Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- असुरक्षित घरों को खाली कर दें लोग, दिशा-निर्देशों की करें पालना

आनी के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के निर्देश

आनी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि अस्थायी शिविर में रहने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रशासन तथा स्थानीय लोगों से भूस्खलन के कारणों की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने संबंधित विभागों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भवन गिरने के कारण गिरे मलबे को नियंत्रित तरीके से उठाने और खतरे की जद में आए भवनों को खाली करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट किया आउट

 

उन्होंने लोगों से अपील कि वे असुरक्षित घरों को खाली कर दें तथा राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों की पालना करें। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आनी उपमंडल के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के लिए निर्देश दिए, ताकि बागवानों और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई दिक्कत पेश न आए।

मंडी में दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान, दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचाया राशन और दवाइयां

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संसाधनों से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मानसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है।

हिमाचल CU के मल्टी टास्क वर्कर व लाइब्रेरी अटेंडेंट ने पास किया UGC NET

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आनी उपमंडल में इस मानसून के मौसम में अभी तक 27 भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 87 भवनों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सरकारी और निजी सम्पति को भी काफी क्षति हुई है।

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले

 

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

लाहौल-स्पीति : आपदा प्रभावितों को बांटा राशन, ड्रम और सोलर लाइटें

GOIBIBO और मेक माय ट्रिप ने मदद को बढ़ाए हाथ

काजा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला में आपदा प्रभावितों की मदद को कई संस्थाएं आगे आई हैं। स्पीति प्रशासन, GOIBIBO और मेक माय ट्रिप के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रभावित 20 लोगों को राशन, ड्रम, सोलर लाइट आदि वितरित की गई।

HPU ने बढ़ाई कॉलेजों में एडमिशन की लास्ट डेट, दाखिले से वंचित छात्रों के लिए बड़ी राहत

इसमें कुल 100 किलोग्राम, आटा 100 किलोग्राम, दालें 5 किलोग्राम, रिफाइंड ऑयल 20 लीटर, नामक 100 किलोग्राम, हल्दी 20 किलोग्राम, चीनी 500 किलोग्राम, सूखा दूध 200 किलोग्राम, वाशिंग पाउडर 200 किलोग्राम, तारपोलिन 20 बंडल, 20 डोमेस्टिक सोलर लाइट, 200 लीटर के 10 ड्रम , 500 लीटर की 9 टंकियां, 14 बिस्तर शामिल हैं।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने कहा कि मेक माय ट्रिप ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए राशन व अन्य जरूरत की वस्तुएं वितरित की हैं। स्पीति के कुल 20 आपदा प्रभावितों को यह वस्तुएं वितरित की गई हैं।

यह वस्तुएं खुलासका गांव के 7 परिवारों को और 13 स्पीति के अन्य गांवों के लोगों को वितरित की गई हैं। उन्होंने Make My Trip और GOIBIBO कंपनी का विशेष आभार व्यक्त किया है।

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