Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

जनता में गलत धारणा पेश करने की कोशिश कर रही भाजपा

 

शिमला।  प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के तीन महीने के बाद सरकार व विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर गारंटियों से पीछे हटने के आरोप लगा रहा है तो अब उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ शुरू किए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि अभी रास्ता बहुत लंबा है जो काटे नहीं कटेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि  प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार है जिसे कोई हिला नहीं सकता। तीन महीने के छोटे अंतराल में बीजेपी वादों से मुकरने वाली कांग्रेस पार्टी की धारणा लोगों में पेश कर रही है जो सही नहीं है।

हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आर्थिक बदहाली के बावजूद हम गारंटियों से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष को सरकार के लिए सेटल होने के लिए समय देना चाहिए। अग्निहोत्री ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू की है बीजेपी बताए वो क्यों नहीं कर पाए? उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से प्रदेश में ओपीएस पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर कहते हैं कि उनके केंद्र से अच्छे संबंध हैं तो वह प्रदेश का आठ हजार करोड़ वापस लाए। भाजपा ने पांच साल तक ठेके नीलाम नहीं किए। कांग्रेस ने आबकारी नीति को मंजूरी दी और सीमावर्ती राज्यों को देखते हुए नीति तैयार की है। रिसोर्स तैयार करने के लिए वाटर सेस लगाने के लिए जल्द कानून लाया जाएगा।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

उन्होंने कहा कि रिवाज बदलने की बात करने वालों का राज बदल गया। सरकार ने प्रदेश के अनाथ बच्चों को गोद लिया है। जिसका कोई नहीं उनकी सरकार है थीम के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज है। पूर्व की सरकार के द्वारा की गई अनियमितताओं को उजागर करने के लिए सरकार श्वेत पत्र ला रही है जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा।

संस्थानों को डाइनोटिफाई करने पर मुकेश ने कहा कि जहां जरूरत है वहां संस्थान खोले जा रहे हैं। 200 स्कूलों में कोई बच्चा नहीं था यह स्कूल केवल अध्यापकों के लिए खोले गए थे। भाजपा हस्ताक्षर अभियान चला रही हैं उन्हें हार के मंथन को लेकर भी कोई हस्ताक्षर अभियान चलाना चाहिए।

वोल्वो बसों के नेक्सस पर कसेगा शिकंजा

मुकेश अग्निहोत्री ने मुकेश ने बताया की अब सरकार डीजल बसों का लास्ट ऑर्डर ले रही है। इसके बाद सभी बसें इलेक्ट्रिक खरीदी जाएंगी। जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है। वहीं, उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों की प्रदेश में धड़ल्ले से चल रही वोल्वो बसों पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है। बाहरी राज्यों में हिमाचल नंबर की गाड़ियां रजिस्टर है। वॉल्वो बसों के नेक्सस पर सरकार लगाम लगाने के लिए सरकार अन्य राज्यों को भी अध्ययन कर रही है। इसमें बड़े रसूखदार लोग शामिल हैं। सरकार पुख्ता तरीके से इस नेक्सस पर वार करेगी।

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू का पलटवार : जयराम सरकार का कर्ज चुकाने को लेना पड़ रहा लोन

शिमला। हिमाचल में कर्ज को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष लगातार कर्ज को लेकर सुखविंदर सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो विपक्ष कर्ज को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, उस विपक्ष को याद रखना चाहिए कि जयराम सरकार द्वारा लिए कर्ज को चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के ऊपर 75,000 करोड़ के कर्ज के अलावा कर्मचारियों का 6th पे कमीशन DA की देनदारियों को मिलाकर बात करें तो 91 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ गया है। जयराम सरकार ने सिर्फ कर्मचारियों के लिए घोषणाएं की लेकिन उनको न तो डीए दिया ना ही छठा वेतन आयोग लागू किया।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग को फिलहाल निलंबित किया गया है क्योंकि आयोग में पेपर को लेकर अनियमितताएं बरती गई। यहाँ तक कि जिनके परिणाम आने हैं उन परीक्षाओं के पेपर भी लीक हुए हैं। जोकि नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हजारों युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया। सरकार पूरी गहन जांच के बाद निर्णय लेगी की आयोग का क्या करना है। ये भविष्य के गर्भ में हैं।

वहीं, सीमेंट विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर हिमाचल के हितों को सर्वोपरि मानते हुए अडानी समूह व ट्रांसपोर्टर के साथ बातचीत की है उम्मीद है जल्द ही हल निकल आएगा। मामले को उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान देख रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : दुखड़ा लेकर रात को पहुंची निराश्रित बेटी, सीएम सुक्खू ने लिया बड़ा फैसला

निराश्रित बेटियों को मिलेगी जमीन और घर बनाने की धन राशि

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से संबंध रखने वाली निराश्रित बेटी देर रात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करने पहुंची। बुधवार रात करीब 11 बजे राज्य सचिवालय में मुलाकात के दौरान निराश्रित बेटी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बताया कि उसकी उम्र 27 साल हो चुकी है और बालिका आश्रम में सिर्फ 26 साल की उम्र तक ही रहने की अनुमति है। ऐसे में उसके पास अब रहने का कोई आसरा नहीं है।

आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

कड़कड़ाती ठंड में कांपते हुए अपनी व्यथा बता रही बेटी को पहले सीएम सुक्खू ने ओढ़ने के लिए शॉल दी। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरुवार शाम हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस बाबत घोषणा कर दी। 15 घंटे के भीतर ही राज्य सरकार ने बालिका आश्रम में रहने वाली लड़कियों के लिए उम्र 26 साल से बढ़ाकर 27 साल कर दी।

इसके अलावा सभी निराश्रित बेटियों को सरकार की ओर से चार बिस्वा जमीन और घर बनाने के लिए उचित धन राशि देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार सभी निराश्रित बेटियों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाएगी।

नूरपुर ड्रग गैंग केस: मौत का सामान बेच कमाए पैसों से बनवा रहा था सोने के गहने

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक निराश्रित बेटी के लिए आशियाना तैयार नहीं हो जाता, तब तक वह बालिका आश्रम में रह सकेगी। इसके अलावा एक साल के समय में बेटी के लिए आशियाना तैयार करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन निराश्रित बेटियों के पास अपना कोई ठिकाना नहीं है, सरकार उन्हें घर बनाने में मदद करेगी।

गौर हो कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार निराश्रितों के लिए विशेष कदम उठा रही है। सरकार की ओर से निराश्रित बच्चों को सहारा देने के लिए सुखाश्रय सहायता कोष भी बनाया है। इस कोष के जरिए निराश्रित बच्चों के उत्थान का काम किया जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू श्रीनगर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा के समापन में करेंगे शिरकत

बोले-यात्रा को कन्याकुमारी से श्रीनगर तक मिला काफी समर्थन

शिमला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो  यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रहा है, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस समापन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए, जोकि रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और 30 जनवरी को समापन समारोह में भी मौजूद रहेंगे।

मंडी: अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये रहे सफल

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में हो रहा है। वह इस समापन समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है और इस यात्रा से कांग्रेस विचारधारा को आगे बढ़ाने में  राहुल गांधी ने संजीवनी देने का काम किया है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को काफी समर्थन मिला है।वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटर के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि जल्दी दोनों के बीच का विवाद सुलझा लिया जाएगा। सरकार इस को लेकर गंभीर है और सरकार ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़ी है। सरकार चाहती है कि इस मामले को जल्द सुलझाया जाए।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई न कर दे सरकार

वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर कसा तंज

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने पूर्व की बीजेपी सरकार के पिछले छह महीने के निर्णयों को रिव्यू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत 400 संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

चंबा : वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में भड़की आग, तीन मजदूर रेस्क्यू, दो लापता

भाजपा सुक्खू सरकार के निर्णयों को असंवैधानिक करार देते हुए सरकार पर अफसरशाही हावी होने के आरोप लगा रही है। भाजपा ने आज संस्थानों को बंद करने के विरोध में प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस मंत्रिमंडल का गठन तक नहीं कर पा रही है और बिना कैबिनेट मीटिंग और समीक्षा किए ही फंक्शनल हो चुके संस्थानों को बंद कर रही है। दिल्ली के हिमाचल भवन से हिमाचल में सरकार चल रही है।

सरकार का बस चले तो पिछले एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई कर दे। जो अफ़सर इन संस्थानों को बंद करने के आदेश दे रहे हैं उन्हीं अफसरों ने पुर्व सरकार ने इन संस्थानों को खोलने के लिए बजट का प्रावधान किया था जो बताता है कि सरकार बनने से पहले ही असफर इन पर हावी हो गए हैं।

हिमाचल: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट फरवरी में होगा

हिमाचल : डीडीयू प्रशासन कोरोना से निपटने को तैयार, हर चीज का पूरा स्टॉक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News PHOTO GALLERY

राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सरकार बनाने का दावा पेश

शिमला। हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद तेज़ हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

जयराम बोले-सर्वेक्षणों में भाजपा बना रही सरकार, मुकेश का पलटवार

कहा-सर्वे की हवा निकलेगी, हवाई साबित होंगे
ऊना।  हिमाचल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाएं हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी और मुख्यमंत्री जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वह सब हवाई साबित होंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन पर पलटवार करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर यकीन नहीं है और भाजपा पूरी तरह से असफल सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से प्रदेश को कर्ज महंगाई और कुव्यवस्था माफिया की ओर धकेलने का काम किया है, उस सब से जनता तंग है।
हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, बल्कि कर्मचारियों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र का डबल इंजन प्रदेश में काम नहीं कर पाया है, खराब रहा है, इसलिए प्रदेश की जनता ने इंजन को ही बदलने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें, सपने देखना बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के जनादेश पर यकीन है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता का जनादेश साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और भाजपा की विदाई जनता ने तय कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में भी तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस की अधिक चिंता हो रही है, इसलिए प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। सीएम 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री हारते हैं, उसी से उन्हें आभास हो जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है और जो हमारी फीडबैक है, कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा हुई है, हम दावे के साथ ठोक बजाकर कर कह सकते हैं कि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।
क्या था मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया है कि अभी तक के तमाम सर्वेक्षणों में भाजपा हिमाचल में फिर सरकार बना रही है। चुनाव नतीजों को चार दिन बचे हैं और हमें चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यहा भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में करीब 10 नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने हैं। आठ नेताओं की कुंडलिया भी मंगवा ली गई हैं। ये नेता अपनी सीट को बचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपने आप को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते रहे।