Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

ज्वालामुखी : ब्यास नदी पर सिथोड़ा पतन और सुधंगल में बनेगा पुल, सीएम ने की घोषणा

मझीण व ठेहड़ा में 33 केवी सब स्टेशन होगा स्थापित

ज्वालामुखी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत अंब पठियार में ‘सरकार गांव के द्वार’कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के सुरानी में विकास खंड अधिकारी कार्यालय खोलने, ज्वालामुखी में जल शक्ति विभाग का मंडल तथा मझीण में उपमंडल खोलने की घोषणा की।

हिमाचल : टेट का रिजल्ट घोषित, 26.1 फीसदी रहा परिणाम, देखें

 

उन्होंने मझीण व लगड़ू उप तहसीलों को तहसीलों का दर्जा देने तथा भड़ोली में उप-तहसील खोलने, लुथान व हिरण में पटवार सर्किल खोलने की भी घोषणा की।

उन्होंने ब्यास नदी पर सिधोड़ा पत्तन पर बड़ा से सिल्ह और अमतर से सुधंगल के लिए पुल का निर्माण करने, ज्वालामुखी में हेलीपोर्ट स्थापित करने, ज्वालामुखी कॉलेज में प्रशासनिक भवन बनाने तथा यहां वाणिज्य, गणित, राजनीतिशास्त्र तथा हिंदी की स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

ज्वालामुखी महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय देहरियां व चौकाठ को जमा दो का दर्जा प्रदान करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला वनगल चौकी, थड़ा, सलिहार व बौहण-भारी को उच्च विद्यालय बनाने तथा पिहड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा लगड़ु में विद्युत बोर्ड का उप-मंडल खोलने व मझीण व ठेहड़ा में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर इंतकाल सहित अन्य मामलों का घर-द्वार पर निपटारा सुनिश्चित किया है।

लगभग तीन माह में ही इंतकाल के रिकॉर्ड 89 हजार से अधिक मामले और तकसीम के 6029 लम्बित मामलों का निपटारा इन अदालतों के माध्यम से किया गया। जिला कांगड़ा में भी इंतकाल के 21,483 व तकसीम के 1133 मामले निपटाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करते हुए अर्थव्यस्था को सुदृढ़ करने के लिए कड़े फैसले ले रही है। पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन ने प्रदेश को आर्थिक बदहाली में धकेला।

हिमाचल : डेबिट कार्ड से खुल गए चार ऋण खाते, महिला को नहीं लगी भनक

गत वर्ष प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के दौरान भाजपा मूक दर्शक बनी रही। विपक्ष न तो प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा नजर आया और न ही इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प का समर्थन किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व वित्त मंत्री से मिला और हिमाचल में भीषण आपदा से निपटने के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

तीनों भाजपा सांसदों से पूछा जाना चाहिए कि जब प्रदेश में इतिहास की सबसे बड़ी आपदा आई तो क्या वे प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से मिले? अब तक जो भी मदद मिली है, वह सभी राज्यों को आपदा के तहत निर्धारित बजट से ही मिली है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज का एक भी पैसा राज्य को नहीं मिल पाया है।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में प्रत्याशियों की तलाश शुरू, कांग्रेस ने मांगें आवेदन 

 

प्रभावितों की मदद के लिए हमारी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए मुआवजा राशि में भी 25 गुणा तक की बढ़ोतरी की।

स्थानीय विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र के तीव्र विकास में विशेष रूचि ले रहे हैं।

उन्होंने 205 करोड़ रुपये के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए उनका विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लोगों को लाभ सुनिश्चित कर रही है।

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 
सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Kangra State News

ज्वालाजी में महिलाओं ने सजाए ऑर्गेनिक उत्पाद, हर्बल साबुन रहे आकर्षण का केंद्र

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए सटॉल

सुभाष चौहान/ज्वालामुखी। कांगड़ा जिला के राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में शिरकत की।

ज्वालाजी कॉलेज परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्टॉल और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।

हिमाचल : टेट का रिजल्ट घोषित, 26.1 फीसदी रहा परिणाम, देखें

 

इस दौरान देहरा विकास खंड के अंतर्गत गुगाणा, गुरकाल व खबली पंचायत के स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए उत्पाद आकर्षण का केंद्र बन रहे।

गुगाणा पंचायत से पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य मधुबाला ने बताया कि उन्होंने स्वयं सहायता समूह बनाया है, जिसमें महिलाओं ने नहाने के साबुन बनाने का प्रशिक्षण लिया है। यहां महिलाएं मिलकर कई प्रकार के नहाने के हर्बल साबुन व उत्पाद तैयार करती हैं।

महिलाएं प्लाश, नीम, तुलसी आदि से साबुन तैयार करती हैं, जोकि बिना किसी कैमिकल के बनाया जाता है और स्किन के लिए भी हानिकारक नहीं होता।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

मधुबाला ने बताया कि वह महिलाओं के साथ मिलकर काफी समय से ये काम कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी इसका प्रशिक्षण दे रही है, ताकि वह भी स्वरोजगार से जुड़ सकें।

घुरकाल (भड़ोली) पंचायत से उषा धीमान ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिलकर आचार, मुरब्बा, चटनी व अन्य खाद्य उद्पात बनाती हैं। ये सभी उत्पाद बिना किसी कैमिकल के ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किए जाते हैं।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

खबली पंयाचत से अनु कुमारी ने बताया कि वह कृषक बहनों के साथ मिलकर मोटे अनाज से खाद्य उत्पाद बनाने का काम करती हैं। महिलाएं रागी के लड्डू और चॉकलेट, बाजरे की बर्फी, कंगनी की खीर सहित और भी पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार करती हैं।

वहीं ज्वालाजी के दरंग पंयाचत से रजनी हांडा ने बताया कि वह महिलाओं के साथ कॉस्टयूम ज्वेलरी बनाती हैं। हाल ही में महिलाओं को इसका प्रशिक्षण दिया गया है जिसके बाद महिलाएं अपने हाथों से खूबसूरत कॉस्टयूम ज्वेलरी तैयार कर रही हैं।

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

 

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

शिक्षक भर्ती के लिए जल्द जारी होंगे विज्ञापन

ज्वालामुखी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। ज्वालामुखी कॉलेज में आयोजित किया गया।

लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। हमारी सरकार पहले ही साल 20 हजार रोजगार देने जा रही है।

हिमाचल : टेट का रिजल्ट घोषित, 26.1 फीसदी रहा परिणाम, देखें

 

इसके लिए 31 मार्च, 2024 की डेडलाइन निर्धारित की है। शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती शुरू है। कुछ जगहों पर हो गई है और कुछ में होनी है।

सीधी भर्ती के लिए भी जल्द विज्ञापन जारी होने जा रहा है। 590 लेक्चरर के पदों के लिए जल्द लिखित परीक्षा होगी। वन मित्र भर्ती किए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस में कमांडो कांस्टेबल की भर्ती होने जा रही है।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

जल शक्ति विभाग में पहले चरण में 5 हजार भर्तियां करेंगे और दूसरे चरण में भी इतनी हो भर्ती होगी। भर्तियां मेरिट के आधार पर होंगी। पिछले भाजपा सरकार की तरह नहीं पैसे देकर भर्तियां की जाएंगी।

भर्तियों में पूरी पारदर्शिता अपनाई जाएगी। जब तक हिमाचल राज्य चयन आयोग काम करना शुरू नहीं कर देता तब तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्तियां करेगा।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी कॉलेज का नाम पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुशील रतन के नाम पर रखने की घोषणा की।

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन स्वर्गीय सुशील रतन के बेटे हैं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में ज्वालामुखी कॉलेज में एमए गणित, पॉलिटिकल साइंस और हिंदी की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।

इसके अलावा ज्वालामुखी के सुरानी में बीडीओ ऑफिस खोलने का भी ऐलान किया। ज्वालामुखी में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की भी घोषणा की है। इसके कुछ स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने की है।

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

ज्वालामुखी : लुथान में कुछ इस तरह हुआ सुक्खू का स्वागत

ज्वालामुखी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा की जनता को करोड़ों रुपए की विकासात्मक योजनाएं समर्पित कीं।

ज्वालामुखी विधानसभा के लुथान में महिलाओं ने लोक गीत गाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

TET का रिजल्ट HPBose की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड-देखें

 

इस दौरान एक बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी कम पड़ गई जिसके चलते वह खड़ी हो गई।

यह देख मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने तुरंत उस बुजुर्ग महिला को बुलाया को अपने साथ अपनी कुर्सी पर बैठाया। उनके इस सादगी को देखकर महिलाएं बेहद खुश हुईं और उन्हे ढेरों आशीर्वाद दिए।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 

 

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Kangra

ज्वालाजी : महिलाओं को देंगे जूट से वस्तुएं बनाने और ढिंगरी मशरूम का प्रशिक्षण

पीएमआईसी की बैठक में बताईं नाबार्ड की योजनाएं
ज्वालाजी। सवेरा संस्थान द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह व संयुक्त देयता समूहों के अवलोकन के लिए शुक्रवार को पीएमआईसी की बैठक ज्वालाजी के समीप दरंग गांव में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी नाबार्ड धर्मशाला अरुण खन्ना ने की। इस दौरान बैंक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द
सवेरा संस्थान के मुख्य समन्वयक सुभाष चौहान ने आए हुए अतिथियों व स्वयं सहायता समूह व संयुक्त देयता समूहों की महिलाओं का स्वागत किया व अब तक संस्थान द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड ने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा संस्थान के माध्यम से 30+30 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 15-15 दिवसीय जूट के कपड़े से विभिन्न वस्तुएं तैयार करने व ढिंगरी मशरूम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने महिलाओं को आयवर्धक गतिविधियों में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया। केनरा बैंक ज्वालाजी व कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक से आए अधिकारियों ने बैंक की योजनाओं संबंधित जानकारी दी व समूहों को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्या अन्जना राणा, सहकारी सभा के उपप्रधान ओमप्रकाश शर्मा, सवेरा संस्थान के प्रवीण शर्मा, कमला चौहान, शोभा देवी, सुमना देवी उपस्थित रहे। समूहों की लगभग 35 महिलाओं ने बैठक में भाग लिया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें