Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

दोपहर बाद शपथ होने की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार की अटकलों को आज विराम लग सकता है। हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिल सकते हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से एमएलए यादवेंद्र गोमा को मंत्री बनाया जा सकता है। आज दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है।
घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

11 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती आपकी राशि, पढ़ें

हिमाचल के छात्रों को करवाया जाएगा पंजाब का भ्रमण, यह है मकसद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लगाया देवदार का पौधा, बोले – एक पेड़ 10 पुत्रों के समान

74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारंभ

शिमला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला शहरी के बाग क्षेत्र में देवदार का पौधा लगाकर शुभारंभ किया।

इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों का पौधरोपण के लिए आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यहां की प्रकृति के लिए जाना जाता है इसलिए सभी लोगों को इसका सौंदर्य बरकरार रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए।

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि एक पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है यानी अगर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाता है तो उसको 10 पुत्रों के समान फल मिलेगा। इसलिए हिमाचल प्रदेश की हरियाली के लिए लोगों को बढ़ चढ़कर आगे आकर पौधे लगाने चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में चिंतन चल रहा है और कार्बन को घटाने की बात सभी देश कर रहे हैं । भारत इस दिशा में सबसे आगे है और कार्बन को घटाने का देश कार्य कर रहा है।

कुल्लू पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़ा 22 वर्षीय युवक

दुनिया के दूसरे देशों को भी कार्बन घटाने के लिए काम करना चाहिए तभी पर्यावरण बच पाएगा। प्रकृति को छोड़कर विकासवाद को आगे बढ़ाना संभव नहीं है इसलिए सभी देशों को संयुक्त प्रयास करने चाहिए।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के चलन को लेकर भी चिंता जाहिर की और प्रदेश के सभी लोगों को एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का आवाहन किया ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।

लाहौल-स्पीति : आपदा प्रभावितों को बांटा राशन, ड्रम और सोलर लाइटें
19 अगस्त से आम जनमानस के लिए खुलेगा राजभवन

इसके अलावा राज्यपाल ने कहा कि शिमला स्थित राजभवन को 19 अगस्त से आम जनमानस के लिए खोलने का उन्होंने निर्णय लिया है जिसकी आधिकारिक घोषणा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की जाएगी।

राजभवन शिमला एक ऐतिहासिक भवन है और यहां से कई ऐतिहासिक चीज़ जुड़ी हुई है जिसकी खासकर युवा पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए। इसलिए शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन राजभवन को आम जनमानस के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य और हरीश जनारथा के साथ राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर, लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे।

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों ने दूरभाष से राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि शिव प्रताप शुक्ल दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह इसी समर्पण भाव से समाज, प्रदेश और देश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

राजभवन में ‘एट होम’, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रहे उपस्थित

विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया

शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजभवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। एट होम में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।

दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जीओसी-इन-सी आरट्रैक लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा,  विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कुलपति, स्वतंत्रता सेनानी, शहर के प्रमुख व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस और सैन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें