-
Himachal Latest
-
Trending News
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने HAS यानी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 (Himachal Pradesh Administrative Service Competitive Main Examination-2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
HAS मुख्य परीक्षा 12 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक आयोजित की थी। इसमें 16 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किया है। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 4 मार्च, 2024 से एचपीपीएस कार्यालय निगम विहार शिमला में होगा।
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में 227 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए थे। इनमें से 216 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के सभी पेपर में अपीयर हुए थे। मुख्य परीक्षा के आधार पर 16 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
इंटरव्यू शेड्यूल, सत्यापन फॉर्म, व्यक्तित्व परीक्षण कॉल लेटर और निर्देश जल्द हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगर किसी अभ्यर्थी को उक्त दस्तावेज डाउनलोड करने में दिक्कत आती है तो वे आयोग के टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180- 8004 पर संपर्क कर सकते हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/hhhg.pdf”]
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों के टेट (TET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
नवंबर में आयोजित हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) का परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया गया। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर पूरा रिजल्ट देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, उर्दू और पंजाबी विषय के लिए परीक्षा ली थी जिसका रिजल्ट गुरुवार को घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अस्थायी उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों को लेकर परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी तैयार की गई है।
(TET) परीक्षा परिणाम संबंधी जानकारी के लिए परीक्षार्थी दूरभाष नंबर 01892242192 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों के टेट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नवंबर में आयोजित हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परीक्षा परिणाम 26.1 फीसदी रहा है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, उर्दू और पंजाबी विषय के लिए परीक्षा ली थी जिसका रिजल्ट गुरुवार को घोषित किया गया है।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अस्थायी उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों को लेकर परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी तैयार की गई है।
परीक्षा परिणाम संबंधी जानकारी के लिए परीक्षार्थी दूरभाष नंबर 01892242192 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर का स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 49 अभ्यर्थियों पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किया गया है।
बता दें कि ये पद हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भरे जाने हैं। इन पदों पर 4 अप्रैल 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।
स्क्रीनिंग टेस्ट 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया था। आयोग ने सोमवार को स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट 20 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/hhhhhhhhhhhhhh.pdf”]
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HRTC कंडक्टर भर्ती लिखित परीक्षा के साथ असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इसमें 10 अभ्यर्थियों की सिफारिश नियुक्ति के लिए की गई है।
बता दें कि हिमाचल जल शक्ति विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 11 पदों पर 4 अप्रैल 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्क्रीनिंग टेस्ट 8 अक्टूबर 2023 को लिया गया था।
स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट 3 जनवरी 2024 को घोषित किया गया था। इसमें 42 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किया था। पर्सनैलिटी टेस्ट 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया गया। पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया होने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/HPPSC44.pdf”]
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचआरटीसी कंडक्टर की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 826 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब सफल अभयर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल आयोग जल्द जारी करेगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने HRTC कंडक्टर के 360 पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 4 अप्रैल 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की थी।
इसके बाद शुक्रवार को HRTC कंडक्टर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/result.pdf”]
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) (Medical Officer Dental) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 8 के नाम की सिफारिश नियुक्ति के लिए की है।
बता दें कि हिमाचल में मेडिकल ऑफिसर डेंटल के 10 पदों पर 30 दिसंबर 2022 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 8 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया था। रिजल्ट की घोषणा 3 जनवरी 2024 को की थी। इसमें 33 अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किए थे।
पर्सनैलिटी टेस्ट 29 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया। इसके बाज आज ही रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/hppsc44.pdf”]
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट/जिला भाषा अधिकारी, असिस्टेंट टाउन प्लानर और असिस्टेंट डायरेक्टर (डाक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
बता दें कि जिला भाषा अधिकारी के एक पद (ईडब्ल्यूएस) पर 9 फरवरी 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्क्रीनिंग टेस्ट 12 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया था।
स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट 18 नवंबर 2023 को घोषित किया था। 23 जनवरी 2024 को पर्सनैलिटी आयोजित किया गया। इसमें 6 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके बाद हिमाचल लोक सेवा आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया।
असिस्टेंट टाउन प्लानर के 5 पदों को भरने के लिए 27 दिसंबर 2022 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पदों को भरने के लिए 19 अक्टूबर 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था।
1 दिसंबर 2023 को रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें 18 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चुना गया था। पर्सनैलिटी टेस्ट 23 जनवरी को आयोजित किया गया। पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
असिस्टेंट डायरेक्टर (डाक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी के एक पद के लिए 18 अक्टूबर 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था। 2 जनवरी 2024 को रिजल्ट निकाला गया। पर्सनैलिटी टेस्ट 22 जनवरी को आयोजित किया। मंगलवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/HPPSC23.pdf”]
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/HPPSC231.pdf”]