Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत : आशीष बुटेल

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 12:50 am

    शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग में बनाएंगे रूपरेखा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बच्चों को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने वाली शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग में व्यवस्था में कई सुधार करने की आवश्यकता है। अगले सप्ताह शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग भी रखी गई है जिसमें शिक्षा में गुणात्मक सुधार, खाली पड़े पदों को भरने सहित अन्य मसलों पर रूपरेखा बनेगी। सीपीएस शिक्षा और शहरी विकास आशीष बुटेल ने शिमला में कहा कि स्कूलों में बच्चों को स्किल डेवलपमेंट सहित तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।



    सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि शिक्षा विभाग और अन्य विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर सरकार वचनबद्ध है। एनटीटी भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी तेजी लाई जाएगी। जबकि JOA IT भर्तियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और 16 फरवरी को उसमें सुनवाई होनी है।

    बुटेल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर में कुछ वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने का मामला सामने आया है जिसको लेकर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ अनियमितताएं हुई है जिसको लेकर जांच की जाएगी।



    नगर निगम बने हुए अभी 2 वर्ष ही हुए हैं ऐसे में कई सुधारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है जिन्हें सरकार भविष्य में करेगी। सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव भी सरकार शीघ्र करवाएगी।
    मंडी : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहाड़ी से टकराया, सड़क पर बिखर गए सिलेंडर





    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather