Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

दरिया के नजदीक न जाएं लोग

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते नदियां, नालें और खड्डें उफान पर हैं। डीसी कांगड़ा डॉ. निुपण जिंदल ने बताया कि भारी बारिश के चलते पौंग झील के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि परिणामस्वरूप बीबीएमबी प्रशासन द्वारा 14 अगस्त, 2023 (सोमवार) सुबह 8 बजे से पौंग डैम से निरंतर पानी छोड़ा जाएगा।

कांगड़ा में भी सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

डीसी कांगड़ा डॉ. निुपण जिंदल ने बताया कि इस दौरान 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से 25 हजार क्यूसेक, 10 बजे के बाद 40 हजार क्यूसेक तथा दोपहर 12 बजे बाद से 50 हजार क्यूसेक पानी पोंग डैम से छोड़ा जाएगा।

उन्होंने पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की है कि वे दरिया के नजदीक न जाएं। उन्होंने कहा कि पौंग के बहाव क्षेत्र के पास यदि कोई व्यक्ति या मवेशी हैं तो उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।

हिमाचल में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आदेश जारी

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या आपदा से निपटने के लिए लोग प्रशासन से सीधा संपर्क करें।

शिमला : बस रोक कर टायर चेक करने लगा कंडक्टर, अचानक गिर गया पेड़

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और डर पैदा करने वाली ऐसी किसी बात को बिना उसकी सत्यता जाने आगे साझा न करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा स्थिति में लोग स्थानीय पंचायत प्रधान, सचिव, पटवारी को तुरंत सूचित करें या जिला आपदा प्रबंधन उपायुक्त कांगड़ा के नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 7650991077 पर संपर्क करें।

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

 

हिमाचल में 48 घंटे भारी, 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

 

 

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

 

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

 

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च

फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही यह बात

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग झील में 70 करोड़ रुपए से पर्यटन का विकास होगा। पौंग झील में शिकारे और फ्लोटिंग होटल (पानी में तैरने वाले होटल) चलेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए की।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैहन में युवाओं के लिए पब्लिक लाइब्रेरी बनेगी। आने वाले समय में रैहन में इंडोर स्टेडियम, फतेहपुर में बस स्टैंड, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैहन चौकी को थाने के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की। फतेहपुर क्षेत्र में गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के लिए 300 कनाल भूमि पर विश्व स्तरीय गौ अभ्यारण्य बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

ज्वालामुखी की महिला नादौन में चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश 

 

बता दें कि भारी बारिश के खलल के बावजूद सीएम अपने फतेहपुर प्रवास पर बुधवार को पहुंचे। सुबह बारिश के कारण कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया गया। सुबह करीब 11 बजे सीएम का फतेहपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। पर पूरा दिन मूसलाधार बारिश के कारण सीएम करीब तीन बजे फतेहपुर पहुंचे। फतेहपुर पहुंचने पर सीएम का जगह-जगह ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम सुक्खू, उठाए ये मुद्दे-पढ़ें खबर 

सीएम ने सबसे पहले रैहन के सकरी पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके पश्चात रैहन से फतेहपुर तक रोड शो से पहुंचकर हाडा चौंक पर स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए। कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यहां की जनता को करोड़ों रुपयों की सौगात दी है।

Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

चंद्र कुमार बोले-पौंग झील में शुरू होगा रोमांच का खेल, केंद्र से मिली मंजूरी

कांगड़ा जिला को बनाया जाएगा पर्यटन हब

ऋषि महाजन/ नगरोटा सूरियां। कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि पौंग झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस क्षेत्र में शीघ्र ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ करने के लिए प्रयासरत है। यह विचार उन्होंने आज रविवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के खब्बल तथा बरियाल पंचायतों में कृषि मंत्री बनने पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में बोलते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से परियोजना मंजूर हो चुकी है, जिससे इस क्षेत्र को विकसित कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाकर इस और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल क्रीड़ा गतिविधियां बढ़ाने के साथ ट्रेनिंग कैंप लगाने के लिए सुविधाएं बढ़ाकर स्थानीय लोगों को भी इस और आकर्षित किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवा भी जल क्रीड़ा के गुर सीख कर आगे बढ़ सकें। चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है, ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले को पहचान दिलाई जा सके।

IND VS AUS 2ND TEST: टीम इंडिया ने 6 विकेट से रौंदा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सुखाहार नहर का लंबित कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त गज तथा देहर खड्ड पर बनने वाले पुलों के कार्य को शीघ्र ही शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे ज्वाली तथा नगरोटा सूरियां क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में दूरी कम होने के साथ समय की बचत होगी। क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल, बिजली तथा स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह प्रशासन प्रदान करना ही प्रदेश सरकार का ध्येय है।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

चंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने के लिए विभाग मिल कर नई-नई कार्य योजनाओं को तैयार कर रहे हैं, ताकि इन व्यवसायों से विमुख हो चुके लोगों को दोबारा जोड़ा जा सके।

इसके साथ प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने तथा किसानों को खेतीबाड़ी से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने के लिए जहां उन्हें हर सम्भव सहयोग देगी उनसे गाय का दूध 80 रुपये तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

इस मौके पर खब्बल पंचायत की प्रधान रिम्पल कुमारी, उपप्रधान अशोक कुमार, नगरोटा सूरियां के प्रधान राज शहरिया, बरियाल पंचायत प्रधान गुरदयाल सिंह, उपप्रधान कवि गुलेरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह, शमशेर सिंह,एक्स कैप्टन मोहिंद्र सिंह, ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नेता व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पौंग झील में इस साल पहुंचे 1,17,022 विदेशी मेहमान: पहली बार दिखी लंबी पूंछ वाली बत्तख

विदेशी परिंदों की अठखेलियां पौंग झील की खूबसूरती को लगा रही चार-चांद

कांगड़ा। मौसम के बदलते मिजाज़ के साथ प्रकृति के विभिन्न रंगों में सराबोर रहने वाले पौंग बांध जलाशय के इर्द-गिर्द सुबह से शाम तक पानी के अंदर और बाहर विदेशी मेहमान परिंदों की दिल को छू लेने वाली अठखेलियां जहां पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। वहीं पौंग झील की खूबसूरती को भी चार-चांद लगा रही हैं। इनमें से अधिकांश पक्षी ट्रांस- हिमालयी क्षेत्र के तिब्बत, मध्य एशिया, रूस और साइबेरिया के अपने प्रजनन स्थलों से पलायन करते हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

प्रसन्नता का विषय है कि विदेशी पक्षियों की संख्या पिछले वर्ष 1,10,309 थी, जो इस वर्ष 1,17,022 हो गई है। इसके अलावा अच्छी बात ये है कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष पहली बार सुगनाड़ा क्षेत्र में बोटिंग प्वाइंट के पास लंबी पूंछ वाली बतख पाई गई है। यह बतख अधिकतर अमेरिकन महाद्वीप में पाई जाती है। इससे पहले भारत में कश्मीर घाटी में ही इस प्रजाति की एक बतख पाई गई है।

पिछले कुछ वर्षों में, पौंग बांध झील भी एक रामसर स्थल है, जो प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों के लिए सर्दियों की एक पसंदीदा स्थली बन गया है। डीएफओ वन्य प्राणी विंग हमीरपुर रेगिनॉल्ड रॉयस्टॉन ने बताया कि 30 तथा 31 जनवरी को वन्य प्राणी विंग, वन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, दि बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी सहित राज्य जैव प्रौद्योगिकी बोर्ड तथा पक्षी प्रेमियों के सहयोग से करवाई गई गणना के अनुसार इस वर्ष 108 प्रजातियों के एक लाख सत्रह हजार बाइस मेहमान परिंदों ने अब तक दस्तक दी है जबकि आने वाले दिनों में पक्षियों की आबादी और प्रजातियों की संख्या उनके प्रजनन स्थलों में वापसी  के दौरान बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि अब उत्तर- पश्चिम मध्य और दक्षिण भारत से पक्षियों का पौंग झील में आगमन शुरू हो जाएगा।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

पौंग झील में आने वाले परिंदों की हर वर्ष गणना की जाती है, विदेशी पक्षियों की संख्या पिछले वर्ष 1,10,309 थी, जो इस वर्ष 1,17,022 हो गई है। इस वर्ष 6,713 की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष सबसे अधिक वृद्धि उत्तरी पिंटेल की दर्ज की गई है जो पिछले वर्ष के 4665 के आंकड़े से बढ़कर इस वर्ष 15,784 हो गई है। इसके अतिरिक्त बार हेडेड गीज़ की गणना में भी वृद्धि दर्ज हुई है जो पिछले वर्ष की संख्या से 2665 अधिक है।

डीएफओ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष पहली बार सुगनाड़ा क्षेत्र में बोटिंग प्वाइंट के पास लंबी पूंछ वाली बतख पाई गई है। यह बतख अधिकतर अमेरिकन महाद्वीप में पाई जाती है। इससे पहले भारत में कश्मीर घाटी में ही इस प्रजाति की एक बतख पाई गई है। इस वर्ष अन्य प्रमुख प्रजातियों में यूरेशियन कूट (13035), उत्तरी पिंटेल (15784), कॉमन टील (6478) हैं।

कॉमन पोचर्ड (8096), यूरेशियन कबूतर (1674), लिटिल कॉर्मोरेंट (6565), नॉर्दर्न शोवेलर (1518) और ग्रेट कॉर्मोरेंट (2768) झील में रिपोर्ट की गई  जबकि अन्य असामान्य प्रजातियों में लेसर व्हाइट, फ्रंटेड गूज, रेड क्रेस्टेड पोचर्ड, फेरुगिनस पोचर्ड, पाइड एवोकेट, नॉर्दर्न लैपविंग, कॉमन केस्ट्रेल आदि पाई गई। मतगणना अभ्यास के दौरान एक रिंग्ड बार- हेडेड गूज भी देखा गया।

पौंग झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं…

कृषि मंत्री चंद्र कुमार का कहना है कि पौंग झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। जिससे स्थानीय लोगों विशेषकर बेरोजगार युवाओं को रोज़गार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित हो सकें।

डीसी डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु के दिशा-निर्देशानुसार इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म सहित अन्य रोजगारोन्मुखी गतिविधियों  को विकसित करने की संभावनाओं पर विशेष कार्य किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें