Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा

 

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले वित्त वर्ष से विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा भी की। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनवरी, 2024 से गोबर खरीद योजना शुरू करेगी।

वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत अनेक महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जेओए (आईटी) की भर्ती रुकी रही, लेकिन हमारी सरकार ने इसकी बेहतर ढंग से पैरवी की और सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार के हक में फैसला आया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पोस्ट कोड 817 व 939 का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने की नीयत से अपने अंतिम वर्ष में 14 हजार करोड़ का भारी-भरकम कर्ज लिया, जिसका खामियाजा वर्तमान कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर उप-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कमेटी बनाकर श्वेत-पत्र लाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्तमान प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार एक कॉफी टेबल बुक, 365 दिन 365 फैसले पुस्तिका, ई-बुक तथा पत्रिका का विमोचन भी किया गया। यह सामग्री विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।

12 दिसंबर, 2023 राशिफल : मेष राशि वाले किसी भी प्रकार के विवाद से रहें दूर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित कांगड़ा जिला के 581 प्रभावित परिवारों को 13.58 करोड़ रुपये की राशि पहली किस्त के रूप में वितरित की गई।  डमटाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक करोड़ का चेक आपदा राहत कोष-2023 में दिया गया। ओपीएस यूनियन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।

जसूर में बोले त्रिलोक कपूर, कांग्रेस सरकार के दिन थोड़े, भाजपा फिर से संभालेगी सत्ता

बर्फबारी से निपटने की तैयारियां शुरू, शिमला शहर पांच सेक्टर में बांटा 

प्रियंका गांधी शिमला पहुंची, कल मुख्यमंत्री के साथ धर्मशाला होंगी रवाना

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *