Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल भाजपा मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

शिमला में प्रेसवार्ता में कही बड़ी बात

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं। यह दावा भाजपा विधायक और मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेसवार्ता में किया है।

उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 6 पूर्व विधायकों के लिए अपमानित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उनकी पद की गरिमा के खिलाफ है। मुख्यमंत्री को इस तरह की अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती है।

हिमाचल : साफ मौसम से होगा अप्रैल का स्वागत, फिर बिगड़ने की संभावना

 

रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 महीने के कार्यकाल में अपने विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाए और विधायकों को अपमानित करते रहे, जिसके चलते 6 बागी विधायकों ने कांग्रेस सरकार का दामन छोड़ भाजपा को समर्थन दिया।

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, लुत्फ उठाने को पहुंचे हिल्स क्वीन

 

कुछ और विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। सरकार अल्पमत में चल रही है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उपचुनाव से घबरा गए हैं। भाजपा सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी।

रोजी रोटी की तलाश को उत्तराखंड से आया था रोहड़ू, नेपाली ने तेजधार हथियार से ले ली जान

 

रणधीर शर्मा ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न करना असंवैधानिक है। विधायकों ने स्वेच्छा से व्यक्तिगत रूप से पेश होकर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दिया है।

डॉ. मिलाप शर्मा को सौंपा टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार

 

ऐसे में इस्तीफा स्वीकार करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार चुनाव से घबरा गई है, इसलिए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है और विधायकों को धरने पर बैठना पड़ रहा है।

हिमाचल : एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजे शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

 

हिमाचल : किन्नौर के मलिंग में बर्फ से फिसली HRTC बस, बीच सड़क पलटी

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

 

 

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

धर्मशाला : कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

धर्मशाला। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमले के बाद अब पूर्व मंत्री व धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है।

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू को शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार किसी ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को उनके नाम की सुपारी दी है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि ऐसा हुआ है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

सुधीर ने बताया कि धमकी उन्हें डायरेक्ट उनके फोन पर नहीं दी गई है बल्कि उनके साथ रह रहे कुछ लोगों को सूचना मिली है।

उन्होंने जान को खतरा बताते हुए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू को दे दी है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश में ऐसी बात सही नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

 

कांग्रेस में ही किसी नेता द्वारा सुपारी दिए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के बीच में ही ऐसा होगा तो इससे गिरा स्तर क्या हो सकता है, लेकिन अभी यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

हरिपुर मामला : पुलिस केस से बचने को रचा था शादी का ड्रामा, किसी साजिश की शिकार हुई युवती

 

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके ध्यान में ये मामला आया है। पुलिस अलर्ट है और मामले की छानबीन कर रही है।

जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी कांगड़ा ने सुधीर शर्मा से भी बात की है साथ ही डीजीपी भी पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं।

गौर हो कि गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है। यह वही गोल्डी बराड़ है जिसने मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही गोल्डी बराड़ का नाम चर्चा में था।

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

 

उसके खिलाफ राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने के मामले शामिल है।

बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता है।

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

 

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर
हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 
बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : कांग्रेस विधायक पहले वेतन का एक लाख इस कोष में करेंगे दान

सीएम ने भाजपा विधायकों ने भी आगे आने का किया अनुरोध

शिमला। नए साल पर हिमाचल की सुक्खू सरकार ने अनाथ बच्चों और एकल नारी के लिए एक योजना का ऐलान किया है। इनके जीवन यापन के लिए जरूरी खर्च अदा करने को मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने की घोषणा की है।

यह कोष तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें 101 करोड़ रुपए का प्रावधान सरकार ने किया है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने पहले वेतन से एक लाख रुपए इस कोष में दान करने पर सहमति जताई है।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

यह जानकारी यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों का धन्यवाद किया है तो भाजपा विधायकों को भी आगे आने के लिए कहा है।

मीडिया से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में करीब 6 हजार अनाथ बच्चे हैं। कुछ आश्रम हैं, कुछ परिवारों द्वारा गोद लिए गए हैं तो कुछ को उनके रिश्तेदार पाल रहे हैं। इन बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च तो देते थे पर आगे शिक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं था।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

आगे बच्चे इंजीनियर, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईआईटी, आईआईएम या किली भी बड़े संस्थान में फीस न दे पाने की वजह से नहीं जा पता थे। जो भी बच्चा मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य जरूरी कोर्स में पढ़ाई करना चाहता हो तो सरकार उसका खर्च उठाएगी। जैसे हम अपने बेटे और बेटी को सुविधा देते हैं, वैसे ही इन बच्चों को दी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि ऐसे बच्चे किसी भी प्रकार की सुविधा ने वंचित न रहें।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

अनाथ बच्चों को जेब खर्च के भी पैसे मिलेंगे। ताकि अगर वह कहीं घूमने जाना चाहते हो तो किसी पर निर्भर न रहें। अनाथ बच्चों का परिवार सरकार होगी। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापना का फैसला लिया है। यह कोष आज से ही लागू होगा। इसमें 101 करोड़ रुपए का प्रावधान होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चे यह कतई न सोचें कि उनके माता पिता दुनिया में नहीं रहें। सरकार उनकी माता पिता बनेगी। जीवन जीने के लिए जिस चीज की भी जरूरत होगी सरकार देगी। एकल नारी को भी योजना से सुविधा मिलेगी। अगर कोई विधवा नारी पढ़ना चाहती है उसे मदद की जाएगी। शादी का खर्च भी दिया जाएगा।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

शिमला: ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे होमगार्ड जवान की हादसे में गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें