Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- असुरक्षित घरों को खाली कर दें लोग, दिशा-निर्देशों की करें पालना

आनी के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के निर्देश

आनी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि अस्थायी शिविर में रहने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रशासन तथा स्थानीय लोगों से भूस्खलन के कारणों की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने संबंधित विभागों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भवन गिरने के कारण गिरे मलबे को नियंत्रित तरीके से उठाने और खतरे की जद में आए भवनों को खाली करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट किया आउट

 

उन्होंने लोगों से अपील कि वे असुरक्षित घरों को खाली कर दें तथा राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों की पालना करें। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आनी उपमंडल के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के लिए निर्देश दिए, ताकि बागवानों और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई दिक्कत पेश न आए।

मंडी में दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान, दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचाया राशन और दवाइयां

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संसाधनों से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मानसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है।

हिमाचल CU के मल्टी टास्क वर्कर व लाइब्रेरी अटेंडेंट ने पास किया UGC NET

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आनी उपमंडल में इस मानसून के मौसम में अभी तक 27 भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 87 भवनों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सरकारी और निजी सम्पति को भी काफी क्षति हुई है।

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले

 

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *