Breaking News

  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी

कुल्लू : ब्यास में मिला छात्रा का शव, जिया पुल से लगाई थी छलांग

ewn24news choice of himachal 23 Nov,2022 10:16 pm

    पांगी की थी रहने वाली, कुल्लू में पढ़ती थी

    कुल्लू। जिला कुल्लू में भुंतर के पास ब्यास नदी से बुधवार को एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
    हिमाचल में घर बनाना अब और भी महंगा, सीमेंट कंपनियों ने बढ़ाए दाम

    शव नदी के बीच पत्थरों में फंसा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद राफ्टर्स की मदद से शव बाहर निकाला गया। बॉडी को शव गृह कुल्लू में रखा गया है, जहां इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार जिस छात्रा का शव मिला है वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और चंबा जिला के पांगी क्षेत्र की रहने वाली थी। छात्रा मौहल में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी।

    बीती शाम से ही छात्रा लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। सुबह नदी किनारे जाने वाले लोगों ने जब नदी के बीच किसी का शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
    कुल्लू : सड़क से बाहर निकली HRTC की बस-खाई में गिरने से बची, 40 यात्री थे सवार

    ऐसा बताया जा रहा है कि छात्रा ने भुंतर के जिया पुल से नदी में छलांग लगाई है। इसे लेकर जिया पंचायत के प्रधान संजीव ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होने बताया था कि बीती शाम को एक छात्रा पुल पर घूमती हुई देखी थी फिर उसके बाद वह अचानक गायब हो गई थी जिसके चलते यह अंदेशा लगाया गया था कि छात्रा ने यहां से छलांग लगाई होगी। पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी थी।

    छात्रा का शव पुल से करीब 300 मीटर दूर बरामद हुआ है। एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। जो भी पहलू सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है उससे मौत की वजह सामने आ सकेगी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather