Categories
Top News Dharam/Vastu

शारदीय नवरात्र का पहला दिन : ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, बीज मंत्र के साथ कीजिए आरती

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसी दिन से मां का आगमन होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं नवरात्र के पहले दिन देवी मां के शैलपुत्री रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्र में इन चार राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत

मां शैलपुत्री पूजन विधि

  • प्रात: जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें।
  • पूजा के पहले अखंड ज्योति प्रज्वलित कर लें और शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर लें।
  • अब पूर्व की ओर मुख कर चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और माता का चित्र स्थापित करें।
  • सबसे पहले गणपति का आह्वान करें और इसके बाद हाथों में लाल रंग का पुष्प लेकर मां शैलपुत्री का आह्वान करें।
  • मां की पूजा के लिए लाल रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।
  • मां को अक्षत, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प चढ़ाएं. माता के मंत्रों का जप करें।
  • घी से दीपक जलाएं, मां की आरती करें, शंखनाद करें, घंटी बजाएं और मां को प्रसाद अर्पित करें।
शारदीय नवरात्र : व्रत के दौरान खानपान का रखें ध्यान, क्या करें क्या न करें-जानें

नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा करते समय इन बीज मंत्रों का जाप अवश्य करें …

  • या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
  • शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी
    पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी
    रत्नयुक्त कल्याणकारिणी
  • ओम् ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:
  • बीज मंत्र- ह्रीं शिवायै नम:
  • वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्
    वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्
शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें ये चीजें वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा

मां शैलपुत्री आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

 

प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *