Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

HRTC चालकों व परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट

राज्य सरकार ने जारी 4.50 करोड़ रुपए

शिमला। राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए 4.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्ष से HRTC के चालकों और परिचालकों को उनके भत्तों का भुगतान नहीं किया गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह राशि आवंटित कर अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता निभाई है।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

 

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि HRTC के विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने पिछले माह उनसे भेंट कर उनकी मांगों, विशेष रूप से ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान पर चर्चा की थी। सरकार ने अपना वादा निभाते हुए इन भत्तों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिए गए हैं।

 

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को लाभान्वित करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त भी जारी की गई है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के दृष्टिगत हर संभव प्रयास करेगी।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *