Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शाबाश: कांगड़ा जिला के इस सरकारी स्कूल के छात्रों ने कर दिया कमाल

ewn24news choice of himachal 30 Nov,2022 1:22 am

    राज्य स्तरीय कला उत्सव में मनवाया प्रतिभा का लोहा

    ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नूरपुर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुखेड़ के छात्रों ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में  अपनी कला का प्रर्दशन किया। इसमें पाठशाला के एक छात्र ने पुराने जमाने में इस्तेमाल किए जाने वाली विभिन्न चीजों को तैयार कर अपना हुनर दिखाया औक राज्य स्तरीय कला उत्सव में द्वितीय पुरस्कार जीता। इस राज्य स्तरीय कला उत्सव में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से बच्चे अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे हुए थे।

    हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित


    पुरस्कार विजेता ईशान ने कहा कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुखेड़ में नौवीं कक्षा का छात्र है और पुराने युग की विभिन्न इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाई हैं। उन्हें यह शौक बचपन से है। स्कूल की तरफ से पहले ब्लॉक लेवल फिर जोनल लेवल और अब राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया है। ब्लॉक तथा जोनल में प्रथम स्थान पर रहा तथा राज्य स्तर पर द्वितीय स्तर रहा।



    मन्नत ने कहा कि वह 12वीं की छात्रा हैं। उन्हें गायन का बचपन से शौक है। स्कूल की तरफ से पहले ब्लॉक लेवल फिर जोनल लेवल, फिर राज्य स्तरीय पर कला उत्सव में भाग लिया है। ब्लॉक लेवल, जोनल लेवल पर प्रथम रही हैं और राज्य स्तरीय कला उत्सव में द्वितीय स्थान पर रही हैं। दसवीं कक्षा की दिवांशी पठानिया ने कहा कि उन्होंने कला उत्सव प्रतियोगिता में सोलो डांस में भाग लिया। बचपन से शौक था कि एक्टिंग करुं। पहले ब्लॉक लेवल, फिर जोनल भाग लिया। इसमें प्रथम रही हैं और जिला स्तर में द्वितीय रही हैं। मेहनत करूंगी और नेशनल लेवल में जाकर जीत हासिल करुंगी।

    कांगड़ा: भारी बर्फबारी को लेकर तैयारी, ‘आपदा मित्र’ निभाएंगे अहम भूमिका


    स्कूल प्रधानाचार्य रमन रानी ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा, जिसमें दिवांशी मन्नत धर्मशाला में दूसरे स्थान पर रही और ईशान जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। ईशान की कला स्थानीय परंपरारिक खिलौने थी, जिसमें इसने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद इशान का चयन राज्यस्तरीय के लिए हुआ, जिसमें इशान ने कल्लू में राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लिया तथा वहां द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों से बच्चों ने भाग लिया।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather