-
Himachal Latest
-
Trending News
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते 25 सीटें आई हैं। तीन पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
सराज से जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मार्जन की बात करें तो भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार 60 मतों से जीते हैं।
बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।
गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।
कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।
सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807, शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने 12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने 8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।
अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।
भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।
बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 13792, धर्मपुर में कांग्रेस के चंद्रशेखर 3026, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्मांणी 5611, श्रीरेणुकाजी में कांग्रेस के विनय कुमार 860 मतों से जीते हैं। बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।
नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3363 मतों से जीत दर्ज की। चौपाल से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 5033 मतों से हराया। आजाद प्रत्याशी सुभाष मंगलेट 13706 मत ले गए। झंडूता से भाजपा के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के विवेक कुमार को 5799 मतों से हराया।
मतगणना दोबारा करवाने की उठी मांग
कांगड़ा। हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना जारी है इसी बीच कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में बिल्डिंग गिरने की खबर फैल गई। हालांकि, बिल्डिंग गिरने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
एसडीएम कांगड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मतगणना केंद्र में टाइलें टूटी हैं जिसकी वजह से लोग डर गए और कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि यहां पर बिल्डिंग गिरी है। मतगणना को कुछ देर के लिए रोका गया लेकिन स्थित ठीक होते ही फिर से इसे शुरू कर दिया गया। डीसी कांगड़ा भी मामले का जायजा लेने मौके पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि लोगों का कहना है कि जिस कमरे में मतगणना हो रही है वहां का लेंटल गिर गया। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोगों ने मतगणना दोबारा करवाने की बात की है।
असुरक्षित भवन में मतगणना करवाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मशीनें टूट भी गई हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू भी मौके पर हैं और दोबारा चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं
मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।
अब तक के रुझानों में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। साथ ही 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। तीन पर आजाद ने बढ़त बनाई है।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस 32-32 व चार पर आजाद आगे हैं। हिमाचल के चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी भाजपा प्रत्याशी डीके ठाकुर से 2821 मतों से पीछे चल रही हैं। तीन राउंड की मतगणना में आशा कुमारी को 8544 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा डीके ठाकुर 11365 मत ले गए हैं।
दरंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर 1230 मतों से पीछे हैं। 6 राउंड की मतगणना में कौल सिंह ठाकुर को 11875 और भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद को 13106 मत मिले हैं। हिमाचल में अब तक के रुझानों में कांग्रेस 33 और भाजपा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही चार पर आजाद आगे हैं।
फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अभी तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से 11 मतों से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना तक भवानी पठानिया को 5347 और राकेश पठानिया को 5336 मत मिले हैं। कृपाल सिंह परमार 529 वोट प्राप्त कर सके हैं।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे थे।
पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भवानी पठानिया को 2680 और राकेश पठानिया को 2841 मत मिले हैं। साथ ही कृपाल परमार 346 मत ले सकें हैं।
आज साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे एग्जिट पोल के नतीजे
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को जारी करने के टाइम में संशोधन किया गया है। एग्जिट पोल के नतीजे पांच दिसंबर को शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Himachal) के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि आयोग की अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 दिसंबर 2022 को शाम साढ़े छह बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ है। अब 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। 8 दिसंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि हिमाचल में सत्ता में कौन बैठेगा। नतीजों को दो दिन का ही समय बचा है। गुजरात के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित होंगे। गुजरात में आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद साढ़े 6 बजे के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो सकेंगे।
प्रत्येक राउंड के रुझान तुरंत ऑनलाइन होंगे
हमीरपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझान जानने के लिए इस बार आम लोगों को मतगणना केंद्रों पर जमावड़ा लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। चुनाव परिणाम एवं रुझान तुरंत आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है।
8 दिसंबर को मतों की गिनती शुरू होने के बाद प्रत्येक राउंड के रुझान तुरंत ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। हर राउंड के बाद मतगणना के रुझान तुरंत ऑनलाइन कर दिए जाएंगे और चंद मिनटों में ही आम लोग भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल पर या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर इन्हें जान सकेंगे।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना के परिणाम एवं रुझान भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल results.eci.gov.in/ रिजल्ट्स.ईसीआई.जीओवी.इन पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी परिणाम एवं रुझानों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
फॉर्म-18 पर आवेदन करना होगा
हमीरपुर/धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए सभी प्रत्याशी मतगणना से तीन दिन पहले तक अपने एजेंटों की नियुक्ति कर सकते हैं। मतगणना एजेंटों को फार्म-18 पर आवेदन करना होगा तथा उन्हें निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में ही इस फार्म पर हस्ताक्षर करने होंगे।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि हमीरपुर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी प्रत्याशी मतगणना से तीन दिन पहले तक अपने एजेंटों की नियुक्ति कर सकते हैं। वीरवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना एजेंटों को फार्म-18 पर आवेदन करना होगा तथा उन्हें निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में ही इस फार्म पर हस्ताक्षर करने होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल के लिए एक-एक एजेंट की नियुक्ति के अलावा निर्वाचन अधिकारी के टेबल के लिए भी एक एजेंट की नियुक्ति की जा सकती है। किन्हीं कारणों से एजेंट की नियुक्ति में बदलाव के लिए फॉर्म-19 पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ कर दी जाएगी।
मतगणना हॉल में उपस्थित सभी एजेंटों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 128 के तहत सभी नियमों और गोपनीयता का पालन करना होगा। इनका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को निर्वाचन अधिकारी नियम-53 (4) मतगणना केंद्र से बाहर निकाल सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पोस्टल बैलेट पेपर्स एवं ईटीबीपीएस की प्राप्ति तथा मतगणना से संबंधित अन्य नियमों से भी अवगत करवाया।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने भी आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतगणना के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दल और प्रत्याशी हर टेबल पर अपना एक-एक एजेंट नियुक्त कर सकता है।