Categories
Top News National News business

जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड : देश के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू 5जी लॉन्च

33 शहरों में लॉन्च का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली। देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके रिलायंस जियो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। नेशनल कैपिटल रीजन के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए हैं।

कांगड़ा: मंदिर भूमि पर बिना किसी लीज डीड कैसे चल रहा स्टोन क्रशर-होगी जांच 

नेशनल कैपिटल रीजन के शहरों के साथ हरियाणा से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं अम्बाला, हिसार और सिरसा। उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभर आए हैं।

विक्रमादित्य सिंह का ऐलान-‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम करेंगे शुरू

रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव 5 से 8 मार्च तक, नशा निवारण होगी थीम

इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि “17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।

 

LIST OF CITIES:

Sr City State
1 Chittoor Andhra Pradesh
2 Kadapa Andhra Pradesh
3 Narasaraopet Andhra Pradesh
4 Ongole Andhra Pradesh
5 Rajamahendravaram Andhra Pradesh
6 Srikakulam Andhra Pradesh
7 Vizianagaram Andhra Pradesh
8 Nagaon Assam
9 Bilaspur Chhattisgarh
10 Korba Chhattisgarh
11 Rajnandgaon Chhattisgarh
12 Panaji Goa
13 Ambala Haryana
14 Bahadurgarh Haryana
15 Hisar Haryana
16 Karnal Haryana
17 Panipat Haryana
18 Rohtak Haryana
19 Sirsa Haryana
20 Sonipat Haryana
21 Dhanbad Jharkhand
22 Bagalkote Karnataka
23 Chikkamagaluru Karnataka
24 Hassan Karnataka
25 Mandya Karnataka
26 Tumakuru Karnataka
27 Alappuzha Kerala
28 Kolhapur Maharashtra
29 Nanded-Waghala Maharashtra
30 Sangli Maharashtra
31 Balasore Odisha
32 Baripada Odisha
33 Bhadrak Odisha
34 Jharsuguda Odisha
35 Puri Odisha
36 Sambalpur Odisha
37 Puducherry Puducherry
38 Amritsar Punjab
39 Bikaner Rajasthan
40 Kota Rajasthan
41 Dharmapuri Tamil Nadu
42 Erode Tamil Nadu
43 Thoothukudi Tamil Nadu
44 Nalgonda Telangana
45 Jhansi Uttar Pradesh
46 Aligarh Uttar Pradesh
47 Moradabad Uttar Pradesh
48 Saharanpur Uttar Pradesh
49 Asansol West Bengal
50 Durgapur West Bengal

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest National News

कैप्टन विक्रम बत्रा सहित 21 परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप

नई दिल्ली। देश के लिए जान न्योछार करने वाले 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नाम रखा गया है। इन परमवीरों में कारगिल जंग के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा, मनोज कुमार पांडेय, भारत-चीन जंग में पैर से मशीनगन चलाने वाले मेजर शैतान सिंह आदि के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए।
जयराम बोले-OPS देना अच्छी बात, पर संस्थानों को बंद करना सही नहीं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस प्रोग्राम से जुड़े। पीएम मोदी ने कहा कि अंडमान की धरती पर ही सबसे पहले तिरंगा लहराया गया था। आजाद भारत की पहली सरकार यहीं बनी थी। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस भी है। इस दिन को हम पराक्रम दिवस के तौर पर मना रहे हैं।

इन 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर…

1. INAN 198- नायक जदुनाथ सिंह (भारत-पाक युद्ध 1947)
2. INAN 474- मेजर राम राघोबा राणे (भारत-पाक युद्ध 1947)
3. INAN 308- ऑनरेरी कैप्टन करम सिंह (भारत-पाक युद्ध 1947)
4. INAN 370- मेजर सोमनाथ शर्मा (भारत-पाक युद्ध 1947)
5. INAN 414- सूबेदार जोगिंदर सिंह (भारत-चीन युद्ध 1962)

6. INAN 646- लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा (भारत-चीन युद्ध 1962)
7. INAN 419- कैप्टन गुरबचन सिंह (भारत-चीन युद्ध 1962)
8. INAN 374- कम्पनी हवलदार मेजर पीरू सिंह (भारत-पाक युद्ध 1947)
9. INAN 376- लांस नायक अलबर्ट एक्का (भारत-पाक युद्ध 1971)
10. INAN 565- लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर तारापोर (भारत-चीन युद्ध 1962)

11. INAN 571- हवलदार अब्दुल हमीद हवलदार अब्दुल हमीद (भारत-पाक युद्ध 1965)
12. INAN 255- मेजर शैतान सिंह (भारत-चीन युद्ध 1962)
13. INAN 421- मेजर रामास्वामी परमेश्वरन (श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के शहीद 1987)
14. INAN 377- फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (भारत-पाक युद्ध 1971)
15. INAN 297- सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (भारत-पाक युद्ध 1971)

16. INAN 287- मेजर होशियार सिंह (भारत-पाक युद्ध 1971)
17. INAN 306- कैप्टन मनोज पांडेय (कारगिल युद्ध 1999)
18. INAN 417- कैप्टन विक्रम बत्रा (कारगिल युद्ध 1999)
19. INAN 293- नायक सूबेदार बाना सिंह (सियाचिन में पाकिस्तान से पोस्ट छीनी 1987)
20. INAN 193- कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव (कारगिल युद्ध 1999)
21. INAN 536- सूबेदार मेजर संजय कुमार (कारगिल युद्ध 1999)

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश की आजादी के लिए लड़ने वाले वीर सावरकर और कई अन्य सेनानी अंडमान की धरती पर आए। जब मैं 4-5 साल पहले यहां आया था, तब मैंने 3 मुख्य द्वीपों को भारतीय नाम दिए थे। 21 द्वीपों के नाम आज बदले गए हैं। इसमें कई संदेश छिपे हैं। सबसे बड़ा संदेश है एक भारत-श्रेष्ठ भारत। यह हमारी सेनाओं की बहादुरी का संदेश है।’

इन 21 परमवीरों के लिए एक ही नारा था… देश पहले, कंट्री फर्स्ट। आज 21 द्वीपों का नाम उनके नाम पर रखने से उनका यह निश्चय अमर हो गए है। अंडमान में बहुत संभावनाएं हैं। 8 साल से हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं।’

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा- मुझे खुशी है कि सरकार ने हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला लिया है। कुलदीप ने सरकार से अपील की है कि इस बारे में स्कूलों बच्चों के लिए एक किताब भी प्रकाशित करें, जिससे बच्चे भी अपने देश के जवानों के बलिदान के बारे में जान सकें।

Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Jobs/Career

CRPF एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

भरे जाने हैं 1,458 पद, हेड कांस्टेबल के 1315 पद

नई दिल्ली। सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) में भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द करें। एएसआई (स्टेनो) (ASI Steno) और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (Head Constable Ministerial) के पदों को आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। आवेदन की अंतिम तिथि को तीन दिन शेष बचे हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 जनवरी है।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

बता दें कि सीआरपीएफ में एएसआई (स्टेनो) (ASI Steno) और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (Head Constable Ministerial) के 1,458 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। एएसआई स्टेनो के 143 पद भरे जाने हैं। हेड कांस्टेबल के 1315 पदों पर भर्ती होगी। यह पद महिला और पुरुष दोनों से भरे जाएंगे।

SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

 

CRPF में भरे जाने वाले इन पदों के लिए आयु 18 से 25 साल चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड और यूनिवर्सिटी से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

 

इन पदों के लिए 4 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ(CRPF) की वेबसाइट http://www.crpfindia.com और www.crpf.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

 

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए 15 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 22-28 फरवरी के बीच होना प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और नाहन में परीक्षा केंद्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए सीआरपीएफ की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक…

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Jobs/Career

JEE Main-2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

24 जनवरी की परीक्षा के लिए किए जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 सेशन एक (JEE Main-2023 Session 1) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी Joint Entrance Examination (Main) –2023 सत्र 1 का आयोजन पूरे देश के 290 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर और भारत के बाहर 18 शहरों में 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को कर रही है। वहीं, दूसरी शिफ्ट के तहत 28 जनवरी को होगा।

ब्रेकिंग:  UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट

 

पहले दिन यानी 24 जनवरी की JEE Main परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज कारी किए गए हैं। 25 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी होंगे। अन्य दिन के लिए बाद में जारी किए जाएंगे।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/NTA.pdf”]

 

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से w.e.f. से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ उम्मीदवारों के मामले में फोटो धुंधली हैं। इसलिए उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) – 2023 सत्र 1 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News National News State News

WFI और महिला पहलवान मामला-कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

आज चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं बृजभूषण शरण

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ और नामचीन पहलवानों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ देश के नामचीन पहलवानों का जंतर-मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पास रेसलर्स के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ खिलाड़ी भी पहलवानों के पक्ष में उतर आए हैं। उधर, कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा न देने पर अड़े हैं। वह आज शाम को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी हेडक्वार्टर में इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, एथलीट डॉ. कृष्णा पूनिया और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत की। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिला पहलवानों के धरने प्रदर्शन को 72 घंटे से उपर का समय हो गया है। जो एथलीट विश्व में देश का परचम लहराती हैं और शेरनियों की तरह दहाड़ती हुईं मेडल जीतती हैं, वह जंतर मंतर पर बैठकर आंसू बहा रही हैं। इस पर सरकार की खामोशी निंदनीय और गहरे सवाल खड़े करनी वाली है। इस मामले में भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह नहीं पीएम नरेंद्र मोदी कटघरे में खड़े हैं।

आईटी रूल्स में संशोधन मामला-भड़की कांग्रेस, मीडिया पर खतरा दिया करार

उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने परिवार के साथ जाकर अक्टूबर 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सारी बातों से अवगत करवाया था। साथ ही हमला होने का अंदेशा भी जताया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने तो विनेश फोगाट को अपनी बेटी कहा है। सवाल यह है कि महिला एथलीट देश के पीएम के पास जाकर फेडरेशन में हो रहे यौन शोषण के बारे बताती हैं और पीएम सवा साल से चुप्प हैं। बृजभूषण शरण सिंह अभी भी अपने पद पर बरकरार हैं। मामले में कोई जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट का लड़की पैदा होने पर सवाल उठाना भी चिंतनीय है।

शिमला वक्फ बोर्ड का मेंबर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार-जांच जारी

डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि समाज से कोई लड़की निकलकर आगे बढ़ाना चाहती है तो पहली लड़ाई समाज से होती है। फिर मेहनत से पदक जीतती है। इस मुकाम तक पहुंचती है। विनेश फोगाट ने कहा कि बेटी पैदा होनी ही नहीं चाहिए, इससे ज्यादा दर्द की बात क्या हो सकती है। देश खिलाड़ियों से पदक चाहता है। पदक जीतते हैं तो फोटो खींचवाना चाहता है। जब ऐसी कोई बात होती है तो कोई साथ नहीं देता है। पीएम नरेंद्र मोदी को जब सवा साल पहले अवगत करवाया तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अब भी 72 घंटे के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। हरियाणा में भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसे दबा दिया गया। इस मामले में भी क्या ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन भंग होनी चाहिए। स्टेट फेडरेशन को भी भंग करना चाहिए और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

HRTC चालक यूनियन का बड़ा आरोप, ड्राइवरों की प्रमोशन में घपला

मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहलवान बहनों का साथ देने के लिए जंतर मंतर गए थे। भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी निंदनीय है। मामले में जल्द कार्रवाई हो। मामले में जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए हो।

बता दें कि बुधवार को विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत देश के करीब 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। आरोप हैं कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। अध्यक्ष सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं। यही नहीं गाली-गलौज भी करते हैं। नियमों के नाम पर पहलवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

नामचीन पहलवानों का जंतर-मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पास रेसलर्स के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि विनेश फोगाट के साथ मानसिक उत्पीड़न हुआ है। उन्हें टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने पर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया गया था। हाल ही में विनेश फोगाट ने कहा था कि हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो।

मामले की जांच को कमेटी बनाने की मांग की है। अध्यक्ष इस्तीफा लेने और भारतीय कुश्ती संघ को भंग करने की मांग की है। पहलवानों के साथ विचार कर नई कमेटी बनाने के लिए कहा है।

पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण ने कहा है कि फिलहाल वह इस्तीफा नहीं देने जा रहे, वो शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उनके समर्थन में भी लगातार खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजतक से बातचीत में दोबारा कहा कि वह आज नेशनल मीट में जा रहे हैं, उनकी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है, शाम को जब मीडिया से मुखातिब होंगे तो अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी की दया से अध्यक्ष नहीं बना हूं, अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया तो सुनामी आ जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News National News

ठंड का हुआ एहसास, राहुल गांधी ने पहनी जैकेट

जम्मू। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू पहुंच चुकी है। अब यात्रा अंतिम पड़ाव में है। यात्रा का समापन श्रीनगर में 30 जनवरी को प्रस्तावित है। ठंड में अब तक टी शर्ट में नजर आने वाले राहुल गांधी जैकेट पहने दिखे। जम्मू में राहुल गांधी को आखिर ठंड का एहसास हो ही गया।

राहुल गांधी के कड़ाके की ठंड में टी शर्ट पहनना भी चर्चा में था और अब टी शर्ट के ऊपर जैकेट पहनना भी चर्चा बन गया है।

हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News National News State News

आईटी रूल्स में संशोधन मामला-भड़की कांग्रेस, मीडिया पर खतरा दिया करार

पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार आईटी रूल्स में संशोधन करने जा रही है। पीआईबी फैक्ट चेक द्वारा किसी समाचार या रिपोर्ट को झूठा बेबुनियाद या नकली करार देने पर उसे हटाने की शर्त पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर इसे मीडिया की आवाज दबाने वाला फैसला करार दिया है। साथ ही लोकतंत्र को खतरे में बताया है।

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 रुपए, रोडमैप तैयार करेगी सब कमेटी

कांग्रेस नए संचार विभाग में मीडिया और प्रचार के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि बेटियों को लेकर पूरा भारत चिंतित है पर भारत के प्रधानमंत्री चिंतित नहीं हैं। मोदी सरकार चिंता नहीं रहती कि समस्या को खत्म कैसे किया जाए, यह चिंता रहती है कि समस्या को खबर बनने सो कैसे रोका जाए। पहले मुख्य मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश हुई और अब डिजीटल मीडिया पर केंद्र सरकार की कुदृष्टि पड़ गई है। केंद्र सरकार आईटी रूल्स में संशोधन ला रही है। अपनी छवि बचाने और सच को छिपाने की कोशिश हो रही है।

राहुल बोले-सुखविंदर सुक्खू जमीन से जुड़े कार्यकर्ता, आम लोगों की सुनते हैं आवाज

पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आईटी रूल्स 2021 के संशोधन मसौदे की परामर्श डेट 25 जनवरी तय कर दी है। साथ ही बड़ी चालाकी से दो लाइनें जोड़ दी हैं। यह लाइनें हैं, कोई भी समाचार या रिपोर्ट जिसे पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के फैक्ट चेक यूनि्ट द्वारा झूठा, बेबुनियाद या नकली माना जाएगा उसे सरकार द्वारा सोशल मीडिया, ऑनलाइन वेबसाइट और ओटीटी प्लेटफार्म से हटाया जा सकता है। मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है, क्या मेरे हक में फैसला देगा। सरकार खुद जज और खुद ज्यूरी और खुद पर फैसला सुनाएगी।

हिमाचल में पर्यटन कारोबार पर संकट, कारोबारियों को नई सरकार से उम्मीदें

उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट पर सवाल उठाए। पीआईबी की फैक्ट चेक (FCU) ने 2020 में लद्दाख में चीन के साथ इनकर्जन की खबर को उसे फेक न्यूज करार दिया। कुछ वक्त बाद रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर वो बात आ गई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रेलवे कर्मचारी महासंघ के लोग अपनी बात रख रहे थे कि रेलवे का निजीकरण हो रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सवाल पूछा कि क्या रेलवे का निजीकरण हो रहा है। पीआईबी ने फेक न्यूज लिख दिया। बच्चों के लिए आधार जरूरी न होने की खबर को फेक न्यूज करार दे दिया। पूछा तो बोले की मंत्रालय ने कहा है। सरकार का एक अंग दूसरे से पूछता है और दूसरा कहता है कि फेक है। उसके बाद नियमों में संशोधन किया गया और बच्चों के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया। चौथा उदाहरण जोशीमठ का है, जिसमें इसरो को कहा कि आप रिपोर्ट सार्वजनिक मत करें।

 

पवन खेड़ा ने कहा कि यह खतरा मीडिया पर मंडरा रहा है। केंद्र सरकार लोकतंत्र की ऑक्सीजन की नली को काट रही है। सरकार चाहती है कि जितनी जल्दी लोकतंत्र खत्म हो उतना अच्छा। अगर हम अब भी कुछ नहीं करेंगे तो कुछ करने लायक बचेगा नहीं। ऐसा भी हो जाए कि लोकतंत्र चुनाव में ही दिखे। न न्यायपालिका चल सकती है और न मीडिया। इन दोनों के बिना में विपक्ष क्या करेगा। उन्होंने कहा कि आरटीआई को कमजोर करने की चेष्टा की जा रही है।

पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस संसद में जोरशोर से इस मामले को उठाएगी। सरकार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News National News KHAS KHABAR Jobs/Career

BSF में इन पदों पर निकली है भर्ती, 28 जनवरी तक करें आवेदन

बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं

नई दिल्ली।  सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (सहायक कमांडेंट) (Veterinary Assistant Surgeon Assistant Commandant)  के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। योग्य और इच्छुक पुरुष और महिला भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 28 जनवरी है। ऑनलाइन आवेदन BSF की वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर किए जा सकते हैं।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (सहायक कमांडेंट) के 20 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 11 अनारक्षित हैं। चार एससी, तीन ओबीसी और दो ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 23 से 30 साल आयु सीमा है। आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पर उपलब्ध उनके मैट्रिक प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर निर्धारित की जाएगी और बाद में इसके परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार या अनुमति नहीं दी जाएगी।

एक धर्मनिरपेक्ष देश होने के नाते, हमारे देशवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और इस प्रकार, भारतीय सेना में अनुसरण किए जाने वाले धार्मिक प्रतीक या आंकड़े और नाम को दर्शाने वाले टैटू की अनुमति होगी। शरीर के पारंपरिक स्थलों पर चिन्हित टैटू जैसे बांह की कलाई के अंदरूनी हिस्से लेकिन केवल बाएं अग्रभाग, गैर सलामी अंग या हाथों के पृष्ठीय होने की अनुमति है। साइज शरीर में  विशेष भाग (कोहनी या हाथ) के ¼ से कम होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ की आधिकारिक नोटिफिकेशन देंखें।

हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

बीएसएफ की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक….https://rectt.bsf.gov.in/static/bsf/pdf/Veterinary%20Assistant%20Surgeon%20(Assistant%20Commandant)%20Group-A,%20Gazetted%20(Combatised)%20(Non-Ministerial).pdf

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News National News

नड्डा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2024 का लोकसभा चुनाव-मिली एक्सटेंशन

 बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

नई दिल्ली। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पार्टी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक साल का एक्सटेंशन दिया है। बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में एक्सटेंशन पर मुहर लग गई है।

हिमाचल: संग्रहालय में दिखेगी जल शक्ति विभाग की पुरानी मशीनरी 

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा था।  बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के अनुसार संगठन का चुनाव होता है। ये साल सदस्यता का साल है। कोविड के कारण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो पाया था। संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है।

हिमाचल में बर्फबारी के 72 घंटे बाद भी 117 सड़कें नहीं हो सकीं बहाल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

नेपाल विमान क्रैश: 5 भारतीय नागरिकों सहित 15 विदेशी भी थे सवार-लिस्ट जारी

अब तक 68 शव बरामद, 4 का नहीं लगा सुराग

पोखरा। नेपाल के पोखरा में विमान क्रैश के बाद अब तक 68 शवों को बरामद किया गया है। 4 का अभी भी कोई पता नहीं लग पाया है। वहीं, निकाले गए शवों में सिर्फ 5 की पहचान हो पाई है। विमान में 72 यात्री सवार थे। इसमें 53 नेपाल निवासी थे। भारत के पांच, रशिया के चार, अर्जेंटीना और कोरिया के दो-दो, फ्रांस व आयरलैंड का एक-एक नागरिक सवार था। भारतीय नागरिकों में संजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजबब्बर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा शामिल हैं। विमान में सवार लोगों की लिस्ट नागरिक उड्डयन प्राधिकरण नेपाल (Civil Aviation Authority Nepal) ने जारी की है।

करसोग में पूर्व मंत्री मनसा राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

बता दें कि नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा पेश आया है। रविवार सुबह करीब 8 बजे यति एयरलाइंस का विमान ATR-72 क्रैश हो गया है जिसमें 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

हादसे के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की गई। हादसे वाली जगह पर आर्मी को तैनात कर दिया गया है।

उसने बचाव और राहत कार्य का जिम्मा संभाल लिया। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

“पारदर्शिता में ही परमात्मा के आनंद की अनुभूति है”

ये हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। यहां वह पहाड़ी से टकराकर येति नदी के पास खाई में जा रहा। पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 200 किमी दूर है।

विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 3 नवजात, 3 बच्चे और 62 वयस्क थे। इसके अलावा,10 विदेशी नागरिक भी सवार