Categories
Himachal Latest PHOTO GALLERY

नादौन के शिक्षक ने सुखाश्रय कोष में दान किए 51 हजार रुपए

मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को भेंट किया चेक

नादौन। सुक्खू सरकार द्वारा शुरू किए गए सुखाश्रय कोष में हिमाचल प्रदेश के लोग बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं। नादौन शहर के शिक्षक यशपाल चंदेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए सुखाश्रय कोष में 51 हजार रुपए दान दिए हैं। इस राशि का चेक उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को सेरा विश्राम गृह में भेंट किया।

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

यशपाल चंदेल ने बताया कि अनाथ, असहाय, बेसहारा व समाज से शोषित बच्चों तथा बूढ़ों के लिए सुखाश्रय कोष की स्थापना की गई है। उससे प्रभावित होकर उन्होंने इस कोष में यह राशि दान की है। यशपाल चंदेल गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदारण में कॉमर्स टीचर हैं। उन्होंने समर्थवान व सज्जन लोगों से आग्रह किया है कि वे भी CM सुक्खू की इस मुहिम का हिस्सा बनें। कमलेश ठाकुर ने भी यशपाल चंदेल द्वारा सुखाश्रय कोष में दी गई इस राशि के लिए उनका धन्यवाद किया।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : दुखड़ा लेकर रात को पहुंची निराश्रित बेटी, सीएम सुक्खू ने लिया बड़ा फैसला

निराश्रित बेटियों को मिलेगी जमीन और घर बनाने की धन राशि

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से संबंध रखने वाली निराश्रित बेटी देर रात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करने पहुंची। बुधवार रात करीब 11 बजे राज्य सचिवालय में मुलाकात के दौरान निराश्रित बेटी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बताया कि उसकी उम्र 27 साल हो चुकी है और बालिका आश्रम में सिर्फ 26 साल की उम्र तक ही रहने की अनुमति है। ऐसे में उसके पास अब रहने का कोई आसरा नहीं है।

आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

कड़कड़ाती ठंड में कांपते हुए अपनी व्यथा बता रही बेटी को पहले सीएम सुक्खू ने ओढ़ने के लिए शॉल दी। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरुवार शाम हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस बाबत घोषणा कर दी। 15 घंटे के भीतर ही राज्य सरकार ने बालिका आश्रम में रहने वाली लड़कियों के लिए उम्र 26 साल से बढ़ाकर 27 साल कर दी।

इसके अलावा सभी निराश्रित बेटियों को सरकार की ओर से चार बिस्वा जमीन और घर बनाने के लिए उचित धन राशि देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार सभी निराश्रित बेटियों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाएगी।

नूरपुर ड्रग गैंग केस: मौत का सामान बेच कमाए पैसों से बनवा रहा था सोने के गहने

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक निराश्रित बेटी के लिए आशियाना तैयार नहीं हो जाता, तब तक वह बालिका आश्रम में रह सकेगी। इसके अलावा एक साल के समय में बेटी के लिए आशियाना तैयार करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन निराश्रित बेटियों के पास अपना कोई ठिकाना नहीं है, सरकार उन्हें घर बनाने में मदद करेगी।

गौर हो कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार निराश्रितों के लिए विशेष कदम उठा रही है। सरकार की ओर से निराश्रित बच्चों को सहारा देने के लिए सुखाश्रय सहायता कोष भी बनाया है। इस कोष के जरिए निराश्रित बच्चों के उत्थान का काम किया जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें