Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला की जिया और अहाना ने आपदा राहत कोष में गुल्लक की दान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कीं भेंट

शिमला। आपको पता ही होगा कि गुल्लक किसी बच्चे के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। जब तक बच्चा बड़ा नहीं हो जाता गुल्लक ही उसका बैंक होता है। बच्चा दादा, दादी, पापा, ममा, नाना-नानी आदि से मिले पैसों को गुल्लक में डालकर रखता है, ताकि पैसे ज्यादा होने पर अपने लिए कोई खिलौना या कुछ और वस्तु ले सके। पर शिमला की जिया वर्मा और अहाना वर्मा ने अपनी गुल्लक हिमाचल आपदा राहत रोष में दान दे दी।

चंबा के बाद अब मंडी में डोली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

दोनों बेटियां शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल में अध्ययनरत हैं। इन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष में अपनी गुल्लक दान कर दीं। जिया की गुल्लक में 9806 रुपये और अहाना की गुल्लक में 10229 रुपये निकले हैं। यह दान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रेरित होकर दिया है।

कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से, शिमला में हुई हाई लेवल मीटिंग-कर्टन रेजर जारी

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते दिनों अपनी, पत्नी और बेटियों की जमा पूंजी के 51 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दान कर दिए थे। अब उनके खातों में मात्र 17 हजार रुपये बचे हैं। मुख्यमंत्री ने जिया और अहाना की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की है। उन्होंने बेटियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हमेशा दान करना चाहिए, जिस समाज से हम सब ग्रहण कर करते हैं, उसे देना भी हमारा फर्ज है।

Good News : अब टांडा में मिलेगी यह सुविधा, शिमला व चंडीगढ़ के चक्करों से छुट्टी

 

 

हिमाचल में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की कमी जल्द होगी दूर, निकाला रिजल्ट 

कांगड़ा : ग्राम पंचायत रजियाणा में खुलेगा राशन डिपो, मांगें आवेदन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

हार्मनी ऑफ द पाइंस ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिया दान

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा “हार्मनी ऑफ द पाइंस” ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को दो लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए “हार्मनी ऑफ द पाइंस” का आभार व्यक्त किया।

Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी

8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी, देहरा रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली 

कांगड़ा जिला में जेबीटी के इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई से

Video : आपात स्थिति में मरीज को ले जाना हो तो चादर और डंडे से ऐसे बनाएं स्ट्रेचर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : कांग्रेस विधायक पहले वेतन का एक लाख इस कोष में करेंगे दान

सीएम ने भाजपा विधायकों ने भी आगे आने का किया अनुरोध

शिमला। नए साल पर हिमाचल की सुक्खू सरकार ने अनाथ बच्चों और एकल नारी के लिए एक योजना का ऐलान किया है। इनके जीवन यापन के लिए जरूरी खर्च अदा करने को मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने की घोषणा की है।

यह कोष तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें 101 करोड़ रुपए का प्रावधान सरकार ने किया है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने पहले वेतन से एक लाख रुपए इस कोष में दान करने पर सहमति जताई है।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

यह जानकारी यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों का धन्यवाद किया है तो भाजपा विधायकों को भी आगे आने के लिए कहा है।

मीडिया से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में करीब 6 हजार अनाथ बच्चे हैं। कुछ आश्रम हैं, कुछ परिवारों द्वारा गोद लिए गए हैं तो कुछ को उनके रिश्तेदार पाल रहे हैं। इन बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च तो देते थे पर आगे शिक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं था।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

आगे बच्चे इंजीनियर, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईआईटी, आईआईएम या किली भी बड़े संस्थान में फीस न दे पाने की वजह से नहीं जा पता थे। जो भी बच्चा मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य जरूरी कोर्स में पढ़ाई करना चाहता हो तो सरकार उसका खर्च उठाएगी। जैसे हम अपने बेटे और बेटी को सुविधा देते हैं, वैसे ही इन बच्चों को दी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि ऐसे बच्चे किसी भी प्रकार की सुविधा ने वंचित न रहें।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

अनाथ बच्चों को जेब खर्च के भी पैसे मिलेंगे। ताकि अगर वह कहीं घूमने जाना चाहते हो तो किसी पर निर्भर न रहें। अनाथ बच्चों का परिवार सरकार होगी। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापना का फैसला लिया है। यह कोष आज से ही लागू होगा। इसमें 101 करोड़ रुपए का प्रावधान होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चे यह कतई न सोचें कि उनके माता पिता दुनिया में नहीं रहें। सरकार उनकी माता पिता बनेगी। जीवन जीने के लिए जिस चीज की भी जरूरत होगी सरकार देगी। एकल नारी को भी योजना से सुविधा मिलेगी। अगर कोई विधवा नारी पढ़ना चाहती है उसे मदद की जाएगी। शादी का खर्च भी दिया जाएगा।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

शिमला: ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे होमगार्ड जवान की हादसे में गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें