Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल में पर्यटन कारोबार पर संकट, कारोबारियों को नई सरकार से उम्मीदें

ewn24news choice of himachal 19 Jan,2023 12:43 am

    एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने कही बात

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में 4.3 फीसदी हिस्सा रखने वाले पर्यटन कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हिमाचल टूरिज्म स्टेक होल्डर एसोसिएशन ने प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर चिंता जाहिर की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान करने का फैसला किया है।

    हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार असंगठित है। इस कारोबार के असंगठित होने की वजह से पर्यटन कारोबारियों को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबारियों को नई सरकार से नई उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मकता दिखाई है।

    मोहिंदर सेठ ने कहा की वे सभी लोगों के साथ मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपेंगे।
    टूरिस्ट सीजन के दौरान जिला प्रशासन लगातार तत्काल एडवाइजरी जारी करता रहता है। इस एडवाइजरी की वजह से भी पर्यटन कारोबार पर असर पड़ता है। यही नहीं, उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से गाड़ियों के जारी किए जाने वाले आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से सभी गाड़ियों की गिनती कर ली जाती है, जो वास्तविक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों की गिनती में लोकल गाड़ियां भी शामिल होती हैं। मोहिंदर सेठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर पब्लिसिटी की आवश्यकता है।

    बता दें कि  हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार से लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। साल 2020 और साल 2021 में पर्यटन कारोबार कोरोना की वजह से प्रभावित रहा। अब पर्यटन कारोबारी अपना क्षेत्र असंगठित होने की वजह से एक बार फिर नुकसान की आशंका जता रहे हैं।

    ऐसे में सरकार के सामने पर्यटन कारोबारियों को राहत देने की बड़ी चुनौती रहने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को अपने पास ही रखा है। मुख्यमंत्री की इस विभाग में निजी दिलचस्पी भी है। सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को सुख-सुविधा देने की बात कही थी। ऐसे में अब पर्यटन कारोबारियों को भी नई सरकार से नई उम्मीदें है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather