Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

अभी डिप्टी स्पीकर की भी होनी है ताजपोशी

शिमला। हिमाचल प्रदेश को एक साल के इंतजार के बाद मंगलवार को दो नए मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से एमएलए यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्री पद खाली है, जिसे भी जल्द भरने की बात सीएम सुक्खू ने कही है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एक पद खाली है, उसे भी लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्टी स्पीकर बनाए जाने हैं, इसके अलावा भी पद भरे जाएंगे। पार्लियामेंट्री और जातिS समीकरण को देखते हुए मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द नए मंत्रियों को विभाग देने के साथ ही विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद यादवेंद्र गोमा और राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और  प्राथमिकताएं बताते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वे उसे बखूबी निभाएंगे।

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश को दो नए कैबिनेट मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादवेंद्र गोमा ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को शपथ दिलाई।

धर्मशाला में किसने ली लाहौल-स्पीति की छात्रा की जान, जांच में जुटी पुलिस

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार का इंतजार लंबे समय था। एक साल बाद दूसरे चरण में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली थी।

एक माह बाद कैबिनेट विस्तार करते हुए सात मंत्रियों चौधरी चंद्र कुमार, डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल, जगत सिंह नेगी, हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने शपथ दिलाई गई थी।

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

 

अब दो मंत्रियों घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र के विधायक यादवेंद्र गोमा ने शपथ ली।

हालांकि, सुक्खू कैबिनेट में अभी तीन पद खाली हैं। पर अभी दो को ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। बाकी 4 बजकर 45 मिनट के बाद साफ हो पाएगा।

संख्या बल के अनुसार हिमाचल में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री हैं। आज दो विधायकों के शपथ लेने के बाद संख्या 11 हो जाएगी।

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

 

मौजूदा जानकारी के संदर्भ में एक पद खाली रहेगा। जानकारी के मुताबिक एक ब्राह्मण, एक राजपूत और एक अनुसूचित जाति चेहरे को मंत्री बनाने की योजना है।

फिलहाल, अभी दो ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। राजेश धर्माणी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं और बिलासपुर जिला से कांग्रेस के एक मात्र विधायक हैं।

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए

 

हिमाचल में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुसूचित जाति कोटे से दो मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। इसमें एक पहले ही धनी राम शांडिल मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

अब गोमा को मंत्री बनाकर दो हो गई है। एक खाली पद पर किसकी ताजपोशी होती है, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन, कांगड़ा से मंत्री बनाए जाने की संभावनाएं प्रबल हैं।

हिमाचल के इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन 

हिमाचल : विधायक रवि ठाकुर ने नकारे पूर्व मंत्री के आरोप, बोले-करेंगे मानहानि का दावा 

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च
हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

दोपहर बाद शपथ होने की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार की अटकलों को आज विराम लग सकता है। हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिल सकते हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से एमएलए यादवेंद्र गोमा को मंत्री बनाया जा सकता है। आज दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है।
घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

11 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती आपकी राशि, पढ़ें

हिमाचल के छात्रों को करवाया जाएगा पंजाब का भ्रमण, यह है मकसद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news