Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल राज्यसभा चुनाव चुनौती मामला : हर्ष महाजन को नोटिस जारी

23 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई

शिमला। हिमाचल राज्यसभा चुनाव को चुनौती मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई जस्टिस अजय गोयल की अदालत में हुई।

कोर्ट ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया है। हर्ष महाजन को जवाब दायर करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सीट पर कांग्रेस के पास बहुमत के बावजूद बड़ा उलटफेर हुआ था। कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को मिली हार अभी भी हिमाचल की सियासत में छाई हुई है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा वोटिंग में बराबरी के बाद पर्ची सिस्टम से निकाले गए परिणाम को 6 अप्रैल को हिमाचल हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

 

याचिका दायर करने के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि राज्यसभा चुनाव में दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट प्राप्त हुए।

बाद में पर्ची से नाम निकाले गए, लेकिन इस पर्ची सिस्टम में जिस तरह से उम्मीदवार को जीत मिली वह गलत है।

बराबर मत होने पर पर्ची सिस्टम से जिस व्यक्ति का नाम निकले, वो हार जाए यह धारणा कानूनी रूप से गलत है।

देहरा : बारिश और तूफान से गिरा लेंटर का छज्जा, 3 साल की बच्ची की गई जान

 

आमतौर पर संस्कृति, सोच और कोमन सेंस में जब दो लोग होते हैं और दोनों में बराबरी होती है तो जिसका नाम निकलता है तो उसको जीतना चाहिए।

एक्ट में ऐसा कोई नियम नहीं है। रूल्स में भी ऐसा कोई नियम नहीं हैं। इसके खिलाफ उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

अगर यह धारणा गलत है तो जो परिणाम घोषित हुआ वो भी गलत होगा। हाईकोर्ट नियमों के अनुसार याचिका को देखेगा। उसके बाद आगामी प्रक्रिया होगी।

हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका : सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्‌टू ने दिया इस्तीफा

 

बता दें कि 27 फरवरी को हिमाचल राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव हुआ था, जिसमें तीन निर्दलीयों समेत कांग्रेस के 6 विधायकों ने अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट दिया था।

68 सदस्यों वाली हिमाचल विधानसभा में 34 -34 पर मामला अटक गया था। टाई होने के बाद पर्ची सिस्टम से नाम निकाला गया था।

पर्ची अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की निकली थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया था।

 

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर

शाह ने महाजन को जीत की दी बधाई
शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनको राज्यसभा जीत की शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस जीत के लिए महाजन ने केंद्रीय मंत्री का आभार भी जताया।
Breaking : आईपीएस संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP हिमाचल का कार्यभार, जानें कारण
हर्ष महाजन ने कहा कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश को अरबों रुपए आ रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार उन पैसों से केवल मात्र सत्ता सुख भोगने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने हिमाचल दौरे पर कई घोषणाएं की हैं।
घोषणाओं के अनुसार हिमाचल में साल के अंत तक एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे या निर्माणाधीन होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमीरपुर के दोसड़का में करीब 4000 करोड़ की 15 एनएच परियोजनाओं, रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन व शिलान्यास किए। यह है केंद्र की मोदी सरकार की सच्ची गारंटी।
हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात
उन्होंने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी का हिमाचल के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी जी धाम में 25 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने पर आभार प्रकट करते हैं। इससे पहले हर्ष महाजन  7 मार्च को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे।
हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- कल सें करें आवेदन

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस से पहले भाजपा ने भरा नामांकन, हर्ष महाजन उतारे

शिमला। हिमाचल राज्यसभा चुनाव में वीरवार को नया ट्विस्ट देखने को मिला है। कांग्रेस से पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया।

जी हां, भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को हिमाचल राज्यसभा के चुनावी मैदान में उतारा है। हर्ष महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन भरा।

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

 

बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अप्रैल में राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके चलते एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस ने बुधवार को ही वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी घोषित किया था। अभिषेक मनु सिंघवी ने आज 1 बजे के बाद नामांकन भरना है।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

 

 

कल तक भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन आज सुबह हर्ष महाजन का नामांकन भरवाकर सबको चौंका दिया। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे हैं। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी

 

 

गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। भाजपा के पास 25 एमएलए हैं। तीन आजाद हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना तय है।

अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो भाजपा बाजी मार सकती है। कांग्रेस में मौजूदा हालातों को देखते हुए क्रॉस वोटिंग की उम्मीद भी है।

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी

 

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह रिजल्ट किया घोषित- डिटेल में जानें

Breaking धर्मशाला : दिल्ली के लिए HRTC के 11 रूट रद्द, 9 क्लब- 8 में की कटौती

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल : बजट सत्र के पहले दिन शिमला में गरजे JOA IT अभ्यर्थी

जेपी नड्डा गुजरात से होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, अभी हिमाचल से हैं सांसद

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 29 फरवरी तक चलेगा

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें
HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24