Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

JOA IT मामला : ऐसे पकड़ में आई HPSSC की कर्मी और उसका बेटा

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 11:49 pm

    जेओए आईटी का पेपर रद्द होगा या नहीं आयोग करेगा फैसला

    हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर में विजिलेंस की टीम ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक को 2 लाख 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा है।

    यह राशि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 965 के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाने की एवज में ली जा रही थी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर 25 दिसंबर रविवार को है।
    HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द

    बता दें कि विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई। संजय दलाल नामक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से 25 दिसंबर को होने वाले जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 के प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने की बात कही। 23 दिसंबर को विजिलेंस हमीरपुर ने स्वतंत्र गवाहों के साथ एक ट्रैप टीम का गठन किया।



     

    संजय (दलाल) ने शिकायतकर्ता से एनआईटी हमीरपुर में मिलने के लिए दोबारा संपर्क किया और उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर स्थित गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक उमा आजाद के घर ले गया। उसने अपने बेटे निखिल आजाद के साथ दलाल को प्रश्न पत्र प्रदान किए।
    सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

    उसी वक्त विजिलेंस की टीम ने उन्हें नकद और प्रश्नपत्रों के साथ पकड़ लिया। हमीरपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जिसकी आगे की जांच की जा रही है। दलाल को ऑनलाइन भुगतान करने वाले दो और अभ्यर्थियों को भी पकड़ा गया है।

    बता दें कि जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर रविवार 25 दिसंबर को है। पेपर रद्द होगा या यह नहीं इस बारे हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग फैसला लेगा। मामले को लेकर आयोग में बैठक चल रही है। संभावना है कि पेपर रद्द ही होगा।

    आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्टूबर 2022 में 121 पद जोड़े जाने के बाद पदों की संख्या 319 हो गई। इन पदों के लिए 1,03,344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। छंटनी परीक्षा 25 दिसंबर 2022 रविवार को आयोजित की जानी है।
    ज्वालाजी : महिलाओं को देंगे जूट से वस्तुएं बनाने और ढिंगरी मशरूम का प्रशिक्षण


    हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather