घायल सवारियों को उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से वृंदावन के लिए जा रही एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा टियाला घाट के पास हुआ है।
बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में चालक-परिचालक सहित करीब 34 यात्री सवार थे जिनमें से 15 को चोटें आई हैं।
विक्रमादित्य सिंह बोले-मंडी संसदीय क्षेत्र के विजन को लेकर जाएंगे जनता के बीच
घायल हुई सवारियों को उपचार के लिए भोटा अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर से वृंदावन चलने वाली बस हमीरपुर बस अड्डा से 7:40 पर निकली थी।
बस यात्रियों से भरी हुई थी। टियाला घाट के पास अचानक चालक का बैलेंस बिगड़ा और बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।
कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान
बस के टकराते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री सहम गए। यात्रियों को किसी तरह सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया और प्रशासन को मामले की सूचना दी गई।
भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी राजेश टीम सहित मौके पर पहुंचे। घायल हुई सवारियों को भोटा अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ छानबीन कर रही है।