नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में दर्दनाक हादसा पेश आया है। एक घर में आग लगने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है। माता-पिता झुलस गए हैं। पिता पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए हैं।
माता को भी मामूली चोटें लगी हैं। गांववासियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। हादसा सोमवार देररात का बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन
बता दें कि सोलन जिले के नालागढ़ के दभोटा पंचायत की हरिजन बस्ती में आग लगने का मामला सामने आया है। आग रमेश कुमार पुत्र प्यारा सिंह के मकान में लगी है। उसका बेटा सतनाम सिंह अपनी पत्नी पूजा व 3 साल के बेटे बिहान के साथ कमरे में सोया हुआ था।
हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
धमाके के साथ अचानक कमरे में आग लग गई। नींद में सतनाम और उसकी पत्नी का दम घुटने लगा। तब उन्हें पता चला कि आग लग गई है। उन्होंने सहायता के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने कुल्हाड़ी से दरवाजे को काटा। इसके बाद पति और पत्नी को बाहर निकाला। इस दौरान 3 साल का बिहान बुरी तरह झुलस गया था।
हिमाचल की बेटी सुमन कुमारी ने रचा इतिहास : BSF की पहली महिला स्नाइपर बनीं
सतनाम और बिहान को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन बिहान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी को भरतगढ़ अस्पताल भेज दिया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
आग लगने के कारणों को अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पर ग्रामीणों के अनुसार बिजली बोर्ड ने उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया था। बिजली न होने के चलते इन्होंने मोमबत्ती जलाई थी। मोमबत्ती फ्रिज पर रखी थी। दोनों मोमबत्ती को बुझाए बिना ही सो गए।
Breaking हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय
मोमबत्ती से फ्रिज के कवर में आग लगी और इसके बाद पूरे कमरे में फैल गई। परिवार को बाकी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आग लगने से घर में रखा सारा सामान राख हो गया है।
लोगों का कहना है कि रमेश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। रमेश कुमार और सतनाम किसी की गाड़ी चलाते हैं। इनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन इनकी यथासंभव सहायता करे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन नालागढ़ से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।