-
Himachal Latest
-
live videos
- हरिपुर : छब्बड़ में जली गौशाला, जिंदा जला मवेशी, सबसे पहले आंगनबाड़ी सहायिका ने उठता देखा धुआं
-
Trending News
पुलिस ने बस चालक को किया गिरफ्तार
शिमला। राजधानी शिमला में सोमवार रात एक सड़क हादसा पेश आया। टूटीकंडी शिव मंदिर के पास पंजाब रोडवेज की बस ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान पंकज बैंस निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मामले की जांच बालूगंज पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिमला के बैम्लोई निवासी विकास कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सोमवार रात को पिकअप में घर लौट रहा था उसी दौरान टूटीकंडी शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार PRTC बस (PB02EG -2396) ने राह चल रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।
शिमला के एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपी बस चालक को हिरासत में लिया गया है। IPC की धारा 279 व 304A के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ऊना। जिला ऊना में रविवार सुबह मैहतपुर बैरियर पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पंजाब रोडवेज की बस ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा आज सुबह करीब 9 बजे पेश आय़ा है।
ये जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की तरफ से दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र नसीब सिंह गांव नैंणमा तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की ये बस जो नंगल से अमृतसर की ओर जा रही थी। मैहतपुर में सड़क पार करते समय बस ने सुच्चा सिंह को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी बस
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। सागर व्यू होटल के पास पर्यटकों से भरी एक लग्जरी बस (PB 01C 9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्रियों में से 18 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। बस में ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब व जालंधर के पर्यटक सवार थे।
करसोग में शाना-लच्छाधार लिंक रोड पर पेश आया हादसा
करसोग। मंडी जिला के करसोग में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांगना के समीप बुधवार देर रात शाना-लच्छाधार लिंक रोड पर एक ऑल्टो कार (HP30 4383) करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया।
दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान संतराम (38) निवासी गांव चनहला और जयंती (40) निवासी गांव शाना के रूप में हुई है।अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीसरा व्यक्ति नंदलाल निवासी करशाल ही हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर कर गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जो कि आईजीएमसी में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिला के बंजार में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह बंजार से जौरी जा रही HRTC की बस दनधार-जौरी-बंजार जाने वाली बस को पास देते समय सड़क से बाहर निकल गई। गनीमत ये रही कि बस का टायर फंस गया और खाई में जाने से बच गई।
जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे से घबराकर यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। किसी तरह चालक और परिचालक ने मिलकर लोगों को शांत करवाया औऱ बस से सुरक्षित उतारा गया। हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।