाचल मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा पहले ही तल्ख तेवर अपनाए हुए है। प्रदर्शन सहित हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया जा रहा है। भाजपा ने सड़क से संदन तक विरोध की चेतावनी दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला : सर्वदलीय बैठक शुरू, बजट सत्र को लेकर की जाएगी चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कर रहे अध्यक्षता

शिमला। हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र 14 मार्च यानी कल से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सोमवार यानी आज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में स्पीकर चेंबर में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बैठक में मौजूद हैं। बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों से यह आग्रह किया जाएगा कि वह सदन की कार्यवाही को नियमों के तहत चलाएं।

कल शुरू होने बजट सत्र को लेकर कांग्रेस सरकार ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब तक विधायकों द्वारा 541 प्रश्न पूछे जा चुके हैं। जिसमें से 391 प्रश्न ऑनलाइन और 152 प्रश्न ऑफलाइन पूछे गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में कुल 18 सीटिंग रखी गई हैं और यह बजट 6 अप्रैल तक चलेगा।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 13 IPS को प्रमोशन, कुलदीप पठानिया KCC बैंक के चेयरमैन नियुक्त

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने 13 IPS का प्रमोशन किया है साथ ही कुलदीप सिंह पठानिया को कांगड़ा सेंटर को-ऑपरेटिव (KCC) बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

कुलदीप सिंह पठानिया की नियुक्ति को लेकर सचिव सोसायटी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। कुलदीप पठानिया पूर्व में बमसन से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दो बार प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चुनाव भी लड़ा। अब उनकी तैनाती KCC बैंक में की गई है।

ब्रेकिंग : हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 को, लोहड़ी पर मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा !

वहीं, सरकार ने आईजी रैंक के 2005 बैच की IPS सुमेधा और संतोष कुमार को प्रमोशन देकर लेवल 14 का पे-स्केल दिया है। DIG रैंक के 2009 बैच के IPS गुरुदेव चंद, विमुक्त रंजन और अनुपम शर्मा को लेवल 13 का पे-स्केल दिया गया।

3 IPS मयंक चौधरी, अभिषेक एस और अमित यादव को प्रमोट कर सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 का तोहफा दिया। 5 IPS डॉ. वीरेंद्र कुमार, साक्षी वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. कार्तिकेय और वीरेंद्र शर्मा को प्रमोशन देकर जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड लेवल-12 दिया है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने CPS राम कुमार चौधरी के साथ सुखराम को विशेष निजी सचिव लगाया है। इसी तरह CPS किशोरी लाल के साथ सतेंद्र कुमार को सीनियर निजी सचिव लगाया।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Promotion-Orders-of-IPS-Officers-of-2019-batch-to-Level-11-.pdf” title=”Promotion Orders of IPS Officers of 2019 batch to Level-11″]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Promotion-orders-of-IPS-Officers-to-JAG-Level-12-.pdf” title=”Promotion orders of IPS Officers to JAG, Level-12″]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Promotion-orders-of-IPS-Officers-to-JAG-Level-12-1-1.pdf” title=”Promotion orders of IPS Officers to JAG, Level-12″]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Promotion-orders-of-IPS-Officers-to-JAG-Level-12-1-2.pdf” title=”Promotion orders of IPS Officers to JAG, Level-12″]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Promotion-orders-of-IPS-Officers-to-JAG-Level-12-1-3.pdf” title=”Promotion orders of IPS Officers to JAG, Level-12″]

Breaking : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हादसा – हिमाचल के दो जवान शहीद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया बोले – पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे

तपोवन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए वह सदन के नेता, नेता विपक्ष और तमाम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं।

हिमाचल विधानसभा सदस्यों के साथ राज्यपाल 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके अनुरूप सदन में कार्रवाई करेंगे और सदन की कार्रवाई को चलाएंगे। पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के पालन और नियमों के अनुरूप ही की जाएगी और साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि सभी सदस्यों को उनके विधानसभा से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त समय दिया जा सके।

पठानिया ने कहा कि सदन में कोई झगड़ा ना हो इसके प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष को समय की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि सत्ता पक्ष पर लोगों की भावनाओं का अधिक दबाव होता है। उन्होंने कहा कि वह पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे और सार्थक चर्चा के लिए जो भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी वह उठाए जाएंगे।

हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन, कुलदीप पठानिया बने विस अध्यक्ष

भटियात विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक

धर्मशाला। हिमाचल की सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन हुई है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी चयन सर्वसम्मति के साथ हुआ है। बुधवार को कुलदीप पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया था।

आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुलदीप पठानिया के चयन के लिए प्रस्ताव सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तो हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर धनी राम शांडिल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसका समर्थन किया। इसके बाद नए चुने गए विधानसभा अध्यक्ष को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।

हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

बता दें कि पूर्व जयराम सरकार में चंबा जिला से चुनकर आए विधायक हंस राज को डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। हंसराज चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस बार चंबा जिला को अध्यक्ष पद मिला है और कुलदीप पठानिया अध्यक्ष चुने गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पांच बार भटियात विधानसभा क्षेत्र से जीतें हैं। इसमें तीन बार कांग्रेस तो 2 बार आजाद जीते हैं। उन्होंने 1985 में कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

1990 में वह चुनाव हार गए। 1993 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी और शिव कुमार को प्रत्याशी बनाया। कुलदीप पठानिया ने आजाद ताल ठोक दी। वह आजाद चुनाव जीत गए। 1998 में फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव हार गए। 2003 में कांग्रेस ने फिर शिव कुमार को चुनावी मैदान में उतारा और भाजपा ने किशोरी लाल को टिकट दी।

कुलदीप पठानिया एक बार फिर कांग्रेस से बगावत कर गए और आजाद चुनावी मैदान में कूद गए। भाजपा में भी बगावत हुई और भूपेंद्र सिंह चौहान आजाद चुनावी मैदान में उतर गए। 2003 के चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला आजाद प्रत्याशियों के बीच ही रहा और कुलदीप सिंह पठानिया ने बाजी मारी।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

2007 में मुकाबला कुलदीप सिंह पठानिया और भूपेंद्र सिंह चौहान के बीच रहा। बस फर्क इतना था कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिक्रम सिंह जरयाल को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने फिर कुलदीप पठानिया पर भरोसा जताया। पर कुलदीप पठानिया चुनाव जीत नहीं पाए।

2017 में भी कुलदीप पठानिया को बिक्रम सिंह जरयाल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2022 के चुनाव में कुलदीप पठानिया ने एक बार फिर वापसी की और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। अब वह हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें