Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास : एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

ewn24news choice of himachal 26 Sep,2023 7:16 pm

    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगझोऊ में इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 के महिला क्रिकेट के फाइनल में सोमवार को श्रीलंका को 19 रन से पटखनी दी। भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करवा लिया है।

    हिमाचल में अब बेकार जगह पर नहीं हो सकेगा पंचायत भवन का निर्माण-जानें कैसे

    भारतीय महिला टीम की दिग्गज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने को लेकर कहा कि उन्होंने नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतते हुए टीवी पर देखा था और अब खुद ये कारनामा किया। मंधाना के मुताबिक उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। मंधाना ने कहा कि मुझे काफी खुशी है कि भारत के लिए हम एक और मेडल लेकर आए और गोल्ड तो गोल्ड होता है। हमने अपना बेस्ट दिया और इस बात की मुझे बेहद खुशी है
    अमृतसर में मुख्यमंत्री सुक्खू और भगवंत मान की बैठक

    भारत की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। हांगझोऊ में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बना सकी।

    117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने दीप्ति शर्मा द्वारा किए पारी के पहले ओवर में एक छक्के और एक चौके के साथ 12 रन बनाए। मगर फिर भारत की युवा तेज गेंदबाज तितस सिद्धू ने अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने पहले ओवर में अनुष्का संजीवनी (1) और विषमी गुनारत्ने को शिकार बनाया। गुनारत्ने खाता नहीं खोल सकी।
    हिमाचल में पटरी पर लौटेगा पर्यटन कारोबार, ये है विभाग का मास्टर प्लान

    इसके बाद सिद्धू ने श्रीलंका को तगड़ा झटका देते हुए कप्तान चमारी अट्टापट्टू (12) को कवर्स में दीप्ति शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद हसीनी परेरा (25) और निलाक्षी डी सिल्‍वा (23) के बीच साझेदारी हुई, लेकिन ये दोनों रन गति में इजाफा नहीं कर सकी।

    भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट निकाले और श्रीलंका को लक्ष्य की पहुंच से बहुत दूर रखा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने आखिरी ओवर करते हुए भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत की तरफ से तितस सिद्धू ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ को दो सफलता मिली। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैद्य के खाते में एक-एक विकेट आया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather