Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

अनुराग ठाकुर का ऐलान : हिमाचल से उज्जैन और वृंदावन के लिए 15 से शुरू होगी ट्रेन

देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपए
देहरा। केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से हरिद्वार के लिए ट्रेन शुरू करवा दी गई है। वंदे भारत ट्रेन भी चल रही है। हरिद्वार के साथ अब उज्जैन महाकाल लोक और वृंदावन मथुरा के लिए भी 15 से शुरू करवा देंगे। यह ऐलान उन्होंने देहरा में निशुल्क मेडिकल कैंप के शुभारंभ पर किया।
उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दौलतपुर चौक में वॉशिंग शेड बनाने जा रहे हैं। इसका काम अगले एक साल में पूरी होगा। अगले एक साल में नगल तक जितनी भी ट्रेनें आती हैं, वो पंजाब तक नहीं रुकेंगी, बल्कि उन्हें अंब इंदौरा और दौलतपुर तक चलाया जाएगा।
हिमाचल में अच्छी धूप खिलने के बाद बिगड़ा मौसम, छाए बादल
हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ लोगों ने राजनीति की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में बनकर रहेगी। धर्मशाला में समय सेंट्रल यूनिवर्सिटी को समय लग रहा है। देहरा में 500 करोड़ रुपए से सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। इससे युवाओं के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि मटौर-शिमला फोरलेन बनने से साढ़े पांच घंटे की जगह अढ़ाई घंटे में लोग शिमला पहुंचेंगे। हमीरपुर से चंडीगढ़ जाने के लिए पहले साढ़े पांच घंटे का समय लगता था। अब करीब 2 घंटे 40 मिनट का वक्त लगता है। क्योंकि किरतपुर चंडीगढ़ फोरलेन बन गया है।
बिलासपुर हमीरपुर फोरलेन और देहरा तक फोरलेन बनने के बाद देहरा के लोगों को भी चंडीगढ़ जाने में समय नहीं लगेगा। उनका रूट भी हमीरपुर-बिलासपुर होकर चंडीगढ़ हो जाएगा।
बता दें कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अस्पताल सेवा के 10 लाख लाभार्थी होने के अवसर पर आज देहरा में हिमाचल के सबसे बड़े निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन देहरा रामलीला ग्राउंड में किया गया।  हुआ।
देहरा के रामलीला ग्राउंड में निशुल्क मेडिकल कैंप  का आयोजन किया गया। इस कैंप में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल और सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीएस राणा भी पहुंचे। कैंप में लोगों के इलाज के लिए 50 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम बुलाई, जिसमें 5312 लोगों ने इस निःशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ उठाया।
इस मेडिकल कैंप में 20 दिव्यांग जनों को न्यूमैटिक सॉकेट पर आधारित कृत्रिम अंग भी निःशुल्क प्रदान किए गए। 5312 लोगों ने मुफ़्त  दवाइयां व 3463  लोगों को मुफ्त में चश्मा भी दिया गया।  इससे पहले केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने हरिपुर में पोस्ट ऑफिस के नए भवन का लोकार्पण किया।

हिमाचल : पीएम मोदी करेंगे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक लोकार्पण

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu business Hamirpur State News

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

मीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इस बस को हरी झंडी दिखाई। हमीरपुर वासी काफी समय से वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग करते आ रहे थे जो आज पूरी हो गई है।

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, “दर्शन सेवा योजना” के अंतर्गत आज हमीरपुर-वृंदावन बस को हमीरपुर बस अड्डा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक स्थलों को बस सेवाओं से जोड़ने की दृष्टि से हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। जल्द हम अयोध्या के लिए भी बस सेवाएं शुरू करेंगे।”

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

 

हमीरपुर से वृंदावन HRTC बस सेवा की बात करें तो ये बस कक्कड़ से शाम 5:00 बजे चलेगी, जो हमीरपुर पहुंचेगी और इसके बाद 7.40 बजे हमीरपुर से वृंदावन के लिए रवाना होगी।

बस वाया भोटा, घुमारवीं, भगेड़, ऋषिकेश, किरतपुर, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ से होते हुए शाम 8.20 बजे वृंदावन पहुंचेगी।

शिमला : बच्ची का इलाज करवा घर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली दादा-पोती की जान

 

इस बस का दिल्ली में भी कुछ देर के लिए ठहराव रहेगा। बस वाया फोरलेन भगेड़ से होते हुए चंडीगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद बस वृंदावन के लिए रवाना होगी। रूट पर चलने वाली दूसरी बस वृंदावन से दोपहर दो बजे हमीरपुर के ककड़ के लिए रवाना होगी।

जो अगले दिन की सुबह 3:30 बजे हमीरपुर जिले में पहुंचेगी। वृंदावन से वापसी पर बस दिल्ली में शाम 6:25 पर पहुंचेगी। हमीरपुर से वृंदावन तक 853 किलोमीटर सफर का 778 रुपए किराया देना होगा।

इस बस में यात्रियों के लिए दूसरी बसों की तरह सीटें भी आरक्षित की गई हैं। 33 फीसदी महिलाओं, 10 फीसदी सीटें बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को वृंदावन जाने के दौरान पांच फीसदी आरक्षित सीटों की व्यवस्था की गई है।

शिमला रिज पर मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

ज्वालाजी से वृंदावन बस सेवा : ये है पूरा रूट और समय, पढ़ें खबर

ज्वालाजी। हिमाचल के कांगड़ा जिला के ज्वालाजी से वृंदावन एचआरटीसी बस सेवा का लाभ बहुत लोग उठा रहे हैं। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हर वर्ष लाखों लोग मां की ज्योतियों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यह बस सेवा ऐसे लोगों के लिए लाभदायक है जो विभिन्न राज्यों से इन मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए आते हैं। भक्त इस रूट से ज्वालाजी से वृंदावन सफर कर रहे हैं। बस के रूट और समय को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं इस बस का पूरा रूट …

हमीरपुर : लगने वाला है रोजगार मेला, आईटीआई पास युवाओं को मिलेगी नौकरी

बस दिल्ली कश्मीरी गेट सराय काले खां, फरीदाबाद, होडल, कोसी भी जाती है। पहले बस दिल्ली न जाकर बाहर से ही वृंदावन के लिए निकलती थी।

बस का रूट अब ज्वालाजी-वृंदावन वाया नादौन, धनेटा, बंगाणा, ऊना, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, होडल व कोसी हो गया है।

धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया
ये है टाइमिंग

बस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ज्वालाजी से रवाना होती है। रात करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ से चलती है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली पहुंचती है। फिर दिल्ली से चलकर 9 बजे सुबह वृंदावन पहुंचती है। नादौन से शाम सात बजे और ऊना से रात 9 बजकर 15 मिनट पर वृंदावन के लिए चलती है।

वृंदावन से बस शाम 6 बजे ज्वालाजी के लिए निकलती है। रात 10 बजकर 30 मिनट पर आईएसबीटी दिल्ली से रवाना होती है। सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर चंडीगढ़ से चलती है। सुबह 6 बजे ऊना पहुंचती है। नादौन में सुबह 8 और ज्वालाजी 8 बजकर 15 मिनट पर पहुंचती है। बस का किराया करीब 800 रुपए प्रति यात्री है।

कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग
SCHEDULE:
•Jawalaji (Dep.) 6:30 pm
•Nadaun (Dep.) 7:00 pm
•Una (Dep.) 9:15 pm
•Chandigarh-17 (Dep.) 12:30 am
•Delhi ISBT (Arr.) 5:30 am
•Vrindavan (Arr.) 9:00 am
RETURN SCHEDULE:
•Vrindavan (Dep.) 6:00 pm
•Delhi ISBT (Dep.) 10:30 pm
•Chandigarh-43 (Dep.) 3:30 am
•Una (Arr.) 6:00 am
•Nadaun (Arr.) 8:00 am
•Jawalaji (Arr.) 8:15 am

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें