Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती : कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया बलिदान

मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं ने दी पुष्पांजलि

शिमला। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी महान नेता थीं। उन्होंने देश जब विकास की गति पकड़ रहा था तो कई कानून लाकर सुधार किए लैंड रिफॉर्म बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उनके लाए रिफॉर्म का फायदा आज हो रहा था। उन्होंने अपने जीवन का बलिदान देश की एकता और अखंडता के लिए दिया। उन्होंने कहा था कि उनके खून का एक-एक कतरा देश के काम आएगा।

उत्तरकाशी : 7 दिन बाद सब्जी, रोटी, दाल व चावल खाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर 

प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती है। देश में कई बड़े काम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय हुए। उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण और बांग्लादेश बनाने जैसे बड़े काम इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए। आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है और हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती : कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया बलिदान

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें आज याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की देश के प्रति आस्था से सभी वाकिफ हैं। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान में देश ने विकास किया। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए हम उनके आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

DSSSB ने 863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू का क्वारंटाइन पीरियड खत्म, इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

परिवार और विधायकों सहित स्मृति संग्रहालय में पहुंचे

शिमला। क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए, जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके विराट व्यक्तित्व और जन-जन के हित में लिए गए निर्णयों के लिए सदैव स्मरण रखा जाएगा।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देश के मानचित्र पर एक राज्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही स्थापित किया। उनके इस निर्णय से हिमाचल के विकास को उचित दिशा प्राप्त हुई।

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने और प्रदेशवासियों की चिर लंबित मांग को पूर्ण करने के लिए हिमाचलवासी सदैव उन्हे याद रखेंगे।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल

 

उन्होंने इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रदर्शित वस्तुओं, छायाचित्रों इत्यादि में गहरी रुचि दिखाई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली तथा चैतन्य शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला: इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, सेवा दल ने भीणु राम को दी सलामी

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम का हुआ है निधन

धर्मशाला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्व.  इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए दिए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला।

धर्मशाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि  आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम योगदान रहा है। सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक उत्तम डोगरा ने भी स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने उन्हें कांग्रेस ध्वज के साथ सलामी दी। गौरतलब है कि भीणु राम का कांग्रेस पार्टी के लिए अतुलनीय योगदान रहा है और उनके देहावसान से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है।

ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल प्रशिक्षण उत्तम डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती : हिमाचल कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती : हिमाचल कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी कार्यक्रम आयोजित

शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। देश आज उन्हें याद कर रहा है। हिमाचल में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

कांग्रेस नेता देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस उनके योगदान को याद कर रही हैं। प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान को देश भूल नहीं सकता। उन्हें आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य के दर्जा देने की घोषणा उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान से की थी। हिमाचल उनके योगदान को भूल नहीं सकता है।

वायु सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए करें ऑनलाइन पंजीकरण, यह लास्ट डेट

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें