Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

हिमाचल मेडी होला मोहल्ला : पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे श्रद्धालु, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो की गई जान

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2024 7:45 pm

    ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में होली पर बड़ा हादसा हुआ है। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। साथ ही सात घायल हुए हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसा ऊना के उपमंडल अंब के मेडी होला मोहल्ला कार्यक्रम के दौरान हुआ है।बता दें कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालु हिमाचल के ऊना जिला के मेडी होला मोहल्ला चरण गंगा में पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे। उसी वक्त पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। घायल श्रद्धालुओं को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया।

     

    शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

     

    तीन को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। चार का इलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।

    मृतकों की पहचान

    हादसे में बिला पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब और बलवीर चंद पुत्र वतना राम निवासी फरीदपुर जालंधर पंजाब की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    घाय लों की सूची

    गोविंद (30) पुत्र देवराज निवासी बरणाला, धर्मिन्दर सिंह (40) पुत्र जसपाल सिंह निवासी सोल जिला तरनतारण, हरपाल सिंह (45) पुत्र शेर सिंह निवासी अमृतसर व बबलू (17) पुत्र लाली निवासी पिंड बराड़ अमृतसर, बलवीर सिंह (60) पुत्र वाले राम निवासी निदाना डाकघर खेड़ जिला जींद हरियाणा, अंग्रेज सिंह(60) पुत्र मंगल सिंह निवासी भराड़ तहसील अजनला जिला अमृतसर व रघुबीर सिंह (30) पुत्र बिल्लू सिंह निवासी रोड़ी कपुरा जिला फरीदकोट घायल हुए हैं। पहले चार का उपचार अंब में चल रहा है। बाकी तीन को ऊना रेफर किया है।­



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather