साथ ही उन्हें मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप बंसल, स्वास्थ्य शिक्षक हितेष कुमार, शारीरिक प्रशिक्षक इमरान खान और छायाकार बोद्ध राज मौजूद रहे।
चंबा। हिमाचल के चंबा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु की कथित अदला बदली का मामला सामने आया है। चुराह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नवजात शिशु की अदला-बदली का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले को लेकर खूब हंगामा किया।
इसके बाद मामला चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपन ठाकुर के पास पहुंचा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें डिप्टी एमएस, शिशु रोग विशेषज्ञ, गायनी विशेषज्ञ, वार्ड सिस्टर और नर्स को शामिल किया गया है।
कमेटी जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। अगर जरूरत पड़ी तो डीएनए भी करवाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने संपर्क किया जाएगा। चुराह निवासी व्यक्ति के अनुसार 28 मार्च को उसकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज चंबा में एक लड़के को जन्म दिया।
इसी समय भरमौर निवासी एक महिला ने भी लड़के को जन्म दिया। चुराह निवासी ने बताया कि उसकी पत्नी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बच्चे की फोटो भी खींची हुई है।
उनका आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य शिशु की जगह दूसरे नवजात के साथ अदला-बदली कर दी गई है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान तैनात स्टाफ पर नवजात की अदला-बदली करने के आरोप लगाए हैं।
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अस्पताल चंबा हिमाचल में रोगी कल्याण समिति (RKS) की तीसरी बैठक स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल और हेल्थ सचिव एम सुधा देवी की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई।
इस बैठक में चंबा सदर विधायक नीरज नैय्यर विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में रोगी कल्याण समिति 2023-2024 के वार्षिक बजट को लगभग साढ़े आठ करोड़ तक कर दिया। बैठक में आरकेएस के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं को आगे जारी रखने के लिए विधायक नीरज नैय्यर के द्वारा अपनी बात रखी गई।
बैठक में चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम सेवा को 24 घंटे करने के लिए भी विधायक नीरज नैय्यर के द्वारा सरकार के आगे गुजारिश की गई। बैठक के बाद विधायक नीरज नैय्यर के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के आगे मेडिकल कॉलेज चंबा के सरोल वाले दूसरे रास्ते को लेकर भी बात की गई।
इस बैठक में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा प्राचार्य डॉ एसएस डोगरा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ देवेंद्र कुमार, डिप्टी एसीएफ अनिल शुक्ला सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
चंबा। हिमाचल में चंबा शहर के साथ लगती सरोल पंचायत के भंडारका गांव में 16 साल के किशोर ने खुदकुशी कर ली। किशोर ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र जगदीश चंद शनिवार रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह वह जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो मनीष फंदे से लटका हुआ था। ये नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए।
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के लोगों को दो-तीन दिन परेशानी उठानी पड़ सकती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा में सिटी स्कैन और एमआरआई (MRI) टेस्ट पर ब्रेक लग गई है। आज यानी 12 अक्टूबर से दो-तीन दिन मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन और एमआरआई टेस्ट नहीं होंगे। इसके लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा प्रबंधन ने इसके लिए खेद जताया है।
चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सिटी स्कैन और एमआरआई मशीनों में अर्थिंग और रूटीन सर्विसिंग की वजह से ये टेस्ट नहीं होंगे।
अर्थिंग के कारण जानमाल का खतरा हो सकता था। इसलिए अर्थिंग और सर्विसिंग सर्विस के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। जब यह काम पूरा हो जाएगा, टेस्ट सुचारू रूप से चलेंगे।
चंबा।पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा में लिफ्ट की सुविधा मुहैया हो गई है। 12 लाख रुपए की लागत से स्थापित लिफ्ट से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि चंबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस डोगरा ने सोमवार को पूजा अर्चना के साथ विधिवत तरीके से लिफ्ट का शुभारंभ किया।
चंबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस डोगरा ने कहा कि इस लिफ्ट की लागत 12 लाख रुपए आई है। इस लिफ्ट के लगने से मरीजों के लिए बहुत सुविधा होगी, जिसमें सीरियस मरीज, एमरजेंसी मरीज कॅज्युल्टी वार्ड से वार्ड में ले जाए जा सकेंगे। इस मौके पर डिप्टी एमएस डॉ. देवेंद्र, डॉ. हर्ष, मेट्रन, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी व आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।
चंबा। हिमाचल के पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। देशवासी कारगिल युद्ध में शहीद हुए उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिन्होंने मुल्क की सीमाओं की रक्षा के लिए वीरता से साथ लड़ाई लड़ी और प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ एसएस डोगरा ने भी शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि यही वह दिन है, जब भारत के वीरों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त देकर दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया था।
इस युद्ध में सैकड़ों भारतीय सैनिकों की जान चली गई। कारगिल विजय दिवस न सिर्फ देश की विजय की गौरवशाली कहानी को याद करने का दिन है, बल्कि इस कहानी को लिखने वाले वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और शहादत को नमन करने का भी दिन है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर एसबीबीएस (MBBS) प्रशिक्षुओं, कर्मचारियों को अधिकारियों को शपथ भी दिलवाई और शहीदों को नमन किया गया।
केंद्रीय छात्र संघ ने सरकार के निर्णय का जताया विरोध
चंबा।हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने राज्य सरकार के एनपीए (NPA) बंद करने के फैसला का विरोध किया है। इसी के चले पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों के द्वारा काले बिल्ले लगाकर अपना रोष जताया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के अंदर शांति पूर्ण रूप से अपना रोष व्यक्त किया।
चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि सरकार ने एनपीए (NPA) को खत्म करने का जो फैसला लिया है, इसका केंद्रीय छात्र संघ विरोध करता है। यदि जल्द ही सरकार ने ये फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में इसका पूरजोर विरोध किया जाएगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब से नियुक्त डॉक्टरों को मिलने वाले नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (NPA) को बंद करने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। डॉक्टरों ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए आज से काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में सेवाएं दीं।
विरोध को देखते हुए आज स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक की लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला अब 29 मई से डॉक्टर पेन डडाउन स्ट्राइक पर जाएंगे। 29 मई से सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक रहेगी।
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा में 75वें आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2019 के 120 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के माध्यम और दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने की। डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि भारत, एक ऐसी भूमि जो हजारों वर्षों से सभ्यता का उद्गम स्थल रही है, परंपराओं, रीति-रिवाजों, भाषाओं और कलाओं के विविध चित्रपटों का घर है। हमारी सांस्कृतिक विरासत न केवल हमारे लिए अत्यधिक गौरव का स्रोत है, बल्कि यह हमारे महान राष्ट्र की एकता का भी एक वसीयतनामा है।
भाषण प्रतियोगिता में अक्षित अटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाविका महाजन, रोहित नड्डा और मीनाक्षी को प्रतियोगिता में भाग लेने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अदिति चतुर्वेदी, डॉ. पूजा सहोत्रा और डॉ. संजय कश्यप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
चंबा।पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी कॉलेज व अस्पताल चंबा की नई सीएसए 2023-2024 का गठन किया गया। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की और से एक चुनाव कमेटी गठित की गई थी। चुनाव कमेटी में डॉ. सुरिंदर पॉल, डॉ. पूजा सहोत्रा व डॉ. रणदीप मान शामिल थे। वीरवार को ये चुनाव शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके और गुप्त मतपत्र से हुए।
चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी कॉलेज व अस्पताल की नई सीएसए में प्रतीक शर्मा (बैच 2020) को अध्यक्ष, अक्षत मल्होत्रा (बैच 2020) को उपाध्यक्ष, हर्षिता गुप्ता (बैच 2020) को महासचिव बनाया गया। हिमांशु सरस्वत (बैच 2020) को सह सचिव की जिम्मेवारी दी गई। अभय एस बिष्ट (बैच 2020) फाइनेंस सेक्रेटरी, नैंसी (बैच 2020) कल्चरल सेक्रेटरी, अनिकेत कौंडल (बैच 2020) स्पोर्ट्स सेक्रेटरी तो सौरभ गुप्ता (बैच 2020) लिटरेरी सेक्रेटरी होंगे।
साथ में मन्नत और दीपक (बैच 2021), विवेक और सिद्धार्थ (बैच 2022) को कार्यकारिणी में शामिल किया है। ये जानकारी पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने दी।