Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा बाल सत्र : सुंदरनगर सरकारी स्कूल की जाहन्वी होंगी मुख्यमंत्री

12 जून को शिमला में किया जाएगा आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन 12 जून को किया जा रहा हैं। देश के भविष्य बच्चे इस दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों की भूमिका में नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस ऐतिहासिक बाल सत्र का आयोजन विश्व बाल श्रम दिवस के मौके पर किया जा रहा है। बाल सत्र में सुंदरनगर के सरकारी स्कूल की जाहन्वी मुख्यमंत्री की भूमिका में होगी।

मां ज्वालाजी के दर पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह

बच्चे देश का भविष्य होते हैं, उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से देश भर से कुल 1,108 में से 68 बच्चे चुने गए हैं, जिसमें 63 हिमाचल के हैं, जो 43 विधानसभा क्षेत्रों से चुने गए हैं, जबकि बाहरी राज्यों से केवल पांच बच्चे हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि 60 बच्चे सरकारी स्कूल के हैं। सत्र के लिए 40 लड़कियां व 18 लड़के चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि सत्र सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा, जो दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। आधे घंटे का प्रश्न काल होगा।

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर

 

वहीं, बाल सत्र में मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रही दसवीं की छात्रा जाहन्वी ने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी कि उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अनुभवी व पढ़े लिखे हों। पढ़े लिखे लोगों को उनके अनुभव के अनुसार मंत्रीपद दिए जाएंगे तो ही वे लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने के साथ सुलझा सकते हैं।

Breaking चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज बहुत काम करने की जरूरत हैं। अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसको प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने की जरूरत है। हालांकि जान्हवी ने राजनीति की अपेक्षा बड़े होकर आईपीएस बनना अपना लक्ष्य बताया है।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

कांगड़ा : ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, पढ़ें डिटेल

श्री चामुंडा : बनेर खड्ड में डूबने से गई लुधियाना की युवती की जान

चंबा : बनीखेत में पलटा आर्मी ट्रक, एक युवक की गई जान-लोगों ने किया चक्का जाम, करीब अढ़ाई घंटे बाद जाम खोला गया

Job Alert : हमीरपुर में रोजगार का बड़ा मौका – 300 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra

Breaking: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों पर रोक हटी, कुछ ही घंटों में फैसला वापस

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के वार्षिक समारोहों के आयोजन पर रोक लगाने के आदेशों को वापिस ले लिया है। बता दें कि कुछ देर पहले ही इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए थे कि उनके नियंत्रण में आने सभी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से वार्षिक समारोहों के आयोजन पर रोक लगाई जाने की बात कही गई थी। लेकिन अब कुछ ही घंटों बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस फैसले को वापस ले लिया है।

बड़ी राहत: लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग में बायो पैथोलॉजी लैब शुरू

दरअसल, स्कूल में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी का समय देने के बजाय वार्षिक समारोह के आयोजन की तैयारियों में लगा दिया गया था। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित समय नहीं मिलता।

शिमला जीपीओ में CBI की रेड : कर्मचारियों में हड़कंप-खंगाले जा रहे रिकॉ़र्ड 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाबाश: कांगड़ा जिला के इस सरकारी स्कूल के छात्रों ने कर दिया कमाल

राज्य स्तरीय कला उत्सव में मनवाया प्रतिभा का लोहा
ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नूरपुर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुखेड़ के छात्रों ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में  अपनी कला का प्रर्दशन किया। इसमें पाठशाला के एक छात्र ने पुराने जमाने में इस्तेमाल किए जाने वाली विभिन्न चीजों को तैयार कर अपना हुनर दिखाया औक राज्य स्तरीय कला उत्सव में द्वितीय पुरस्कार जीता। इस राज्य स्तरीय कला उत्सव में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से बच्चे अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे हुए थे।
हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित
पुरस्कार विजेता ईशान ने कहा कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुखेड़ में नौवीं कक्षा का छात्र है और पुराने युग की विभिन्न इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाई हैं। उन्हें यह शौक बचपन से है। स्कूल की तरफ से पहले ब्लॉक लेवल फिर जोनल लेवल और अब राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया है। ब्लॉक तथा जोनल में प्रथम स्थान पर रहा तथा राज्य स्तर पर द्वितीय स्तर रहा।
मन्नत ने कहा कि वह 12वीं की छात्रा हैं। उन्हें गायन का बचपन से शौक है। स्कूल की तरफ से पहले ब्लॉक लेवल फिर जोनल लेवल, फिर राज्य स्तरीय पर कला उत्सव में भाग लिया है। ब्लॉक लेवल, जोनल लेवल पर प्रथम रही हैं और राज्य स्तरीय कला उत्सव में द्वितीय स्थान पर रही हैं। दसवीं कक्षा की दिवांशी पठानिया ने कहा कि उन्होंने कला उत्सव प्रतियोगिता में सोलो डांस में भाग लिया। बचपन से शौक था कि एक्टिंग करुं। पहले ब्लॉक लेवल, फिर जोनल भाग लिया। इसमें प्रथम रही हैं और जिला स्तर में द्वितीय रही हैं। मेहनत करूंगी और नेशनल लेवल में जाकर जीत हासिल करुंगी।
कांगड़ा: भारी बर्फबारी को लेकर तैयारी, ‘आपदा मित्र’ निभाएंगे अहम भूमिका
स्कूल प्रधानाचार्य रमन रानी ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा, जिसमें दिवांशी मन्नत धर्मशाला में दूसरे स्थान पर रही और ईशान जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। ईशान की कला स्थानीय परंपरारिक खिलौने थी, जिसमें इसने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद इशान का चयन राज्यस्तरीय के लिए हुआ, जिसमें इशान ने कल्लू में राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लिया तथा वहां द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों से बच्चों ने भाग लिया।