Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल विस चुनाव : विजय जुलूस का खर्च भी उम्मीदवार के व्यय खाते में जुड़ेगा

ewn24news choice of himachal 23 Nov,2022 11:22 pm

    शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जोड़ा जाएगा। विजयी उम्मीदवारों के विजय जुलूस का खर्च भी उम्मीदवारों के व्यय खाते में जुड़ेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी है।

    कुल्लू : ब्यास में मिला छात्रा का शव, जिया पुल से लगाई थी छलांग 

    उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा अकाउंटिंग टीमें मतगणना से एक दिन पूर्व ड्यूटी पर तैनात रहेंगी तथा विजय जुलूस के खर्च पर निगरानी रखेंगीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के उपरांत अलग-अलग वस्तुओं के दाम पहले से ही निर्धारित किए हैं, जिसके हिसाब से व्यय का आकलन किया जाएगा।
    कुल्लू : सड़क से बाहर निकली HRTC की बस-खाई में गिरने से बची, 40 यात्री थे सवार

    बैंड अथवा ढोली के लिए 1000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रति फूलमाला के रेट 35-70 रुपए तक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही मिठाईयों के दाम भी पहले ही निर्धारित हैं।

    विजयी जुलूस में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे कि झंडे, बैनर, गाड़ी इत्यादि का खर्च भी उम्मीदवार के खर्च में जोड़ा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने कहा कि मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी तैयारियां कर रहे हैं और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी से सहयोग की आशा है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather