Categories
Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

मुख्यमंत्री सुक्खू का पालमपुर और जयसिंहपुर का दौरा फिक्स- जानें डिटेल

14 मार्च को करेंगे विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 मार्च यानी वीरवार को कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 मार्च को सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर अनाडेल शिमला से जयसिंहपुर ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।
मंडी शिवरात्रि महोत्सव : मध्य जलेब निकली, स्वास्थ्य मंत्री ने की शिरकत
मुख्यमंत्री करीब 11 बजे जयसिंहपुर ग्राउंड के कलामंच से विभिन्न उद्घाटन और शिलान्यस करेंगे।  करीब साढ़े 12 बजे जयसिंहपुर से हवाई मार्ग से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए निकलेंगे। कृषि पालमपुर ग्राउंड उतरकर विला कैमलिया जाएंगे।  यहां पर विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
करीब अढ़ाई बजे पालमपुर से सड़क मार्ग से मनसिंबल रवाना होंगे। यहां पर भी विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम करीब 4 बजकर 25 मिनट पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका करीब 5 बजकर 20 मिनट पर ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पूरा टुअर प्रोग्राम देखने के लिए यहां करें क्लिक… 12

 

 

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *