Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

18 और 19 अप्रैल को जारी था ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल में आज यानी 19 अप्रैल को जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम ने करवट बदली है। शिमला में बारिश हुई है। शिमला में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कांगड़ा में भी मौसम बिगड़ हुआ है। रुक-रुक कर तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही बारिश हुई है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और एक- दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

बता दें कि हिमाचल में 18 और 19 अप्रैल, 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था। अलग अलग स्थानों पर आंधी, तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं (गस्टी हवाएं) चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी।

हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया था। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है।

22 और 23 अप्रैल को फिर एक दो स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 24 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो सकता है। 25 अप्रैल से पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान
मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

हिमाचल : 6 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

भरमौर पहुंची कंगना रनौत, लुआंचड़ी पहनकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में किए दर्शन
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla Kangra Kullu Sirmaur Solan Lahoul Spiti State News

हिमाचल : 6 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ फिर से हो रहा सक्रिय

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मौसम खराब रहेगा और अगले छह दिन तक पहाड़ों पर बारिश होगी। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है।

शिमला : खलीनी में सड़क किनारे पार्क की थी गाड़ियां, रात के अंधेरे में की तोड़फोड़

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद प्रदेश के मैदानी हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

20 अप्रैल के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से बारिश के बाद तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

भरमौर पहुंची कंगना रनौत, लुआंचड़ी पहनकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में किए दर्शन

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल

अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी

23 तक बिगड़ा रह सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में 18 और 19 अप्रैल, 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अलग अलग स्थानों पर आंधी, तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं (गस्टी हवाएं) चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तूफान और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार कल यानी 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इसमें दो दिन ऑरेंज और दो दिन येलो अलर्ट जारी है।

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। नारकंडा, मंडी, कल्पा, सांगला, केलांग, रिकांगपिओ, कुफरी, सुंदरनगर, मशोबरा आदि में बारिश दर्ज की है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहे हैं।

HAS टॉपर सरकाघाट के अनमोल ने पास की UPSC की परीक्षा

हिमाचल मौसम अपडेट : अब इस दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल

अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
सिरमौर में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की गई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास गिरा हिमखंड, लाहौल-स्पीति पुलिस ने पर्यटकों को किया अलर्ट

सेल्फी पॉइंट पर भूस्खलन से हुआ नुकसान, काम जारी

काजा। हिमाचल में बीती रात कई स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश हुई तो ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी भी हुई है। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के पास हिमखंड गिरने के कारण चंद्रा नदी का बहाव अवरुद्ध हो गया था। था। हालांकि अब नदी का बहाव सुचारू हो गया है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

हिमाचल मौसम अपडेट : अब इस दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

लाहौल-स्पीति पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए सिस्सू व आसपास आए पर्यटकों को ये चेतावनी दी है कि चंद्रा नदी के तट पर न जाएं। कभी भी चंद्रा नदी विकराल रूप धारण कर सकती है।

नदी का जलस्तर सिस्सू की तरफ कभी भी बढ़ सकता है। पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है, ताकि कोई भी पर्यटक अनजाने में नदी तट की ओर रुख न करे।

अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा : उम्मीदवारों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

लाहौल-स्पीति पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि भूस्खलन से हुए नुकसान के कारण सेल्फी पॉइंट पर सड़क साफ करने का काम चल रहा है। सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में जाने से बचें।

प्रदेश में ताजा हिमपात और बारिश के बाद तीन एनएच सहित 114 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने का अनुमान है।

बिलासपुर : मटौर-शिमला एनएच पर नाले में गिरी कार, पति-पत्नी की गई जान

हालांकि पांच जिलों लाहौल स्पीति, किन्नौर, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर को छोड़ बाकी जिलों में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा जबकि ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हिमपात की आशंका है।

वहीं, बर्फबारी हिमपात और बारिश के साथ आंधी ने बागवानों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों सेब में फूल आ रहे हैं और गेंहू पक कर तैयार होने को हैं।

जबकि प्लम, आड़ू, खुबानी आदि फल लगे हुए हैं। सेब में फूलों के आने पर तापमान में गिरावट इसकी सेटिंग के लिए नुकसानदायक है।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था

शिमला रिज पर धूमधाम से मनाया 77वां हिमाचल दिवस, संस्कृति की दिखी खास झलक

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान
हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : अब इस दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज यानी 15 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और शिमला में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा : उम्मीदवारों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

अपडेट के अनुसार 16 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 17 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 18 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था

इसके चलते 18 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान है। 19, 20 और 21 अप्रैल को आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। हिमाचल में औसत न्यूनतम सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा है।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान
हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

13 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में कल से मौसम बिगड़ सकता है। तीन दिन के लिए ऑरेंज और एक दिन येलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 13, 14 और 15 अप्रैल, 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। साथ ही 16 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 अप्रैल को गरज के साथ बिजली गिरने, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

14 अप्रैल, 2024 को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अलग अलग स्थानों व 15 अप्रैल को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

16 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, आंधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
अपडेट के अनुसार 18 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। चंबा, भरमौर, डलहौजी, रेणुका, सराहन, कसौल, मनाली, रामपुर, सांगला और कल्पा में बारिश दर्ज की है। प्रदेश में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम है।

कंगना का विक्रमादित्य पर पलटवार : बोलीं-गोमांस खाया तो जनता के सामने रखो मेरा वीडियो

शिमला : समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर

11 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में अगले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

शुक्रवार को केलांग का सबसे कम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वीरवार को ऊना का उच्चतम तापमान 35.0 डिग्री रहा था।

Breaking : हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 10 अप्रैल, 2024 को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 11 अप्रैल से पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस- 5 करोड़ का दावा

एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अपटेड के अनुसार आज यानी 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 10 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 11 अप्रैल से पूरे हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है।

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

शिमला : हरियाणा सर्किट हाउस के पास सोई थी 3 वर्षीय बच्ची, सरकारी गाड़ी ने कुचला
हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

कांगड़ा : आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूल में शराब की खेप बरामद
बद्दी : प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी

ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

मौसम अलर्ट : अगले तीन दिन हिमाचल के इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

तूफान और बिजली चमकने का है येलो अलर्ट

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से आगामी 3 दिन तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि के साथ ही आंधी व बिजली गिरने का येलो अलर्ट रहेगा।

हिमाचल : तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को लेकर क्या बोले राज्यपाल-पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मौसम के बदलने से शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना हैं।

उन्होंने बताया कि ये पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय नहीं होगा। ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ हिस्सों में तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट रहेगा।

नूरपुर : खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 3 JCB और 5 टिप्पर पकड़े 

बता दें कि अप्रैल माह में अब तक प्री मानसून सीजन में बिलासपुर में 81, हमीरपुर में 35, कांगड़ा में 6, कुल्लू में 67, लाहौल-स्पीति में 10 फीसदी बारिश हुई है।

वहीं, मंडी में 69, शिमला में 36, सिरमौर में 114, सोलन में 4 और ऊना में सामान्य से 50 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। चंबा और किन्नौर में 5-5 फीसदी कम बारिश हुई है।

भारतीय चुनाव आयोग ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर का सच

चंबा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु की अदला-बदली की शिकायत पर कमेटी गठित, चुराह निवासी ने जड़ा आरोप

शिमला : व्यक्ति ने मंदिर में लगाई आग, लोगों ने पीट-पीट कर ले ली जान
ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद

अब WhatsApp चैट को कर सकेंगे लॉक, जल्द आ रहा है ये नया फीचर

चिंतपूर्णी : मां को मोक्ष प्राप्ति के लिए 70 किलोमीटर पैदल चली बेटी आस्था अग्निहोत्री 
पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

मंडी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक : कंगना की मौजूदगी से रूठे वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

अब 3 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में प्री मानसून सीजन की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई है। एक मार्च, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक चंबा जिला को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बिलासपुर जिला में 84, हमीरपुर में 43, कांगड़ा में 9, किन्नौर में 1, कुल्लू में 73, लाहौल स्पीति में 14, मंडी में 75, शिमला में 39, सिरमौर में 119, सोलन में 7 और ऊना में सामान्य से 58 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चंबा में सामान्य से 3 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हिमाचल : साफ मौसम से होगा अप्रैल का स्वागत, फिर बिगड़ने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 3 अप्रैल से फिर मौसम बिगड़ सकता है। क्योंकि 2 अप्रैल रात और 5 अप्रैल, 2024 को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

इसके चलते 3 से 6 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन चार दिन एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही आंधी, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, लुत्फ उठाने को पहुंचे हिल्स क्वीन

वहीं, लाहौल में रविवार को बर्फबारी के बाद दो जगह हिमखंड गिरे हैं। एक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास कुठ बिहाल के वाम तट पर गिरा है। दूसरा हिमखंड तांदी-केलांग मार्ग पर तांदी जीरो प्वाइंट से 300 मीटर आगे वामतट की पहाड़ी से भागा नदी में गिरा।

हिमखंड गिरने से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, हिमखंड के चलते भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए जरूर रुक गया था। लाहौल स्पीति प्रशासन ने लोगों से बर्फबारी के दौरान हिमखंड गिरने के संभावित क्षेत्रों की तरफ न जाने की अपील की है।

रोजी रोटी की तलाश को उत्तराखंड से आया था रोहड़ू, नेपाली ने तेजधार हथियार से ले ली जान

हिमाचल : एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजे शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

हिमाचल : किन्नौर के मलिंग में बर्फ से फिसली HRTC बस, बीच सड़क पलटी

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड

30 मार्च यानी आज के लिए ऑरेंज अलर्ट है जारी

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार रात से ही मौसम बदला है। कुल्लू, लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला, कांगड़ा सहित अन्य जिलों में मध्यवर्ती जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की है। शुक्रवार रात से ही तूफान ने भी परेशानी में डाला है।

शनिवार को भी कुछ स्थानों पर रुक-रुक तूफान चलता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय अधिकतर स्थानों पर 30 मार्च यानी आज बारिश के आसार हैं। वहीं, चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

कांगड़ा : सलेटी भंडा में बिजली तार से करंट लगने पर नानी-दोहती की गई जान

हिमाचल में 31 मार्च को भी मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी है। 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तीन अप्रैल, 2024 को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके चलते 3, 4 और 5 अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ सकता है। तीन दिन गरज के साथ बिजली करने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में धरने पर बैठे तीनों निर्दलीय विधायक, बोले- इस्तीफे करो स्वीकार

वहीं,  पिछले 24 घंटे में प्रदेश के काफी क्षेत्रों में बारिश हुई है। झंडूता, बिलासपुर सदर, काहू, अघार हमीरपुर, मनाली, सेयो बाग कुल्लू, चूरी चंबा, गोहर, डलहौजी, पांवटा, ऊना, सलूणी, धर्मशाला, भुंतर, नैना देवी, बंजार, सुंदरनगर, भरेड़ी, सराहन, बलद्वाड़ा, हमीरपुर, पंडोह, जोगिंद्रनगर, मंडी, भोरंज, तीसा, शिमला, कांगड़ा आदि में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

साथ ही बर्फबारी की रिकॉर्ड की गई है। गोंदला, कुकुमसेरी, कोठी, कल्पा, केलांग में बर्फबारी दर्ज की गई है।

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान से अधिक रहे हैं। अगले 3 से 4 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

बालूगंज पुलिस थाना में फिर पेश हुए हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा 