Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पझौता में आफत की बारिश, सड़कें बंद, मकानों को खतरा, पुल में पड़ी दरारें

किसानों की जमीनों का हुआ भारी नुकसान

राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के पझौता क्षेत्र की पंचायतों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। नेहरटी भगोट पंचायत के अंतर्गत गांव नेहरटी भगोट, उलख, कतोगा, शाड़़ पजेवगा, मदराय, समौण, पड़िया हच्चड़ में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से किसानों की जमीनों का बहुत नुकसान हुआ है।

शिमला-मंडी एनएच 205 पर घण्डल में बना बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट

 

राजकीय माध्यमिक स्कूल के पास राकेश छिन्टा, मनोज छिन्टा, बाबू राम छिन्टा, जगदीश छिन्टा उर्फ मनीराम की जमीन पर भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। उनकी गौशाला व स्कूल के शौचालय पर भी खतरा बना हुआ है। उलख कतोगा (बगौर) के मनोज छिन्टा व बलवीर छिन्टा ने बताया कि भूस्खलन के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

वेद प्रकाश छिन्टा कतोगा, संदीप कुमार उलख व जीत सिंह गांव शाहड़ के मकानों के आसपास भी लैंडस्लाइड हुआ है। इससे इन सभी के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट के उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि पझौता क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

हिमाचल में बारिश का कहर : 17 लोगों की गई जान-3 से 4 हजार करोड़ की चपत

 

यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद है। सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी पंचायत के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे नुकसान की फोटो व वीडियो भेजें, ताकि इसे जिला उपायुक्त को भेजा ेजा सके।

उलख गांव में मीरा देवी पत्नी जीत सिंह व नेहरटी गांव में राजेश हाब्बी के मकान के पीछे लैंडस्लाइड से मकान को खतरा पैदा हो गया है। उप प्रधान ने मौके पर जाकर जायजा लिया। पड़िया खड्ड पर बने पैदल चलने वाले पुल में काफी दरारें आ चुकी हैं। कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

कुंदन सिंह व हेम सिंह गांव सर्वा के मकानों के पास भी भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। लोगों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र समस्या का समाधान करने की कृपा करें।

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

नूरपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रोकी

 

शिमला : कोकूनाला में बह गया पुल का एक हिस्सा, पुराने पुल से हो रही आवाजाही

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Sirmaur State News

पझौता में भारी बारिश : सड़कों का बुरा हाल, सड़ने की कगार पर सब्जियां

पझौता। बरसात की भारी त्रासदी से जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खंड की सभी पंचायतों में जीना बेहाल हो गया है। खासकर पझौता क्षेत्र में बारिश की वजह से सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों ने नदी का रूप धारण कर दिया है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

नेहरटी भगोट पंचायत के भगोट गांव की रक्षा भगनाल ने बताया कि सड़कों में जगह-जगह भूस्खलन हो गया है व यातायात व्यवस्था ठप हो गई है जिससे किसानों की सब्जियां सड़ने की कगार पर है। यदि इसी तरह का आलम रहा तो हमें तो घरों में रहना भी मुश्किल हो जाएगा।

मंडी : थुनाग बाजार में सड़क पर आया सैलाब, मलबे के साथ बहने लगे बड़े-बड़े पेड़, देखें वीडियो

 

हर तरफ भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। पझौता क्षेत्र का अश्वनी खड्ड व रेहटी खड्ड में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। यह खबर हमें भगोट गांव से शीतल भगनाल ने भेजी है।

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

शिमला में बारिश का कहर : कहीं गिरा मकान कहीं गिरा पेड़, कौन से रोड प्रभावित पढ़ें डिटेल

 

कुल्लू में 5 प्रवासी मजदूर रेस्क्यू और मंडी में घर में फंसे 6 लोग निकाले

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

Breaking : कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

शिमला : बारिश का कहर, भूस्खलन से गिरा मकान, पति-पत्नी, बेटे की दबकर मौत

 

 

हिमाचल में 10 व 11 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

हिमाचल में भारी बरसात : कौन सा रोड कहां हैं बंद, यहां पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur

सिरमौर : होनहार बेटी का जोरदार स्वागत, नेहरटी भगोट की पहली असिस्टेंट प्रोफेसर बनी

बेटी की उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित

राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की पंचायत नेहरटी भगोट के गांव तीर गनोह में असिस्टेंट प्रोफेसर (कैमिस्ट्री) बनीं कविता चौहान का धूमधाम से स्वागत किया गया।

जबर सिंह व पुष्पा देवी की पुत्री कविता चौहान ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को जब कविता अब गांव पहुंचीं तो पूरा गांव उनके स्वागत के लिए वहां पर मौजूद रहा। फूल मालाओं के साथ कविता का स्वागत किया गया।

हिमाचल के बागवानों की बल्ले-बल्ले, विदेशी सेब की टेंशन खत्म, केंद्र का बड़ा फैसला

पूरी पंचायत में जश्न का माहौल है क्योंकि पंचायत में कविता पहली लड़की है जिसने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कविता चौहान की प्रारंभिक शिक्षा उलख कतोगा व हाई स्कूल सनौरा से हुई है। 12वीं उन्होंने राजगढ़ स्कूल से की और बीएससी डिग्री सोलन कॉलेज से की।

कविता ने एमएससी (केमिस्ट्री) एचपीयू से की है और वर्तमान में वह केमिस्ट्री में ही पीएचडी कर रही हैं। कविता चौहान के पिता जबर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं व माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित हैं। इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव, पंचायत व पझौता क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

कांगड़ा : दो बाइक की टक्कर में भाई ने तोड़ा दम, बहन घायल

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल, 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) के 37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पहली दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट 12 अप्रैल को घोषित किया गया था।

इसमें कविता सहित 108 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया था। 26 अप्रैल से पहली मई तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया। इसका आयोग ने बुधवार (3 मई) को रिजल्ट घोषित किया। इसमें आयोग ने कविता चौहान सहित 30 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। अब विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

हिमाचल JBT भर्ती में बीएड मान्य, संघ बोला-बंद क्यों नहीं कर देते ट्रेनिंग

Breaking : CUET PG के लिए फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, करें आवेदन

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

पझौता का हच्चड़ गांव : जानिए क्या है इतिहास-कैसे जीवन यापन करते हैं लोग

पझौता। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की उप तहसील पझौता की ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट का एक छोटा सा गांव है हच्चड़। इसके पूर्व में पड़िया गांव, पश्चिम में कलोहा-शकेण तथा उत्तर की ओर मानवा खनिवड़ गांव स्थित है। परगना पझौता के ठीक मध्य में यह अपनी सौम्य स्थिति दर्शाता हुआ आदि काल से स्थित है।

शिमला नगर निगम चुनाव : भाजपा ने जड़े फर्जी वोट बनाने के आरोप

यहां प्रारंभ से ही ब्राह्मण जाति के लोग रहते हैं। प्राचीन समय में यहां के पूर्वज हाब्बन के समीपस्थ गांव मड़ेची से यहां आए थे। यहां के निवासी बहुत मेहनती हैं। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। कुछ लोग अपना ब्राह्मण कर्म पौरोहित्य कार्य भी करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह गांव पझौता में अग्रणी है।

हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉ़ड : युवक ने मंगवाया था लैपटॉप-कोरियर में निकले घुंघरू

इस गांव के बहुत से लोग सरकारी नौकरी करते हैं। यहाँ गेहूं, मक्की, जौ, धान इत्यादि फसलें उगाई जाती है। नकदी फसलों में मटर, टमाटर, गोभी आदि प्रमुख है। फलों में सेब, आड़ू, पलम आदि के बगीचे भी लगाए जाते हैं। इस प्रकार कृषि, बागवानी, नौकरी एवं पौरोहित्य कर्म आदि से यहां के लोग प्राचीन समय से ही धनधान्य सम्पन्न रहे हैं। इस गांव से पूर्वजों से लेकर अनाज एवं रुपए पूरे पझौता में उधार के रूप में दिए जाते हैं। गांव में मां काली का भव्य मंदिर भी बना हुआ है।

हच्चड़ गांव में हाटी समुदाय से सम्बन्धित अन्य उत्सव, बिशु, माघी, बैसाखी, शनोल आदि भी बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं साथ ही दीपावली, दशहरा, होली, रक्षाबंधन आदि त्योहार भी धूमधाम से मनाये जाते हैं। यहां पर विशेषकर हाटी समुदाय के लोग रहते हैं। कहा जाता है कि इस गांव के एक पूर्वज संतदास बहुत तपस्वी एवं सिद्ध पुरुष थे।

पुराने समय में वे यहां से तपस्या करने हिमालय क्षेत्र में चले गए। वह वीणा और सितार वादक भी थे। घूमते-घूमते वह हिमालय के टिहरी गढ़वाल के राजा के दरबार में चले गए। वहां दरबार में टिहरी नरेश उनकी वीणा वादन एवं पांडित्य आदि से बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने कुल ब्राह्मणों को अपनी ब्राह्मण पुत्री सन्तदास को देने का आदेश दिया।

संतदास वहां से लौट कर यहां हच्चड़ गांव में बस गए। इस प्रकार यहाँ के निवासी उन्हीं ब्राह्मणों की पुत्री और सिद्ध संत दास की संतान होकर अपने को धन्य मानते हैं। इस गांव का इतिहास हमें भेजा है हच्चड़ गांव के शास्त्री रमेश चन्द शर्मा ने। आपके पास भी अपने गांव या आसपास किसी खास स्थान से जुड़ी कोई रोचक जानकारी है तो हमें ewn24news@gmail.com पर जरूर भेजें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : धनेश्वर स्कूल का मामला गरमाया, चोरी या कुछ और-तय करेगी जांच

मामले की जांच को स्कूल पहुंची पुलिस
राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के पझौता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनेश्वर में स्कूल की मरम्मत के दौरान निकले लकड़ी के फट्टों और कड़ियों का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना गांववासियों को सूचना दिए पुराने फट्टे और कड़ियां किसी को दे दी गईं। बल्कि इसकी ऑक्शन होनी चाहिए थी।
हिमाचल : पिता की जान बचाने को बेटी ने दिया अपने लिवर का हिस्सा 
वहीं, एसएमसी ने 24 फट्टे और 10 कड़ियां चोरी होने की बात कही है। कमेटी ने राजगढ़ थाना के तहत पड़ती पुलिस चौकी शीलाबाग में शिकायत सौंपी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही है। अब मामला क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 150 फट्टे और 100 से भी अधिक लकड़ी की कड़ियां किसी व्यक्ति द्वारा निजी कार्य में लगाए गए हैं। जब इस विषय में ग्रामीणों ने बात की तो उन्हें बताया गया कि कमेटी को इन लकड़ियों के बदले दस हजार रुपए दिए गए हैं, लेकिन इसकी सूचना किसी भी गांव वासियों को नहीं मिली कि विद्यालय से इस तरह पुरानी लकड़ियां की ऑक्शन होनी है, जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस विद्यालय का निर्माण हुआ तो उन्होंने श्रमदान करके इस विद्यालय का निर्माण किया है। उन्होंने इस मामले मैं जांच के लिए संबंधित विभाग और डीसी सिरमौर को एक ज्ञापन भी दिया है।
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए साईं इटर्नल फाउंडेशन ने किया अंशदान 
बीपीओ राजगढ़ जगदीश चंद ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों ने फोन किया था और मामले की जानकारी दी है। वहीं, एसएमसी से भी लिखित में 24 फट्टे और 10 कड़ियां चोरी होने के बारे जानकारी मिली है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। मरम्मत के बाद निकले बाकी फट्टे और कड़ियां स्कूल में ही हैं।
मामला चोरी का है तो ऐसे में पुलिस की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई हो सकेगी। वहीं, पुलिस चौकी शीलाबाग से मिली जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत पहुंची है। पुलिस टीम जांच के लिए स्कूल गई हुई है।
भारत में प्रोटोटाइप रिमोट ईवीएम का प्रदर्शन 16 जनवरी को होगा 
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें