Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम बोले-पांच साल के फैसले डिनोटिफाई करने की न शुरू हो जाए परंपरा

नाचन में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में संस्थान बंद करने को लेकर सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साथ विचित्र परिस्थिति है। पहले भी सरकारें आईं और गईं। पर 10 दिन के अंदर लोग सड़कों पर उतर आएं, यह देखने को नहीं मिला। जिन्हें डिनोटिफाई का पता नहीं था, उन्हें भी चला गया। पूर्व मुख्यमंत्री मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

ऑपरेशन लोटस: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का पलटवार-क्या बोले, पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरकार यह कह रही है कि संस्थानों के लिए बजट का प्रावधान नहीं था। उनकी सरकार में भी संस्थान वैसे ही खोले गए थे जैसे पहले खुले थे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि संस्थानों को चलाने के बारे सोचें। नहीं तो बहुत जल्द ऐसा वक्त न आए कि सरकार को ही डिनोटिफाई करना पड़े।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनके दौर में भी ऐसा नहीं हुआ था। अब यह कौन लोग हैं जो कि सरकार को ऐसी सलाह दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान बंद करने की प्रक्रिया बंद की जाए और सरकार नए संस्थान न खोले। कहीं ऐसा न हो कि अभी करीब 9 माह के फैसले डिनोटिफाई किए गए हैं। आगे कहीं पांच साल के फैसले डिनोटिफाई करने की परंपरा न पड़ जाए। इसलिए गलत परंपरा सरकार न शुरू करे।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर सरकार का सहयोग करेगी। अगर कोई बात जनता के हित में नहीं होगी, उसका विरोध किया जाएगा। हिमाचल में भाजपा काफी मामूली अंतर से हारी है। वोटों में 0.9 फीसदी का अंदर रहा है। पहले अंतर 4 फीसदी से अधिक रहता था। यह अलग बात है कि एक पार्टी की सीटें ज्यादा आ गईं। पर लोगों के मन में अंतर काफी कम है।

भाजपा जीत नहीं पाई, पर जनमत के आधार पर कांग्रेस और भाजपा बराबर है। हालात बदलने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लगता है। वैसे भी सरकार का गठन शुभ महूर्त में नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने थुनाग में भी जनसभा को संबोधित किया।

हिमाचल : स्कूलों में 12 फरवरी तक छुट्टियां, 4 फरवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू सरकार का फरमान, गोपनीयता का ख्याल रखें सचिवालय कर्मी

सूचना लीक में पाया दोषी तो होगी कार्रवाई

शिमला। सुक्खू सरकार ने एक और फरमान जारी किया है। यह फरमान सचिवालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है। इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया है।

जारी सर्कुलर में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की गोपनीयता का ख्याल रखने की हिदायत दी है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की बात कही है।

Job Breaking : भरे जाएंगे प्रिंसिपल कॉलेज कैडर के 25 पद, करें आवेदन

सर्कुलर में लिखा गया है कि सचिवालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में अत्यधिक सावधानी बरतें। यदि भविष्य में सरकार द्वारा निर्णय लेने की प्रक्रिया के दौरान कोई अधिकारी/कर्मचारी सूचना लीक करने आदि में संलिप्त पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैक फ्राइडे : पीएम मोदी की मां का निधन-भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की जारी-यहां देखें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम बोले-सुक्खू सरकार के निर्णयों का करते हैं विरोध-जाएंगे कोर्ट

कश्यप बोले- बदला बदली की भावना से राजनीति कर रहे

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा बिजली बोर्ड के अनेकों दफ्तरों जिसमें लगभग 10 इलेक्ट्रिकल डिवीजन, 6 ऑपरेशन सर्किल और 17 सब डिवीजनों को डि-नोटिफाई किया गया है, इसका भाजपा कड़ा विरोध करती है। एक-एक करके सभी संस्थानों को बंद किए जाने के राज्य सरकार के फैसले पूर्ण रूप से सरकार का तानाशाही व्यवहार दिखता है। जयराम ने कहा की यह सभी डिवीजन और सब डिवीजन उचित रूप से खोली गई थी, जिसमें बोर्ड को बैठक और स्वीकृति एवं सरकार की सभी परमिशनें ली गई थीं।

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने के आदेश रद्द, अधिसूचना जारी

सुक्खू सरकार का यह रवैया बेहद दुखदायी है। इन सभी निर्णयों का भाजपा विरोध करती है और करेगी, इसके खिलाफ हम कोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और हमारी सरकार द्वारा जितने भी जनहित के निर्णय लिए थे, उस पर राजनीति कर रही है।

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बदला बदली की भावना से राजनीति कर रहे हैं और एक के बाद एक पूर्व जितने भी निर्णय जयराम सरकार ने जनहित के लिए थे, उसको पलटने का काम कर रही है। यह सरकार केवल निर्णय पलटने आई है। भाजपा इस प्रकार के निर्णय की घोर निंदा करती है।

सुक्खू सरकार के निर्णयों पर भाजपा उग्र, डिप्टी सीएम पद पर भी उठाए सवाल

 

सुक्खू सरकार ने धर्मपुर स्थित शिवा प्रोजेक्ट का पहला कार्यालय भी बंद कर दिया और उस कार्यालय के तमाम कर्मचारियों को शिमला बुला लिया, इसी के साथ एक्सीलेंस केंद्र को भी बंद करने का कार्य किया। यह साफ दर्शाता है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जनहित की कोई टेंशन नहीं है उनको केवल भाजपा के अच्छे कार्यों को पलटने की टेंशन है।

सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कभी एसा नहीं देखा गया कि व क्षेत्र किस पार्टी का शाशित क्षेत्र है अपितु केवल समग्र हिमाचल प्रदेश के विकास के उद्देश्य ही भाजपा का फोकस रहा। आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इस व्यवहार को देख जनता में भी आलोचना की चर्चाएं हैं जोकि धीरे-धीरे जगजाहिर भी हो जाएगी। इस प्रकार की बदला बदली वाली सरकार ज्यादा देर चलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री अपने तो मंत्री भी नहीं बना पा रहे हैं और राजनीति कर जनता को परेशान कर रहे हैं।

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें