Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला MC चुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद, 58 फीसदी से अधिक वोटिंग

34 वार्ड में 55385 लोगों ने डाला वोट

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। चार मई को पता चलेगा कि किसके सिर सजेगा ताज और किसकी होगी हार। शिमला के 34 वार्ड में 58.97 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें पुरुष 59.29 और महिला मतदान प्रतिशतता 58.60 है। 34 वार्ड में कुल मत थे 93 हजार 920 और 55385 मत पोल हुए हैं। इसमें 29504 पुरुषों और 25881 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान के लिए 149 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे होगी। वर्ष 2017 में भी 58 फीसदी मतदान हुआ था।

सुक्खू ने पहले परिवार संग डाला वोट, फिर चाय की ली चुस्कियां-पुराने दिन किए याद

इसमें 29335 पुरुषों और 25763 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान के लिए 149 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे होगी। वर्ष 2017 में भी 58 फीसदी मतदान हुआ था।

शिमला नगर निगम चुनाव में नया बवाल, आयोग पहुंची भाजपा-की शिकायत

 

बता दें कि आज सुबह 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बारिश के बावजूद लोग वोट डालने बूथ पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में परिवार सहित वोट डाला। सुखविंदर सिंह इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे।

Breaking: भरे जाएंगे ये 100 पद, धर्मशाला रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार 

मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि और वे हर बार चुनाव में मतदान करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

वहीं, 83 साल की बुजुर्ग मतदाता ने कहा कि वह 18 साल से लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रही हैं। लोगों को इस लोकतंत्र के पर्व में ऐसे नेता को चुनना चाहिए जो सबके लिए समान रूप से काम करे।

कुल्लू: शिमला निवासी ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, लापता-तलाश जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा जिला में यहां होंगे पंचायत उपचुनाव, नामांकन दाखिल करने के लिए तीन दिन

2 मई को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा मतदान

धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में पंचायती राज संस्थाओं की रिक्त सीटों के लिए चुनाव 2 मई को होंगे। मतदान सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में पहली अप्रैल से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के चुनाव को लेकर संबंधित ग्राम पंचायत में जबकि पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर संबंधित संपूर्ण ब्लॉक (नगर निकाय क्षेत्र को छोड़ कर) में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल अथवा उससे पहले मतदान केंद्र की सूची प्रकाशित की जाएगी।

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

ये है चुनाव का शेड्यूल

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 13, 17 और 18 अप्रैल को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक निर्दिष्ट स्थान पर नियुक्त अधिकारी (प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्य के लिए संबंधित बीडीओ तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए संबंधित एसडीएम) के समक्ष नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 21 अप्रैल को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। 2 मई को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतों की गिनती संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी और प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे । वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से होगी। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

यहां हैं चुनाव

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले के 15 ब्लॉक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के अलग अलग रिक्त पदों के साथ ही पंचायत समिति धर्मशाला के वार्ड बगली-13 और पंचायत समिति लंबागांव के वार्ड कोटलू-2 में सदस्य के रिक्त पद के लिए चुनाव होगा ।

उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के अलग-अलग रिक्त पदों के लिए विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान, टिकरी डूहकी, माधो नगर और क्योरी, विकास खंड भवारना की ग्राम पंचायत बड़सर, घाड़, थला उआरला, विकास खंड बड़ोह की थाना खास पंचायत, विकास खंड देहरा की ग्राम पंचायत द्रंग, घरना,छिलगा, कोपड़ा और देहरू, विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत जुहल, भटला और टऊ, विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत कोडल, भोलखास, तलाड़ा, घुरियाल, मैरा, झौंका रतियाल, विकास खंड इंदौरा की कुडसां, भपू और डागला पंचायत, विकास खंड कांगड़ा की ग्राम पंचायत सलोल, समीरपुर खास, हार जलाड़ी, विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत जलेट, विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत हार, पलौदा, कटोरा,सोलधा और जांगल, विकास खंड पंचरूखी की ग्राम पंचायत बंड-विहार, मौलीचक और सलयाणा, विकास खंड रैत की मूंदला,प्रगोड़,थारू,भितलू, लपियाणा, विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत बडल, विकास खंड सुलह की बलोआ, धीरा, कोना,काहनफट, रड़ा तथा बटाहण और विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत रिट उपरली में चुनाव होगा। वहीं पंचायत समिति धर्मशाला के वार्ड बगली-13 में बगली तथा मनेड और पंचायत समिति लंबागांव के वार्ड कोटलू-2 में कोटलू, पपलाह तथा बंदाहू पंचायत शामिल हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें