Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल के गौरवशाली इतिहास से परिचित हों छात्र, पाठ्यक्रम में हो शामिल

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बैठक में बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के पाठ्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को भी सम्मिलित किया जाए। विदेशी आक्रांताओं और शासकों से पूर्व के प्रदेश के इतिहास को बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियां अपने समृद्ध इतिहास से रूबरू हो सकें।

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इन विषयों पर तथ्यपरक शोध कर इसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की दिशा में काम करे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में आज शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह बात कही। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल और बोर्ड के अध्यक्ष तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी उपस्थित रहे।

राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव 15 अक्टूबर को हमीरपुर में होंगे

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे देश के साथ-साथ प्रदेश का इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रदेश के कईं हिस्सों विशेषकर जिला कांगड़ा का जिक्र महाभारत तक में आता है। उन्होंने कहा कि वीर राम सिंह पठानिया, जनरल जोरावल सिंह, पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम, प्रजा मंडल, डॉ. यशवंत सिंह परमार सरीखे विभुतियों और ऐतिहासित घटनाक्रमों से हमारे बच्चे परिचित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली इतिहास की जानकारी केवल इतिहास विषय पढ़ने वाले बच्चों तक सीमित न होकर सभी बच्चों तक पहुंचे, ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।

नौहराधार में हिमाचल यंग्स करवा रहा विभिन्न प्रतियोगिताएं, 100 टीमें ले रही भाग

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि हमारे गर्वीले इतिहास में हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, कला और साहित्य भी आता है। इन सब विषयों को भी पाठ्यक्रम में शमिल करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को दिए। कांगड़ा पेंटिंग से लेकर, हस्तशिल्प, लिपि, साहित्य और हमारे जनजातीय क्षेत्रों और वहां निवास करने वाले लोगों की परंपराएं-संस्कुति की जानकारी भी बच्चों तक स्कूली शिक्षा के माध्यम से पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

बिलासपुर : बच्चे को लगी गोली, परिजनों ने झूठ बोलकर IGMC में करवाया भर्ती

 

बैठक में शिक्षा मंत्री द्वारा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से उनके कार्यों का ब्योरा लेते हुए, शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के सुझाव दिए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए उनपर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का हित प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों के सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर, उनका समाधान किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एक साल में कम से कम एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि सरकार के स्तर पर होने वाले कार्यों की समीक्षा की जा सके और उन पर कोई फैसला लिया जा सके।

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

 

बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष और डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आने वाले समय में सारे प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे जहां छात्रों को अपने सर्टिफिकेट्स सुरक्षित रखने में सहायता होगी, वहीं भविषय में उच्च शिक्षा या नौकरी के समय में डिजिलॉकर से प्राप्त किए प्रमाण पत्रों के सत्यापन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भी तकनीक की सहायता से कार्यप्रणाली को सुगम बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कांगड़ा जिला में भरे जा रहे युवा स्वयंसेवी के पद, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

कांगड़ा जिला में भरे जा रहे युवा स्वयंसेवी के पद, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : कल सुबह तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज, इस मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

शिमला शहर में जल्द दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, बनने जा रही हैं चार पार्किंग

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

भारी बारिश से संपर्क मार्ग बंद होने के चलते बोर्ड ने लिया फैसला

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने DElEd CET 2023 सत्र 2023-25 में प्रवेश के लिए 28 अगस्त से आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है। अब काउंसलिंग 11 सितंबर से 19 सितंबर तक सुबह 10 बजे आयोजित करवाई जाएगी। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर दौड़ी गाड़ियां, सब्जी मंडी भेजे 700 वाहन

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में भारी बारिश से विभिन्न स्थानों/मार्गों पर लैंडस्लाइड होने के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने तथा परिवहन, संचार सुविधा में बाधा उत्पन्न होने के मध्यनजर बोर्ड द्वारा दो वर्षीय Diploma in Elementary Education CET-2023 (DElEd CET 2023) सत्र 2023-2025 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जोकि बोर्ड मुख्यालय में धर्मशाला में 28 अगस्त से 5 सितंबर 2023 तक आयोजित होनी थी को स्थगित किया जाता है।

मंडी : मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर व बार्बर के प्रशिक्षण को करें आवेदन

उपरोक्त के दृष्टिगत काउंसलिंग प्रक्रिया 28 अगस्त से 5 सितंबर 2023 के स्थान पर अब 11 सितंबर से 18 सितंबर 2023 को आयोजित करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध तिथि वार सूची अनुसार ही बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में काउंसलिंग के लिए पहुंचे।

