Breaking News

  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुनें
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन
  • हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
  • बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं फेल को भी मौका
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी पर्यटकों से भरी बस, 18 यात्री घायल

ewn24news choice of himachal 25 Nov,2022 5:31 pm

    मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी बस

    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। सागर व्यू होटल के पास पर्यटकों से भरी एक लग्जरी बस (PB 01C 9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्रियों में से 18 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। बस में ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब व जालंधर के पर्यटक सवार थे।

    हिमाचल : फ्रेंडशिप पीक में लापता ट्रैकर का हेलमेट मिला, इसी एरिया में दबे होने की आशंका

    जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी कि होटल के पास मोड़ पर पलट गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को भी सूचित कर दिया।

    शिमला शहर में बढ़ते बंदरों व कुत्तों के आतंक पर रोक लगाए नगर निगम



    एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक दृष्टि में ओवरस्पीड के कारण ये हादसा पेश आया है। फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


    हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रमोट करेगा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय 


    घायलों में आरती, शांति व राहुल निवासी मुंबई, हर्ष व्यास निवासी राजस्थान, आशीष दिगारे निवासी वेस्ट बाम्बे, पूर्वी जैन निवासी राजस्थान, दीवान निवासी नासिक, वर्षा नायक निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, पंवित शाह निवासी ओडिशा, अमित राय निवासी जालंधर और मुतु करिशाना निवासी तमिलनाडु शामिल हैं।



    घायलों में से एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







    [embed]
    [/embed]




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather