असिस्टेंट इंजीनियर सिविल का परिणाम निकाला
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HRTC कंडक्टर भर्ती लिखित परीक्षा के साथ असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इसमें 10 अभ्यर्थियों की सिफारिश नियुक्ति के लिए की गई है।
Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट
बता दें कि हिमाचल जल शक्ति विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 11 पदों पर 4 अप्रैल 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्क्रीनिंग टेस्ट 8 अक्टूबर 2023 को लिया गया था।
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें
स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट 3 जनवरी 2024 को घोषित किया गया था। इसमें 42 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किया था। पर्सनैलिटी टेस्ट 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया गया। पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया होने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/HPPSC44.pdf”]