Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

अधिकारियों पर बरसे थे विक्रमादित्य, चंद्र कुमार बोले-बनाना पड़ता है समन्वय

सरकार और अधिकारियों के बीच पैदा हुआ विवाद सही नहीं

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा है कि अधिकारियों और सरकार के बीच समन्वय होना जरूरी है। सरकार चलाने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बनाना ही पड़ता है। बिना समन्वय सरकार नहीं चलती। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का यह बयान विक्रमादित्य सिंह के अधिकारियों पर बरसने के बयान के बाद आया है।

चंद्र कुमार ने कहा कि कुछ बातें अधिकारियों की सुननी पड़ती हैं और कुछ अधिकारियों को अपनी बात बतानी पड़ती हैं। दोनों के बीच समन्वय में होना जरूरी है। वे राज्य मंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के पद पर पहुंचे हैं और हमेशा ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चले हैं।

हिमाचल : बेरोजगारों का सब्र टूटा, सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर गरजे

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि उनके साथ काम करने वाले अधिकारी, तो चीफ सेक्रेट्री लेवल तक पहुंचे हैं। अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारियों के बीच पैदा हुआ विवाद सही नहीं है। इससे बचा जाना चाहिए।

पुलिस जिला नूरपुर में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 16 जेसीबी और टिप्पर जब्त

क्या कहा था विक्रमादित्य सिंह ने

हिमाचल प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुछ अधिकारियों से नाराज नजर आए थे। 22 जुलाई को शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने ऐसे अधिकारियों को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों के लिए उनके मन में मान-सम्मान है। अधिकारी और सरकार के बीच में समन्वय जरूरी है। कुछ अधिकारी लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ अधिकारियों के बारे उन्हें मालूम पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रहकर अधिकारी प्रपोजल तैयार करते हैं और परवाणू में हिमाचल की सीमा पार करते-करते प्रपोजल को बदल दिया जाता है।

शाबाश : सिल्वर जोन ओलंपियाड में हमीरपुर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों की धाक

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि हम लोगों की ओर से चुनी हुई सरकार है। अफसरशाही सरकार को यह नहीं बताएगी कि क्या करना है और क्या नहीं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी बात करेंगे। इस तरह की बातें सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ अफसर सरकार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

हिमाचल : 28 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

शिमला मिडल बाजार धमाका : NSG के नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम ने जुटाए साक्ष्य

मनाली : ब्यास में समाई PRTC बस का लगा सुराग-मलबे में दबी

शिमला मिडल बाजार पहुंचे NSG कमांडो, एरिया को किया सील

धर्मशाला-शिमला फिर दौड़ी HRTC वोल्वो, दिल्ली के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

चंद्र कुमार बोले-पौंग झील में शुरू होगा रोमांच का खेल, केंद्र से मिली मंजूरी

कांगड़ा जिला को बनाया जाएगा पर्यटन हब

ऋषि महाजन/ नगरोटा सूरियां। कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि पौंग झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस क्षेत्र में शीघ्र ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ करने के लिए प्रयासरत है। यह विचार उन्होंने आज रविवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के खब्बल तथा बरियाल पंचायतों में कृषि मंत्री बनने पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में बोलते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से परियोजना मंजूर हो चुकी है, जिससे इस क्षेत्र को विकसित कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाकर इस और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल क्रीड़ा गतिविधियां बढ़ाने के साथ ट्रेनिंग कैंप लगाने के लिए सुविधाएं बढ़ाकर स्थानीय लोगों को भी इस और आकर्षित किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवा भी जल क्रीड़ा के गुर सीख कर आगे बढ़ सकें। चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है, ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले को पहचान दिलाई जा सके।

IND VS AUS 2ND TEST: टीम इंडिया ने 6 विकेट से रौंदा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सुखाहार नहर का लंबित कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त गज तथा देहर खड्ड पर बनने वाले पुलों के कार्य को शीघ्र ही शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे ज्वाली तथा नगरोटा सूरियां क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में दूरी कम होने के साथ समय की बचत होगी। क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल, बिजली तथा स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह प्रशासन प्रदान करना ही प्रदेश सरकार का ध्येय है।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

चंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने के लिए विभाग मिल कर नई-नई कार्य योजनाओं को तैयार कर रहे हैं, ताकि इन व्यवसायों से विमुख हो चुके लोगों को दोबारा जोड़ा जा सके।

इसके साथ प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने तथा किसानों को खेतीबाड़ी से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने के लिए जहां उन्हें हर सम्भव सहयोग देगी उनसे गाय का दूध 80 रुपये तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

इस मौके पर खब्बल पंचायत की प्रधान रिम्पल कुमारी, उपप्रधान अशोक कुमार, नगरोटा सूरियां के प्रधान राज शहरिया, बरियाल पंचायत प्रधान गुरदयाल सिंह, उपप्रधान कवि गुलेरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह, शमशेर सिंह,एक्स कैप्टन मोहिंद्र सिंह, ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नेता व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंत्री बनने के बाद कांगड़ा दौरे पर चंद्र कुमार : ज्वालामुखी-बज्रेश्वरी मंदिर में नवाया शीश

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार आज कांगड़ा दौरे पर हैं। कांगड़ा जिला से एकमात्र कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार मकर संक्रांति पर सबसे पहले परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में माथा टेका। ज्वालामुखी पहुंचने पर विधायक संजय रतन ने उनका स्वागत किया और उनके साथ मंदिर में पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।

हिमाचल : आम जनता को झटका-डिपुओं में 9 रुपए महंगा मिलेगा सरसों का तेल

चौधरी चंद्र कुमार ने यहां मकर संक्रांति की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, ऐसी वह कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मां ज्वाला जी मंदिर में हवन में भी आहुतियां डालीं। प्रदेश की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Earthquake: पहले कांगड़ा में डोली धरती, 7 मिनट बाद चंबा में आया भूकंप

इसके बाद उन्होंने कांगड़ा स्थित मां बज्रेश्वरी के दरबार में शीश नवाया। मंत्री बनने के बाद चौधरी चंद्र कुमार का यह पहला कांगड़ा दौरा है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। रानीताल, कांगड़ा, गगल, सनौरा चौक, कुठमा और भड़ोई आदि में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांगड़ा में न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ कांगड़ा खंड के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कांगड़ा में चंद्र कुमार का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया गया।

 

चौधरी चंद्र कुमार जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और अभी तक की फाइनल की कई कैबिनेट में कांगड़ा जिला से एकमात्र मंत्री है। उन्हे सुक्खू कैबिनेट में कृषि एवं पशुपालन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें