Categories
Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सिरमौर जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे वीरेंद्र जालटा

कार्यक्रमों में निष्क्रियता को बताया मुख्य वजह

राजगढ़। हिमाचल युवा कांग्रेस ने सिरमौर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। हालांकि, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा अपने पद पर बने रहेंगे।

आधिकारिक अधिसूचना में जिला सिरमौर के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने कार्यवाही करते हुए सिरमौर जिला युवा कांग्रेस द्वारा पिछले कई महीनों से युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में निष्क्रियता को मुख्य वजह बताया है।

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद

सूत्रों के मुताबिक युवा कांग्रेस जल्द से जल्द अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।

युवा कांग्रेस सिर्फ पार्टी के लिए सक्रिय युवाओं को ही पदाधिकारी नियुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि लोकसभा चुनाव से करीब कुछ महीने पहले से हर बूथ पर सक्रियता के साथ कार्य कर सके और कांग्रेस पार्टी की चारों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सके।

हिमाचल में कोरोना ने ली दो लोगों की जान, मंडी और कुल्लू के थे निवासी

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने बताया के जिला की कार्यकारिणी का गठन कुछ दिनों में कार्यकर्ताओं की युवा कांग्रेस में परफॉर्मेंस देख कर किया जाएगा।

जल्द ही प्रदेश और जिला युवा कांग्रेस मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में सिरमौर जिले में सकारात्मक माहौल तैयार करने और लोकसभा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 

मंडी : पहले पी शराब फिर महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर ले ली जान

 

हिमाचल में क्यों हो रही छप्पर फाड़ बारिश, तथ्यों में हुआ बड़ा खुलासा

हिमाचल : SOS परीक्षा नियमों में संशोधन, आवेदन से पहले जरूर पढ़ें

 

हिमाचल सीपीएस नियुक्ति मामला : सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने आवेदन किया खारिज 

हिमाचल : कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के सभी मामले वापिस लेगी सरकार

ये है हिमाचल का पहला अत्याधुनिक तकनीक से तैयार सामान्य सुविधा केंद्र

त्रियूंड के बाद मांझी खड्ड में इंग्लैंड टीम की मौज-मस्ती, भा रही धौलाधार की हसीन वादियां

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : युवा कांग्रेस से निष्कासित पदाधिकारियों से दिल्ली न पहुंचने का पूछा कारण

अमरप्रीत सिंह लाली की अध्यक्षता में हुई बैठक

शिमला। यूथ कांग्रेस से निष्क्रिय पदाधिकारियों को स्थाई तौर पर निष्कासित किया जाएगा। हिमाचल युवा कांग्रेस से 112 पदाधिकारियों को दिल्ली न आने पर आलाकमान द्वारा निष्कासित किया गया है।

इन निष्कासित पदाधिकारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निष्कासित पदाधिकारियों से दिल्ली न पहुंचने का कारण जाना गया।

शिमला नगर निगम चुनाव : फर्जी वोट की शिकायत लेकर SDM के पास पहुंची भाजपा

अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि राहुल गांधी ने आम युवाओं को आगे आने के लिए एक मंच प्रदान किया। जब उस नेता पर भाजपा द्वारा कार्रवाई कर लोकतंत्र की हत्या की गई और ऐसी स्थिति में युवा साथी गंभीरता न दिखाएं तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है।

कुछ युवाओं ने न आने का कारण बताया है, उन्हें बहाल करेंगे। जिन्होंने पूर्व में अच्छा कार्य किया है, उन्हें मौका दिया जाएगा परन्तु साथ ही निष्क्रिय युवा कार्यकर्ताओं को स्थाई तौर पर निष्कासित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में इस मुद्दे पर फैसला हो जाएगा।

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 258 नए मामले, दो लोगों ने तोड़ा दम

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए यूथ कांग्रेस पूरी तैयार है और इन चुनाव के लिए रणनीति तैयार है और युकां अहम भूमिका निभाएगी। अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि सरकार में युवा को अहम भूमिका दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी बात हुई है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि युवाओं को पूरा मान सम्मान प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल में IAS और HAS के तबादले : दो जिलों के डीसी-चार SDM बदले

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

जनता की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी

शिमला। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का विरोध लगातार जारी है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर राजभवन तक मशाल जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी इस जुलूस का हिस्सा बने।

हिमाचल : सुर्खियों में आई भांग, कई औषधीय गुण, नशा बड़ी चुनौती

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी श्रीनिवास के नेतृत्व में ये जुलूस निकाला गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। मशाल जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है। अभिमान में डूबी सरकार को इसका पता अगले चुनाव में चल जाएगा। वह युवा कांग्रेस के मशाल जुलूस में शामिल होकर केंद्र का विरोध करते हैं।

बीड़ बिलिंग : प्री-वर्ल्ड कप के दौरान लैंड करते वक्त बंद हुआ पैराग्लाइडर, प्रतिभागी घायल

संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, युवक की गई जान

हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला: युवा कांग्रेस के ‘जवाब दो मोदी जी’ पोस्टकार्ड अभियान का आगाज

जनता से भरवाया जाएगा कार्ड और दिल्ली भेजा जाएगा

शिमला। युवा कांग्रेस ने ‘जवाब दो मोदी जी’ पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की है। यह कार्ड जनता से भरवाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली के एड्रेस पर भेजा जाएगा। शिमला में युवा कांग्रेस ने  पोस्टकार्ड अभियान का पोस्टर भी लॉन्च किया। युवा कांग्रेस का आरोप है कि देश में तानाशाही का माहौल है। सदन में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

सजा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी, क्या बोले-कुलदीप राठौर-पढ़ें

युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदर राणा ने कहा कि देश में तानाशाह सरकार का शासन चल रहा है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का बोलने का अधिकार छीना जा रहा है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना इसका उदाहरण है। लोकतंत्र की आवाज को दबाने के विरोध में युवा कांग्रेस “जवाब दो मोदी  जी” पोस्टकार्ड अभियान शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से पीएम मोदी से पूछा जाएगा कि अडानी ने बीजेपी को कितना फंड दिया। प्रधानमंत्री के साथ विदेश दौरों के दौरान कितने ठेके दिलाए। यह अभियान प्रदेश के जिला मुख्यालय व हर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के द्वारा चलाया जाएगा।

सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें