Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां बज्रेश्वरी देवी के दरबार में लगा भक्तों का मेला

सोमवार को पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

कांगड़ा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन यानी आज मां चंद्राघंटा की पूजा की जा रही है। कांगड़ा स्थित मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर में मंगलवार यानी आज भी श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। हालांकि कांगड़ा में मौसम खराब है और बादल छाए हुए हैं। सुबह से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है।

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

इसके बीच भी भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। माता की आरती सुबह छह और शाम को सात बजे हो रही है। मंदिर के कपाट तड़के तीन बजे खुल जाते हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन माता के मंदिर के कपाट दो बजे खोल दिए जाएंगे।

बज्रेश्वरी देवी मंदिर में सोमवार को पांच हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका। नवरात्र के पहले दिन चार लाख पांच हजार 910 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया गया है।

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

नवरात्र
 के उपलक्ष्य में हर बार की तरह मंदिर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। तरह-तरह की खूबसूरत फूल मालाओं से मंदिर को सजाया गया है। मंदिर के बाहर व अंदर फूलों से जया माता दी और ऊं नम: शिवाय लिखा गया है। इस डेकोरेशन ने मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

भारत में ऐसे माता-पिता जिनकी हैं 35 बेटियां, रुला देगी यह कहानी-जरूर पढ़ें

स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त सुबह से लेकर शाम तक माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पुलिस कर्मी और होम गार्ड के जवान मंदिर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।

HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद
HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें
हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन : ये है मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, बीज मंत्र व आरती

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मां दु्र्गा का ये स्वरूप बेहद ही कल्याणकारी माना गया है। देवी चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी हैं। बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला हैं।  इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान हैं, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। 10 भुजाओं वाली देवी के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित हैं। इनके गले में सफ़ेद फूलों की माला सुशोभित रहती हैं। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्धत रहने वाली होती है।

Big Breaking : हिमाचल में PGT के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें आवेदन

इनके घंटे की सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानव-दैत्य-राक्षस सदैव प्रकम्पित रहते हैं। दुष्टों का दमन और विनाश करने में सदैव तत्पर रहने के बाद भी इनका स्वरूप दर्शक और आराधक के लिए अत्यंत सौम्यता और शांति से परिपूर्ण रहता है। अतः भक्तों के कष्टों का निवारण ये शीघ्र ही कर देती हैं। इनका वाहन सिंह है। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों की प्रेत-बाधादि से रक्षा करती है। आपको बताते हैं क्या है मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और आरती …

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

  1. मां को शुद्ध जल और पंचामृत से स्नान कराएं।
  2. अलग-अलग तरह के फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर, अर्पित करें।
  3. केसर-दूध से बनी मिठाइयों या खीर का भोग लगाएं।
  4. मां को सफेद कमल, लाल गुडहल और गुलाब की माला अर्पण करें और प्रार्थना करते हुए मंत्र जप करें।
  5. इस तरह मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साहस के साथ सौम्यता और विनम्रता में वृद्धि होती है।
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

मां चंद्रघंटा बीज मंत्र

“या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।”

पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

मां चंद्रघंटा की आरती

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे काम।।
चंद्र समान तू शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती।।

क्रोध को शांत बनाने वाली। मीठे बोल सिखाने वाली।।
मन की मालक मन भाती हो। चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।।

सुंदर भाव को लाने वाली। हर संकट मे बचाने वाली।।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये। श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय।।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं। सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।।
शीश झुका कहे मन की बाता। पूर्ण आस करो जगदाता।।

कांची पुर स्थान तुम्हारा। करनाटिका में मान तुम्हारा।।
नाम तेरा रटू महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी।।

हिमाचल : खेल नीति में बदलाव करेगी सरकार, सुक्खू बोले-खिलाड़ियों की मांगें जल्द पूरी करेंगे

HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष

हिमाचल हाईकोर्ट में सीपीएस मामले पर हुई सुनवाई, क्या हुआ-जानें

सावधान : जोत में बर्फबारी शुरू, चंबा-जोत मार्ग पर यात्रा से बचें

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें
हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक
नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन : ये है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, बीज मंत्र व आरती

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप और नौ शक्तियों में से दूसरी शक्ति हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप ज्योर्तिमय है।

ब्रह्मा की इच्छाशक्ति और तपस्विनी का आचरण करने वाली मां ब्रह्मचारिणी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े सारे दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

देवी ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म का स्वरूप है अर्थात तपस्या का मूर्तिमान रूप है। ब्रह्म का मतलब तपस्या होता है वहीं चारिणी का मतलब आचरण करने वाली। इस तरह ब्रह्माचारिणी का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली देवी। मां ब्रह्माचारिणी के दाहिने हाथ में मंत्र जपने की माला और बाएं में कमंडल है।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी कार्य पूरे होते हैं, रुकावटें दूर होती हैं और विजय की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन से हर तरह की परेशानियां भी खत्म होती हैं। आइए जानते हैं क्या है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, बीज मंत्र और आरती ….

HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि
  • सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।
  • पूजा के लिए सबसे पहले आसन बिछाएं फिर उस आसन पर बैठकर मां की पूजा करें।
  • माता को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि चढ़ाएं।
  • ब्रह्मचारिणी मां को भोगस्वरूप पंचामृत चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं।
  • इसके साथ ही माता को पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें।
  • इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों का जाप करें और फिर आरती करें।
मां ब्रह्माचारिणी बीज मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

शारदीय नवरात्र : व्रत के दौरान खानपान का रखें ध्यान, क्या करें क्या न करें-जानें
मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक
नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 
हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

शारदीय नवरात्र का पहला दिन : ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, बीज मंत्र के साथ कीजिए आरती

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसी दिन से मां का आगमन होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं नवरात्र के पहले दिन देवी मां के शैलपुत्री रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्र में इन चार राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत

मां शैलपुत्री पूजन विधि

  • प्रात: जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें।
  • पूजा के पहले अखंड ज्योति प्रज्वलित कर लें और शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर लें।
  • अब पूर्व की ओर मुख कर चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और माता का चित्र स्थापित करें।
  • सबसे पहले गणपति का आह्वान करें और इसके बाद हाथों में लाल रंग का पुष्प लेकर मां शैलपुत्री का आह्वान करें।
  • मां की पूजा के लिए लाल रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।
  • मां को अक्षत, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प चढ़ाएं. माता के मंत्रों का जप करें।
  • घी से दीपक जलाएं, मां की आरती करें, शंखनाद करें, घंटी बजाएं और मां को प्रसाद अर्पित करें।
शारदीय नवरात्र : व्रत के दौरान खानपान का रखें ध्यान, क्या करें क्या न करें-जानें

नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा करते समय इन बीज मंत्रों का जाप अवश्य करें …

  • या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
  • शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी
    पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी
    रत्नयुक्त कल्याणकारिणी
  • ओम् ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:
  • बीज मंत्र- ह्रीं शिवायै नम:
  • वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्
    वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्
शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें ये चीजें वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा

मां शैलपुत्री आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Lifestyle/Fashion Top News

शारदीय नवरात्र : व्रत के दौरान खानपान का रखें ध्यान, क्या करें क्या न करें-जानें

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर यानी कल (रविवार) से हो रही है। नवरात्र के नौ दिन माता के भक्त उपवास करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि नवरात्र व्रत के दौरान खानपान संबंधी नियम क्या हैं और आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आइए आपको विस्तार से देते हैं इसकी जानकारी ….

शारदीय नवरात्र में इन चार राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत

नवरात्र में इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

  • नवरात्र व्रत के दौरान फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • सफेद नमक के स्थान पर व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
  • जीरा पाउडर, हरी इलायची, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी, अजवाइन,
  • लौंग और काली मिर्च का इस्तेमाल करें।
  • आलू, टमाटर, शकरकंद, अरबी, लौकी, खीरा, कद्दू और पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • आप दूध, घी, दही, पनीर, पनीर और खोया का भी सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों का न करें सेवन

भूलकर भी व्रत के खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल न करें।
गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज से दूरी बनाए रखें।
प्याज और लहसुन जैसे तामसिक खाने से परहेज करना चाहिए। इन नौ दिनों के दौरान सात्विक आहार का ही सेवन करना चाहिए।
फलियां, दाल, चावल, आटा, मक्के का आटा, साबुत गेहूं और सूजी का सेवन भी न करें।

शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें ये चीजें वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा

व्रत न रखने वालों के लिए भी हैं नियम

जो लोग नवरात्र का व्रत नहीं रखते हैं उन्हें भी नवरात्र के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान तामसिक भोजन, शराब, मांस आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दौरान तन और मन की स्वच्छता का भी पूर्ण रूप से ध्यान रखें।

नवरात्र में और भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे –

  • अगर घर में घट स्थापना की है और अखंड दीपक रखा हुआ है तो घर को कभी खाली न छोड़ें।
  • मां दुर्गा की पूजा में भूलकर भी सफेद या काले वस्त्र ना पहनें।
  • नवरात्र के दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • नौ दिनों तक नाखून न काटें और तेल-साबुन का भी प्रयोग ना करें।
  • कोशिश करें नवरात्रि में जमीन पर सोएं।
  • साफ-सुथरे और धुले हुए वस्त्र पहनें।
  • नवरात्र में दिन में सोना निषेध होता है, इसलिए दिन में नहीं सोना चाहिए।
  • नवरात्र के नौ दिनों तक चमड़े की वस्तुएं न खरीदना चाहिए ना ही उपयोग करना चाहिए। चमड़े को वस्तुएं बनान मे जानवरों का खाल का उपयोग किया जाता है इसलिए इन सब चीजों का उपयोग नवरात्रि में वर्जित माना जाता है।

प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Lifestyle/Fashion KHAS KHABAR

शारदीय नवरात्र में इन चार राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत

आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्र की शुरुआत होती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर (रविवार) से हो रही है।

शारदीय नवरात्र के एक दिन पहले ही सूर्य ग्रहण लग रहा है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा, लेकिन नवरात्र में खासकर कुछ राशि के जातकों पर कई तरह के लाभ भी देखने को मिल सकता है।

शारदीय नवरात्र कब से हो रहे शुरू, क्या है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 अक्टूबर को रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो 15 अक्टूबर को रात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नवरात्र पर नहीं पड़ेगा। चार राशियों की किस्मत इस नवरात्र में खुलने वाली है। इनके बारे में आपको बताते हैं विस्तार से …

त्रियूंड ट्रैक पर घूमने निकले इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, मैक्लोडगंज बाजार में भी की सैर

मेष राशि :
शारदीय नवरात्र मेष राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस राशि पर मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलने वाला है। जिस कारण से मेष राशि के जातकों के काफी समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, सेहत में सुधार होगा, धन लाभ के योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र बहुत खास रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षा करने वाले छात्रों के लिए कई तरह के लाभ मिल सकते है, नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

हमीरपुर में रोजगार : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड्स के 100 पदों पर भर्ती

सिंह राशि :
सिंह राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र विशेष रहने वाला है। सिंह राशि के जातक को अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है। साथ ही अविवाहित जातकों को विवाह का योग बनेगा। व्यापार में वृद्धि होगी रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र में कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

ऊना : चार रिटायर कर्मचारियों को सौंपे ओल्ड पेंशन अदायगी आदेश पत्र

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

शारदीय नवरात्र हो रहे शुरू, क्या है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें

पितृपक्ष के समापन के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो जाती है। नवरात्र के नौ दिन में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। घट स्थापना कर विधिवत मां की पूजा की जाती है।

नौ दिन में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत कब से हो रही है और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

हिमाचल में किसानों को झटका : इस बार 4.50 रुपए महंगा मिलेगा गेहूं का बीज

वैसे तो शारदीय नवरात्र की शुरुआत 14 अक्टूबर 2023, शनिवार रात 11 बजकर 24 मिनट से ही हो रही है। इस समय सूर्य ग्रहण भी लगा होगा, लेकिन फिर भी ज्योतिष जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण का नवरात्र की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि नवरात्र में घटस्थापना का महत्व होता है और इस दिन घट स्थापना सूर्य ग्रहण समाप्त होने के कुछ घंटों बाद होगी।

हमीरपुर में रोजगार : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड्स के 100 पदों पर भर्ती

15 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इसी दिन से नवरात्र की शुरुआत मानी जाएगी। 15 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है और इस दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक ये मुहूर्त रहेगा।

घट स्थापना या कलश स्थापना विधि
  • शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कें।
  • इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें।
  • मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें।
  • कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं।
  • फिर इसमें साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें।
  • एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे का आह्वान करें।
  • इसके बाद दीप जलाकर कलश की पूजा करें।
पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
नवरात्र की तिथियां
Categories
Top News Dharam/Vastu State News

शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें ये चीजें वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा

शारदीय नवरात्र की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर (रविवार) से हो रही है। यदि आप माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्र के शुरू होने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को निकाल फेंके, क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं।

ऐसी कौन की पांच चीजें हैं जो आपको नवरात्र से पहले घर से बाहर करनी है उनके बारे में आपको बताते हैं विस्तार से ….

शारदीय नवरात्र कब से हो रहे शुरू, क्या है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें
कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें करें प्रवाहित

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। यदि कोई धार्मिक पुस्तक फट गई है, तो उसे नवरात्र से पहले बहते जल में प्रवाहित कर दें।

घर से बाहर करें खंडित मूर्तियां

सबसे पहले आपको घर से बाहर करनी है खंडित मूर्तियां। घर में किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में खंडित मूर्तियां हैं तो शारदीय नवरात्र के शुरू होने से पहले घर से इसको निकाल कर किसी पवित्र नदी में बहा देना चाहिए।

शारदीय नवरात्र में इन चार राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत
बंद घड़ी रोके तरक्की

घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों की तरक्की रुक जाती है और घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए घर में बंद पड़ी घड़ी और अन्य फालतू सामान को नवरात्र शुरू होने से पहले हटा दें।

टूटा हुआ कांच लाए गरीबी

टूटा हुआ कांच या फिर इससे बनी चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले घर से कांच की टूटी हुई चीजें निकाल दें।

पुराने जूते-चप्पल को निकालें

अगर आपके घर में पुराने जूते चप्पल पड़े हैं, जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं उन्हें नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें। वास्तु जानकारों के अनुसार घर में पुराने जूते, चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति
हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : इस माह 9 दिन में चार बार आया भूकंप, अब कुल्लू में डोली धरती 