अभ्यर्थी अपने साथ बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फॉर्म को भरकर तथा समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र. कैटेगरी/कैटेगरी, मूल निवास प्रमाण पत्र व अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ इन की सत्यापित छायाप्रतियां भी साथ लाना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242192 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Exam Top News Himachal Latest Kangra State News

HPBose : एकलव्य मॉडल रेजिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित

पहले 29 जुलाई को होना था टेस्ट, कर दिया था स्थगित

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने Eklavya Model Residential School Selection Test (EMRSST-2023) की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 20 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक प्रदेश में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी उक्त लिखित परीक्षा के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र परीक्षा से चार दिन पूर्व बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर दर्शाए लिंक EMRSST-2023 पर जाकर अपना Application No व Date Of Birth डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

अनुक्रमांक पत्र अलग से डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बोर्ड (HPBose) कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

मंडी : HRTC बस और टिप्पर पर गिरी चट्टान, एक व्यक्ति व बच्चे को लगी चोटें

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग (Scheduled Tribe Development) के तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) द्वारा प्रदेश के एकलव्य मॉडल रेजिडेंटल स्कूल (Eklavya Model Residential School) में पूरे प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के कक्षा छठी में प्रवेश के लिए Eklavya Model Residential School Selection Test (EMRSST-2023) 29 जुलाई को होना था।

HRTC बस चालक-परिचालक मारपीट मामले में एक धरा, अस्पताल में मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

 

भारी बारिश के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने और संचार सुविधा में बाधा उत्पन्न होने की परिस्थितियों के दृष्टिगत 29 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले EMRSST-2023 को स्थगित कर दिया गया था। अब EMRSST-2023 की नई तिथि घोषित कर दी गई है।

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

जयराम बोले- नुकसान का आकलन कैसे करें अधिकारी, वाहन तक नहीं दे रही सरकार

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

Breaking : पुली क्षतिग्रस्त होने से शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

 

ज्वालामुखी: अचानक गिरी गौशाला, जेठानी की गई जान, सास और देवरानी घायल

 

चंबा : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान सहित दो की गई जान

 

 

शिमला में अभिनंदन समारोह : हाटी समुदाय के लोगों ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन
हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose Breaking : सात विषयों के टैट की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी-देखें यहां

2 अगस्त तक दर्ज करवाई जा सकती है आपत्तियां

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose)  ने सात विषयों के टैट की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सात विषयों का टैट 18 जून से 2 जुलाई तक आयोजित किया था। शास्त्री, टीजीटी नॉन मेडिकल, मेडिकल, आर्ट्स, एलटी, उर्दू और पंजाबी की अस्थाई उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose)  द्वारा जारी उत्तर कुंजी को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां HPBose/NCERT पाठ्यपुस्तकों से प्रमाणित तथ्यों सहित 2 अगस्त 2023 तक अनुभाग अधिकारी प्रश्न पत्र निर्धारित शाखा को ईमेल hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर मेल द्वारा भेज सकते हैं।

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

 

अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दस्ती तौर पर भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। 2 अगस्त के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से आपत्तियों को दर्ज करवाने वाले/भेजने वाले अभ्यर्थी 2 अगस्त सायं पांच बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। HPBose/NCERT पाठ्यपुस्तकों से प्रमाणीकृत तथ्यों से रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242134 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

किन्नौर : सतलुज में गिरी पिकअप, एक महिला घायल, तीन लोग लापता

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/ART.pdf”] [pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/LT.pdf”] [pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/MED.pdf”] [pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/NON.pdf”] [pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/Punjabi.pdf”] [pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/Shastri.pdf”] [pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/Urdu.pdf”]

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी 

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Exam Top News Himachal Latest Kangra State News

HPBose : 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

अब 15 तक बिलम्व शुल्क के साथ भेज सकते हैं

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी एक हजार बिलम्व शुल्क के साथ 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

सिरमौर : गोवंश के बछड़े को काटने के मामले में एक गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का हल्ला

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा अगस्त 2023 में संचालित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय(डिप्लोमा होल्डर सहित), अंग्रेजी, श्रेणी सुधार के पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित करवाने की निर्धारित तिथि को बिलम्व परीक्षा शुल्क एक हजार सहित 15 जुलाई 2023 तक बढ़ाया गया है।

कालका-शिमला NH पर दत्यार में पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बची कार

उक्त तिथि के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।

चंबा में आधी रात को डोली धरती, 8 घंटे बाद किन्नौर जिला में आया भूकंप

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Exam Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose : टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी TET के ए़डमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड

25 जून को सुबह और शाम के सत्र में आयोजित होगी परीक्षा

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी (LT) टैट (TET) के एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर दर्शाए गए लिंक TET(JUNE-2023) में जाकर अपना Application Number और Date Of Birth डालकर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

सलूणी जा रहे थे रुमित ठाकुर और उनके समर्थक, चौहड़ा डैम में पुलिस ने रोका

बता दें कि टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी टैट 25 जून को सुबह और शाम के सत्र में आयोजित होगा। टीजीटी नॉन मेडिकल में 8278 अभ्यर्थियों के लिए 64 और एलटी में 3944 अभ्यर्थियों के लिए 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। यह जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने दी है।

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Result Kangra State News

Breaking : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद का फाइनल रिजल्ट घोषित

दैनिक वेतन भोगी के आधार पर भरा गया पद

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चालक के पद का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर संदीप कुमार पुत्र रमेश कुमार (रोल नंबर 230090) का चयन किया गया है। इसके अलावा दीपक पुत्र किशन चंद (रोल नंबर 230064) और शंकू कुमार पुत्र किशोरी लाल (रोल नंबर 230088) का नाम वेटिंग लिस्ट में है।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में चालक का एक पद को दैनिक वेतन भोगी के आधार पर आरक्षित वर्ग (SC) से भरा गया है। पद को भरने के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा बोर्ड कार्यालय में आयोजित की थी।

हिमाचल : हरियाणा से बाइक पर लेह घूमने निकले थे दो दोस्त, एक की गई जान

इसमें 19 अभ्यर्थियों में से 18 ने भाग लिया था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव ने बताया कि इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर चेक कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose : 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट

धर्मशाला। हिमाचल में जुलाई 2023 में संचालित की जाने वाली 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) द्वारा प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए हिमाचल के समस्त राजकीय और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक 9वीं और 11वीं कक्षा की अलग-अलग कक्षावार और विषयवार प्रश्न पत्र मांग 5 जुलाई 2023 तक बोर्ड को भेज सकते हैं। 9वीं और 11वीं दोनों कक्षाओं के लिए 150 रुपए प्रति छात्र शुल्क लगेगा।

ICAR Entrance Examination-2023 की तिथि घोषित, किस दिन होगी परीक्षा-जानें

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि समस्त स्कूल मुखिया उपरोक्त तिथि तक प्रश्न पत्रों की मांग निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय (HPBose) को बैंक डॉफ्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम से बनाकर भेजना सुनिश्चित करें।

भरवाईं स्कूल में योग दिवस, 21 जून को ही क्यों मनाया जाता- छात्रों को दी जानकारी

निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाएगी और प्रश्नपत्रों की अनुपलब्धता तथा कमी का पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यपाक का होगा।

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose: 10वीं और 12वीं परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी- ये बदलाव

10 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं और 10वीं नियमित और एसओएस और 8वीं एसओएस परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेट शीट जारी कर दी है। पहले जारी अस्थाई डेट शीट में 12वीं कुछ पेपरों में फेरबदल किया है। वहीं, 10वीं और 8वीं एसओएस की डेटशीट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

12वीं नियमित और एसओएस की डेट शीट की बात करें तो 11 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी और 14 मार्च को साइकोलॉजी का पेपर होगा। पहले 11 को साइकोलॉजी का था और 14 को फाइनेंशियल लिटरेसी का। ऐसे ही 21 मार्च को म्यूजिक और 31 मार्च को जियोग्राफी का पेपर होगा।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

बता दें कि 4 जनवरी को हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 री 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म दो, कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय/श्रेणी सुधार एवं राज्य मुक्त विद्यालय की 10वीं, 12वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की प्रस्तावित डेट शीट जारी की थी। डेट शीट छात्र, अभिभावकों, अध्यापक वर्ग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग के सुझाव के लिए HPBose की वेबसाइट पर अपलोड की थी।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

सुझाव 7 दिन के अंदर भेजने को कहा था। सुझाव आदि आने के बाद डेटशीट अंतिम रूप से जारी कर दी है। डेट शीट के अनुसार 12वीं की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होंगी। साथ ही 31 मार्च तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी। एसओएस 8वीं की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक है।

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/HPBOSE-Final.pdf” title=”HPBOSE Final”]

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/HPBOSE-Final1.pdf” title=”HPBOSE Final1″]

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/HPBOSE-Final2.pdf” title=”HPBOSE Final2″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें