Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

वायु सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए करें ऑनलाइन पंजीकरण, यह लास्ट डेट

ewn24news choice of himachal 18 Nov,2022 8:33 pm

    अविवाहित महिला व पुरुष उम्मीदवार करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

    हमीरपुर। अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के लिए होने वाली अग्निवीरों की भर्ती को 23 नवंबर सायं 5 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।


    इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 तक जन्मे अविवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।


    यह ऑनलाइन पंजीकरण agnipathvayu.cdac.in  अग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉटइन पर किया जा सकता है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर रखी गई है।

    रोजगार चाहिए तो 23 को पहुंचें शाहपुर, 200 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

    आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी के साथ बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में उसके कम से कम 50 अंक हो।


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलॉजी और आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।


    50 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र हैं। साइंस के अलावा अन्य विषयों में भी कुल 50 प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास युवा भी भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।


    पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं 18 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए agnipathvayu.cdac.in अग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है।




    [embed]
    [/embed]

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  







     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather